
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के समीप अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपपाड़ा निवासी 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा के रूप में हुई है। दोपहर करीब एक बजे चार से पांच लोग अचानक युवक के पास पहुंचे और उस पर लगातार धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण जगन्नाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना और गम्हरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है।
मृतक के भाई सोनू गोप ने शिवम प्रामाणिक, शिबू, गणेश समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह किसी बात को लेकर जगन्नाथ और गणेश के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद प्रेम नायक नामक युवक जगन्नाथ को घर से बुलाकर ले गया, जिसके कुछ समय बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ की पत्नी का करीब डेढ़ वर्ष पहले निधन हो चुका था। उनके पीछे आठ वर्षीय बेटा रीतेश और दो वर्षीय बेटी रेशमी हैं। इस घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- चाईबासा:18 लाख के बंटवारे और प्रेम विवाह के विवाद में की थी बड़े भाई की हत्या, दो गिरफ्तार
- जमशेदपुर: बिरसानगर में निर्माणाधीन पीएम आवास से गिरकर किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- जमशेदपुर: गोलमुरी बाजार में रंगदारी के लिए हवाई फायरिंग, दुकानदार को जान से मारने की धमकी
- जमशेदपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उपायुक्त और अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष शिविरों का किया निरीक्षण
- बड़ाजामदा में गंदगी की समस्या से जनता परेशान, सफाई कराने की मांग
- फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा से नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- कोर्ट के पास युवक अपहरण कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थार और मोबाइल बरामद
- पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, बोली- ‘पैसा नहीं मिला तो मर जाएंगे’
