Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शोध के विचार से प्रकाशन तक मिलेगा मार्गदर्शन, एनआईटी जमशेदपुर में RTRAM 2026 शुरू
- बेटियों की शिक्षा से गांवों की समृद्धि तक, स्थापना पखवाड़े में झारखंडभर में चला जनकल्याण अभियान
- पुरखों का स्वाद, हुनर की पहचान: संवाद के चौथे दिन दिखे आदिवासी विरासत के अनूठे रंग
- एमजीएम में सहायक प्राध्यापकों के 75% पद खाली, सौरभ विष्णु ने सरकार से मांगा जवाब
- जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के ENT विशेषज्ञ, चेन्नई-बेंगलुरु से दिखेगी लाइव सर्जरी
- पारडीह चौक पर बस की टक्कर से निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, जयंती से पहले पुनर्निर्माण की मांग
- आसनबनी में नकदी-गहनों की चोरी मामले में गिरफ्तारी, किराए के मकान से आभूषण बरामद
- सैनिक स्कूल तिलैया में दाखिले का मौका, 2 दिसंबर तक आवेदन, 31 जनवरी को प्रवेश परीक्षा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : तकनीकी शोध को बेहतर दिशा देने और उसके निष्कर्षों को प्रभावी शोध-पत्र में बदलने का प्रशिक्षण देने के लिए एनआईटी जमशेदपुर में RTRAM 2026 बूटकैंप की शुरुआत हुई। बुधवार अपराह्न आयोजित उद्घाटन समारोह में विशेषज्ञों ने अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने, विभिन्न विषयों के बीच सहयोग विकसित करने और उद्योगों की जरूरतों से अकादमिक शोध को जोड़ने पर जोर दिया। ‘रिसेंट ट्रेंड्स ऑन आरएफ सर्किट्स, एंटीनाज एंड मेटासर्फेसेज’ विषय पर यह कार्यक्रम 18 से 22 नवंबर तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञ व्याख्यानों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की अनुसंधान तथा प्रकाशन संबंधी क्षमताएं विकसित की…
रांची : कहीं किशोरियों को पढ़ाई जारी रखने और बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया, तो कहीं किसानों को बेहतर खेती के तरीके बताए गए। पौधारोपण, आवासों में गृह प्रवेश और जनसमस्याओं के समाधान के लिए शिविर भी लगे। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत बुधवार को विभिन्न जिलों में आयोजित गतिविधियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहा। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ विषय पर चल रहे पखवाड़े में किशोरी सशक्तीकरण दिवस के कार्यक्रमों से राज्यभर में कुल 1,62,837 प्रतिभागी जुड़े। किशोरियों को शिक्षा, पोषण और…
जमशेदपुर : पत्तों में पकते पारंपरिक व्यंजन, पीढ़ियों से संजोया औषधीय ज्ञान, हस्तशिल्प और पर्दे पर उभरती आदिवासी कहानियां—संवाद 2026 का चौथा दिन जीवंत परंपराओं के नाम रहा। टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल पर आयोजित इस समागम में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान साझा की। चर्चाओं के केंद्र में यह सवाल रहा कि समुदायों के अनुभवों और ज्ञान को अगली पीढ़ियों तक कैसे पहुंचाया जाए। 24 जनजातियों की रसोई से सौ से अधिक स्वाद गोपाल मैदान के ‘आतिथ्य’ में आगंतुकों को 14 राज्यों की 24 जनजातियों के खानपान से परिचित होने का अवसर मिला। जनजातीय रसोइयों ने…
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शिक्षक-चिकित्सकों की कमी को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने राज्य सरकार से समयबद्ध नियुक्तियों की मांग की है। उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि सहायक प्राध्यापक के 80 स्वीकृत पदों पर सिर्फ 20 चिकित्सक कार्यरत हैं। यानी इस श्रेणी के 60 पद खाली हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी कमी के बीच बेहतर इलाज और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। कई विभागों में सहायक प्राध्यापक का एक भी पद भरा नहीं सौरभ विष्णु के अनुसार, कॉलेज…
जमशेदपुर : कान, नाक और गले के उपचार में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों पर चर्चा के लिए जमशेदपुर में देशभर के विशेषज्ञ एकत्र होंगे। शहर में 20 से 22 नवंबर तक बिहार एवं झारखंड एसोसिएशन ऑफ ओटोराइनोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया का 50वां स्वर्ण जयंती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों के इस आयोजन में चिकित्सा संबंधी अनुभव साझा करने के साथ नई सर्जिकल तकनीकों और उपचार की नवीनतम पद्धतियों पर विचार-विमर्श होगा। सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण चेन्नई और बेंगलुरु में होने वाली जटिल सर्जरी का सीधा प्रसारण रहेगा। इससे सम्मेलन में शामिल चिकित्सकों को दूसरे शहरों में विशेषज्ञों द्वारा की…
जमशेदपुर : पारडीह चौक के पास स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा मंगलवार रात एक बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रतिमा का जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि 25 दिसंबर को निर्मल महतो की जयंती से पहले यह काम पूरा होना चाहिए। मांग पर पहल नहीं होने की स्थिति में उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। घटना की जानकारी मिलने पर आजादनगर और मानगो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने…
जमशेदपुर : आसनबनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निवासी अशोक शर्मा के घर हुई चोरी की जांच में जादूगोड़ा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के आरोपी सुजय दास को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसके किराए के मकान में छापेमारी कर सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए। नकदी और कीमती आभूषणों की चोरी के इस मामले में गिरफ्तारी तथा बरामदगी को जांच की महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है। सुबह घर में घुसकर चोरी करने का आरोप उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना 16 नवंबर की सुबह हुई थी। आरोप है कि चोर अशोक शर्मा के घर…
जमशेदपुर : सैनिक स्कूल तिलैया में बच्चों का नामांकन कराने की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा यानी AISSEE-2027 का आयोजन 31 जनवरी 2027, रविवार को होगा। पूर्वी सिंहभूम जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अभिभावकों को आवेदन भरने…
जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरी की कोशिशों ने स्थानीय दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी। हरि मंदिर से टॉप चौक के बीच करीब पांच दुकानों को निशाना बनाया गया। कहीं ताले तोड़ने का प्रयास हुआ तो कहीं शटर खोलने की कोशिश की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुकानों से बड़ी चोरी नहीं हो सकी, हालांकि एक दुकान के बाहर रखे कोल्ड ड्रिंक के फ्रिज से कुछ बोतलें चोरी कर ली गईं।Bबुधवार सुबह दुकानदार कारोबार शुरू करने पहुंचे, तब घटना का पता चला। दुकानों के ताले टूटे मिले और बाहर चोरी के प्रयास के निशान दिखाई दिए।…
जमशेदपुर : गोपाल मैदान में आयोजित जनजातीय संवाद-2026 के दौरान पूर्व विधायक और झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा के साथ कथित मारपीट के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग उठी है। झारखंड आंदोलनकारी आलोक बाजपेई ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने बेसरा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और राज्य सरकार से उनकी सुरक्षा को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। आंदोलन में योगदान का दिलाया स्मरण बाजपेई ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। आजसू के संस्थापक नेताओं में शामिल बेसरा…










