Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क
- जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना
- आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में
- आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश
- समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन
- मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज
- मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल
- प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां
Author: ARVIND SINGH
गुमला : बारिश के मौसम में ग्रामीण इलाकों की बदहाल सड़कों का खामियाजा सबसे ज्यादा मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत कुठीपाट पंचायत के गुनिया गांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां प्रसव के लिए अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों को महिला को बांस की बहंगी के सहारे करीब एक किलोमीटर तक मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा। बहंगी पर बैठाकर गर्भवती को कराया सड़क पार जानकारी के अनुसार गुनिया गांव की गर्भवती…
जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना
जमशेदपुर : भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को विस्तार देने की तैयारी के बीच झारखंड के जादूगोड़ा की भूमिका एक बार फिर महत्वपूर्ण होने जा रही है। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के सीएमडी डॉ. के. आनंद राव ने जादूगोड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य भारत ने वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पर्याप्त यूरेनियम की उपलब्धता जरूरी होगी। इसी को देखते हुए देश में यूरेनियम…
सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ के आरोप में मंदिर के पुजारी को स्थानीय महिलाओं ने पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने आरोपी पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची के शोर मचाने पर खुला मामला बताया गया कि मंदिर परिसर में पुजारी ने कथित तौर पर बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।…
आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश
पुरुलिया/बलरामपुर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत भालुबासा गांव में रविवार को आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास और समाज कल्याण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘उपहार और जागरूकता ही हमारा लक्ष्य’ संदेश के साथ समाजसेवी संस्था रूरल आदिवासी ट्रस्ट ने ग्रामीणों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचाया। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, कई मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नारी शिक्षा व सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम और नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही डेंगू और सर्पदंश…
जमशेदपुर : विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संगठनात्मक एकजुटता बढ़ी है। झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने औपचारिक संबद्धता प्रदान की है। इस फैसले के साथ विश्वविद्यालय कर्मियों की सेवा संबंधी समस्याओं को राज्यस्तरीय मंच पर उठाने की पहल की गई है। साकची स्थित यक्ष्मा कार्यालय के सभागार में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में दोनों महासंघों के प्रतिनिधियों ने संबद्धता की घोषणा की। पदाधिकारियों ने बताया कि नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को साझा मंच के माध्यम से मजबूती दी जाएगी। साझा मंच से मजबूत…
सरायकेला : चौका मोड़ पर सड़क हादसे में घायल मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के लिए समाजसेवी आकाश महतो उस समय सहारा बनकर सामने आए, जब घायल व्यक्ति दर्द से सड़क पर तड़प रहा था। आकाश महतो ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं चिकित्सक डॉ. गदाधर गोराई ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल का निःशुल्क इलाज किया। अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटीं हाथ की दोनों हड्डियां जानकारी के अनुसार, सुबह टाटा-रांची मुख्य राजमार्ग एनएच-33 के चौका चौक पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके…
नीलांबर-पीतांबरपुर : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुराईनपतरा गांव में सामाजिक कमेटी के कथित फरमान को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समाज के सामूहिक आयोजन में मुर्गा-भात या खस्सी-भात नहीं खिलाने पर सामाजिक बहिष्कार और आर्थिक दंड की धमकी दी जाती है। मामले से नाराज आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण शुक्रवार को लेस्लीगंज थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मुर्गा-भात नहीं तो कार्रवाई का आरोप ग्रामीणों के मुताबिक कुराईनपतरा में स्वर्णकार समाज के करीब 30 परिवार रहते हैं। समाज के करीब 30 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। आरोप है कि प्रत्येक सदस्य से…
नई दिल्ली : प्यार मिल जाने के बाद क्या जिंदगी की सारी उलझनें खत्म हो जाती हैं? या फिर रिश्ते को निभाते हुए अपने सपनों और आज़ादी के लिए नई लड़ाई शुरू होती है? नेटफ्लिक्स की रोमांटिक सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ इन्हीं सवालों के आसपास अपनी कहानी बुनती है। विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की मुख्य भूमिकाओं वाली यह सीरीज 24 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें प्रेम के साथ करियर, व्यक्तिगत फैसलों और बदलते रिश्तों की भावनात्मक यात्रा दिखाई गई है। एक मुलाकात बदल देती है जिंदगी की दिशा कहानी के केंद्र में चंदर है, जो सॉफ्टवेयर…
पलामू : झारखंड के पलामू जिले में जितिया पूजा की सामग्री विसर्जित करने के दौरान हुए हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। रविवार को अपनी मां के साथ स्थानीय तालाब पर गया बच्चा गहरे पानी में पहुंचने के बाद डूब गया। ग्रामीणों ने उसे पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन गांव की है। पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान गहरे पानी में पहुंचा जानकारी के अनुसार, राकेश अपनी मां के साथ जितिया पूजा की सामग्री…
जमशेदपुर : टेल्को के खड़ंगाझार इलाके में रंगदारी वसूली का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। अलग-अलग घटनाओं में दबंग युवकों पर चापड़, चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। एक मामले में आरोपियों ने युवक का घर तक पीछा किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। रंगदारी रोकने पर चापड़ और चाकू से हमला पहली घटना 2 अक्टूबर की शाम करीब 7.45 बजे खड़ंगाझार बाजार स्थित काली पूजा मैदान के पास हुई।…










