Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
- सरायकेला में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के रौनक फास्ट फूड के सामने महिला से हुई चैन छिनतई की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चैन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और अब यह भी जांच की जा रही है कि वे शहर में हुई अन्य छिनतई और लूट की घटनाओं में शामिल रहे…
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागढ़िया गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अबरास अंसारी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और हाल ही में घर लौटा था। गुरुवार देर रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गुलचेहरा बीबी…
लातेहार: झारखंड में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मनिका प्रखंड कार्यालय के बड़काडीह पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच पूरे दिन घटना चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वह एक सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की…
सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में कुल 22 लाख रुपये के इनामी तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान 15 लाख रुपये के इनामी मदन महतो, 5 लाख रुपये के इनामी बरिन सिंह उर्फ सागर उर्फ रवि सरदार और 2 लाख रुपये की इनामी मीना पहाड़िया उर्फ मौरा उर्फ नीपू के रूप में हुई…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भालूकोचा स्थित न्यू बायपास (एनएच-18) पर गुरुवार सुबह एक होटल में गैस रिसाव के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यदुवंशी होटल की रसोई से शुरू हुई आग ने कुछ ही मिनटों में पास की पुआल से बनी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते होटल में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे होटल में खाना तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क…
जमशेदपुर: आसंगी चेकडैम में डूबे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के छात्र मीर तनवीर हसन का शव हादसे के चार दिन बाद गुरुवार सुबह सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र से बरामद किया गया। कई दिनों तक चले सघन खोज अभियान के बाद एनडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। शव मिलने की खबर से परिजनों के साथ-साथ एनआईटी परिसर में भी शोक का माहौल है। मीर तनवीर हसन पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के निवासी थे और एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र थे। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ आरआईटी के पास स्थित आसंगी चेकडैम पहुंचे थे।…
रांची: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को जुलाई महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के जरिए 3,97,213 लाभुकों के बैंक खातों में 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि भेजी गई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 99 करोड़ 30 लाख 32 हजार 500 रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए गए। जिला प्रशासन का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पातरहातु गांव में 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु की डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। 3 अगस्त को मिला था शव घटना 3 अगस्त की है। पातरहातु गांव में कुंडिया सिंकु का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना…
जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस लाइन में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात एक जवान अचानक थाना के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जवान को ऊंचाई पर चढ़ा देख पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ने वाले जवान की पहचान बाबूलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानियों के कारण मानसिक तनाव में था। इसी दौरान वह मोबाइल टावर पर चढ़…
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को निशाना बनाया। हमले में बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राजू सिंह सुबह गांव में घूम रहा…
