Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इरफान अंसारी पर विधायक पूर्णिमा साहू का पलटवार, बोलीं- राम के आदर्शों की नसीहत देने से पहले अपने आचरण पर करें आत्ममंथन
- टाटानगर से पुरी जाना होगा आसान, 19 स्टेशनों पर रुकेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन; राष्ट्रपति दिखाएंगी हरी झंडी
- जमशेदपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रशासन ने पूजा समितियों से लेकर आम जनता तक को कहा शुक्रिया
- जमशेदपुर में दौड़ेंगे हजारों लोग, हर रजिस्ट्रेशन पर लगेगा एक पौधा; टाटा स्टील हाफ मैराथन में मिलेंगे ₹9.18 लाख
- हनुमान के रूप में कलाकार ने छुए रघुवर दास के पैर, भड़के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
- टाटानगर से जयपुर जाना होगा आसान, 26 अक्टूबर को नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं सांसद विद्युत वरण महतो
- टोंटो में युवक की हत्या, भाई-भाभी हिरासत में, आत्मरक्षा के दावे की भी जांच
- पूजा के बाद वापसी की भीड़ से व्यस्त रांची स्टेशन, दो स्पेशल ट्रेनों ने आसान किया सफर
Author: ARVIND SINGH
प्रगति योजना के तहत डिप्लोमा पूरा करने वाले पात्र तकनीशियनों को मिलेगा उत्थान प्रमोशन योजना का लाभ, चार वर्षीय डिप्लोमा करने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का फायदा जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी में नौकरी के साथ अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता बढ़ाने वाले कर्मचारियों के लिए करियर में आगे बढ़ने के अवसर मजबूत हुए हैं। प्रगति योजना के तहत डिप्लोमा कार्यक्रम पूरा करने वाले पात्र तकनीशियनों को उत्थान प्रमोशन योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं, चार वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पात्र कर्मचारियों को लागू इंक्रीमेंट यानी वेतन वृद्धि का…
15 बड़ी कैंटीन और 104 ट्रॉली प्वाइंट पर बदली व्यवस्था, पहले ही दिन नाश्ते की सप्लाई प्रभावित; कर्मचारियों में नाराजगी, दोपहर के भोजन को लेकर भी बढ़ी चिंता जमशेदपुर: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की नई व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन अव्यवस्था सामने आ गई। गुरुवार सुबह कई कैंटीन और ट्रॉली प्वाइंट पर सुबह 10:30 बजे तक नाश्ता नहीं पहुंचने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर नाश्ता नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। वहीं, नई व्यवस्था के तहत कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी में किए गए बदलाव को लेकर भी सवाल…
रांची : झारखंड में चार महीने से बालू खनन पर लगी रोक हटने के बाद वैध घाटों से उठाव का रास्ता खुल गया है। इससे बालू की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि, प्रतिबंध समाप्त होने के बावजूद राज्य के सभी चिह्नित घाटों पर खनन शुरू नहीं हो सकेगा। खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से चिह्नित 444 बालू घाटों में फिलहाल केवल 14 की लीज प्रक्रिया पूरी हुई है। अभी इन्हीं घाटों से निर्धारित शर्तों के तहत बालू निकाला जा सकेगा। आठ महीने तक उठाव की अनुमति बालू उठाव की अनुमति से संबंधित आदेश जारी होने के बाद…
18 अक्टूबर को रविवार के दिन भी खुला रहेगा प्लांट और जनरल ऑफिस, 20 अक्टूबर को मिलेगा प्रतिपूरक अवकाश; दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे प्लांट, कार्यालय और दुकानें जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए कामकाज और छुट्टियों को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने में कार्यदिवस और अवकाश को लेकर अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके तहत 18 अक्टूबर 2026, रविवार को भी टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कामकाज होगा। वहीं, 20 अक्टूबर को कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा 21 अक्टूबर…
धनबाद : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कोयले की संशोधित कीमतें ई-ऑक्शन के जरिए खरीद करने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ा सकती हैं। गैर-विनियमित क्षेत्र के लिए विभिन्न श्रेणियों की दरों में लगभग 0.1 से 14 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इससे स्टील और स्पंज आयरन इकाइयों की उत्पादन लागत प्रभावित होने की संभावना है। दूसरी ओर, कंपनी को इस बदलाव से सालाना करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय मिलने का अनुमान है। चुनिंदा श्रेणियों में बदलाव, सभी खरीदारों पर समान असर नहीं मूल्य संशोधन का दायरा गैर-विनियमित क्षेत्र तक सीमित है। इसलिए इसे बीसीसीएल के…
मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे अभिनेता। 10 अक्टूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था, अब विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में भागीदारी को लेकर कार्रवाई चर्चा में मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटनाक्रम ने मनोरंजन जगत…
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में एक महिला का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय मूल के 31 वर्षीय सुयश सिन्हा को अदालत से जमानत नहीं मिली। ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (एसीटी) मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा और भलाई को संभावित खतरा देखते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। सरकारी कर्मचारी सिन्हा की महिला से पहचान एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। इनकार के बावजूद संपर्क की कोशिश का आरोप एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि महिला के बार-बार मना करने के बावजूद सिन्हा उससे…
जमशेदपुर: शिक्षा के मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के अधिकार और सम्मान का सवाल एक बार फिर चर्चा में है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बकाया वेतन और देय बोनस की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने आवाज बुलंद की है। कर्मचारियों का आरोप है कि अपने श्रम का उचित मूल्य मांगने पर उन्हें दबाव का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सिदगोड़ा स्थित स्वर्णरेखा ऑडिटोरियम में शिक्षकतर कर्मचारी संघ की बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारियों के अधिकार, संस्थागत स्वाभिमान, वित्तीय पारदर्शिता और संगठन के विस्तार जैसे विषय प्रमुखता…
चाईबासा : गाड़ी खरीदने के लिए रुपये देने वाले ग्राहकों की रकम को लेकर शंकराचार्य मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के दो कर्मचारी जांच के घेरे में हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित इस प्रतिष्ठान के सेल्स मैनेजर और सेल्स पर्सन पर वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर ग्राहकों से लाखों रुपये लेने तथा कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। कंपनी की शिकायत पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के प्रतिनिधि ने दर्ज कराई शिकायत मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी चौक स्थित शंकराचार्य मोटर्स से जुड़ा…
वन विभाग की आपत्तियों के जवाब भेजे गए, दुर्गापूजा के बाद केंद्रीय वन मंत्री से मिलेंगे सांसद विद्युतवरण महतो जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ गई हैं। जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने संकेत दिया है कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अगले वर्ष धरातल पर शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि परियोजना की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। वन विभाग की ओर से उठाई गई आपत्तियों के जवाब भेजे जा चुके हैं। अब इन आपत्तियों के समाधान के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर पहल की जाएगी। भारतीय मानक…










