Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 1688 पदों पर भर्ती; ₹21,700 तक शुरुआती वेतन
- JPSC परीक्षा प्रकरण में पहली चार्जशीट, श्वेता गुप्ता समेत पांच पर आरोप
- ड्राई डे पर भी जमशेदपुर में शराब की होम डिलीवरी! स्लैग रोड पर गाड़ियों तक पहुंच रही पसंदीदा ब्रांड
- फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने दी सतर्क रहने की सलाह
- टाटा स्टील प्लांट में महिला सेफ्टी सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला! लोहे के बोल्ट से चेहरे, सिर और कंधे पर किए वार, मास्क पहनकर आया हमलावर फरार
- आमबागान को मिलेगी नेताजी की पहचान, भव्य स्मारक बनाने की योजना
- गम्हरिया में कथित गौमांस बिक्री पर हंगामा, रोनित गोराई की पहल पर थाने पहुंचा मामला; संदिग्ध नंबर प्लेट वाली बाइक भी जांच के घेरे में
- कदमा में रिश्तों का खून: चाकू से हमले में युवक की मौत, भाई पर आरोप
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। लंबे समय से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौते पर आखिरकार 2 सितंबर 2026 को हस्ताक्षर हो गया। समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जनवरी 2025 से एरियर के साथ मिलेगा। सात साल के लिए हुआ वेतन समझौता टाटा वर्कर्स यूनियन कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 12:15 बजे हुई बैठक में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार…
जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसआईटी की जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद, 15 लाख रुपये की सुपारी, दुमका जेल से कथित साजिश और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए पेशेवर शूटर का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। दुमका जेल से शुरू हुई साजिश की कहानी जांच के मुताबिक, निखार सबलोक की हत्या किसी अचानक हुए विवाद का परिणाम नहीं थी। इसके लिए पहले से योजना तैयार की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद के साथ आपराधिक गिरोहों के बीच विवाद का एंगल सामने आया है। गिरफ्तार आरोपितों में अशोक सिंह, रितेश सिंह, अंकित सिंह और सुनील रजक समेत छह लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों को डोबो इलाके से पकड़ा गया है। जमशेदपुर के सीनियर एसपी डॉ. एहतेशाम बकारिब और सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है…
अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कामकाज को और व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में एक अहम बदलाव की शुरुआत हुई है। तीन नामों के पैनल में से हुआ चयन सीईओ पद के लिए चयन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार कर ट्रस्ट के सामने रखा था। विचार-विमर्श के बाद ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त वायुसेना…
रांची : झारखंड में पुलिस महकमे से जुड़ा एक बड़ा आंदोलन सामने आया है। विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी समेत अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन के मुताबिक, आंदोलन में सिपाही से लेकर डीएसपी संवर्ग तक के करीब 80 हजार पुलिसकर्मियों का समर्थन है। जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ा विवाद एसोसिएशन का आरोप है कि धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। एसोसिएशन के अनुसार, मांग पूरी…
जमशेदपुर : वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक अहम पहल की है। अब इन आधुनिक ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी स्पेयर पार्ट्स खड़गपुर रेलवे वर्कशॉप में ही तैयार किए जाएंगे। रेलवे की इस व्यवस्था से खराब पार्ट्स के लिए दूसरे रेल कोच कारखानों पर निर्भरता घटने और मरम्मत कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ उनके रखरखाव के लिए जरूरी संसाधनों को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में खड़गपुर वर्कशॉप को स्पेयर पार्ट्स तैयार करने…
नई दिल्ली: गर्मी आते ही घरों, दफ्तरों और दुकानों में सबसे ज्यादा याद आने वाले नामों में Voltas भी शामिल है। आज यह नाम एयर कंडीशनर और कूलिंग उत्पादों से जुड़ा है, लेकिन इसकी शुरुआत एक ऐसी साझेदारी से हुई थी, जिसने भारत के एयर-कंडीशनिंग कारोबार की दिशा बदल दी। Voltas की कहानी टाटा समूह और स्विट्जरलैंड की Volkart Brothers के संयुक्त उद्यम से शुरू हुई थी। 1954 में हुई थी Voltas की शुरुआत Voltas की स्थापना 1954 में Tata Sons और स्विस कंपनी Volkart Brothers के संयुक्त उपक्रम के रूप में हुई थी। उस समय भारत में आधुनिक…
चतरा : झारखंड के चतरा शहर में मकान पर कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को गंभीर घटना में बदल गया। शहर के व्यस्त केसरी चौक इलाके में एक महिला ने कथित रूप से अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर जमा लोगों के बीच किसी व्यक्ति द्वारा माचिस जलाए जाने के बाद अचानक आग भड़क गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए दौड़े। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि मौके पर मौजूद डीसीएम यादव भी मामूली रूप से प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों और…
अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर इंतजार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। देशभर से आए 5,585 आवेदनों की गहन स्क्रीनिंग के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। अब ट्रस्ट की अहम बैठक में इन नामों पर अंतिम मंथन के बाद फैसला होने की उम्मीद है। तीन नामों पर टिकी निगाहें CEO पद की रेस में पूर्व IPS राजेश पांडेय, रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा और बिहार कैडर के IPS डॉ. परेश सक्सेना के नाम सामने आए हैं। तीनों अधिकारियों का प्रशासनिक और सुरक्षा…
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स को इटली की कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी इवेको ग्रुप के अधिग्रहण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने बताया है कि इस प्रस्तावित सौदे के लिए जरूरी शुरुआती नियामकीय मंजूरियां हासिल हो चुकी हैं। इसके बाद अब टाटा मोटर्स की नजर औपचारिक टेंडर ऑफर की प्रक्रिया पूरी करने पर है। इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नजर टिक गई है। टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी TML CV Holdings B.V. इवेको ग्रुप के सभी कॉमन शेयरों के लिए वॉलंटरी टेंडर ऑफर पेश करेगी। कंपनी के मुताबिक सेक्टर-स्पेसिफिक जरूरी…










