Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले एनएच-33 किनारे एक गुमटी में गांजा बेच रहे युवक को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बोड़ाम के जोभा गांव में छापेमारी कर कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 7 किलो 800 ग्राम गांजा, 8,900 रुपये नकद, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और गांजा पैक करने की सामग्री बरामद हुई है। कार्रवाई का खुलासा ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने रविवार को किया। पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक को…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह स्थित कैनाल में रविवार सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कैनाल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस महिला के परिजनों और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। शव नग्न अवस्था में मिला है। उसके…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर में रविवार सुबह 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान अकीदा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अकीदा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अकीदा जाकिरनगर में अपनी बहन के साथ रह रही थी। उसका पति राजा काम के सिलसिले में हैदराबाद में रहता है और करीब चार महीने से घर नहीं आया था। रविवार सुबह…
सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित गोलचक्कर के पास सोमवार को खड़े एक टैंकर वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों से घिर गया और आसपास के इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।…
रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) से जुड़े 18 से अधिक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के बीच हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इनमें करीब 16 नक्सली कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, जबकि दो अन्य नक्सली राज्य के दूसरे इलाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, सामूहिक आत्मसमर्पण को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की औपचारिक…
देवघर: पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर घरों में घुसने और हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का देवघर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जसीडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को साइबर थाना की टीम बताकर संदिग्ध साइबर अपराधियों के घरों में दाखिल होते थे और फिर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर नकदी व अन्य सामान लूट लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोलियां, पिस्टल की एक मैगजीन, पांच…
पश्चिम सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले में मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच वज्रपात ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की करंजिया पंचायत स्थित डेबरासाई गांव में शनिवार को खेत में काम कर रही दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिलाओं को ग्रामीण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान डेबरासाई गांव निवासी दशनावती हेम्ब्रम और शुक्रमनी हेम्ब्रम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों महिलाएं शनिवार को अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक…
पटना: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा व्यपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरा एक ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया और वहां से गुजर रही लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो रामजी चक-बांक मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार…
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अफीम और अफीम डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव निवासी 22 वर्षीय जलेश कुमार अपने घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही सिमरिया…
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में शनिवार सुबह अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित चापुड़िया गांव निवासी 42 वर्षीय देवराज दत्ता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप जामजोरी गांव निवासी सुभाष मुर्मू पर है, जो वारदात के बाद से फरार…
