Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नए साल में नई पहचान से चलेंगी 12 जोड़ी ट्रेनें, टाटा–कटिहार और पटना–रांची के नंबर भी बदलेंगे
- घोड़ाबांधा में मां काली का महाभोग, अर्जुन मुंडा के आवास पर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी
- धान खरीद करीब तीन गुना, नोवामुंडी के किसानों को एक ही जगह बीमा और बैंकिंग की सुविधा
- गोवर्धन पूजा आज: भगवान कृष्ण ने क्यों उठाया था पूरा पर्वत? जानिए 7 परिक्रमा और 56 भोग का रहस्य
- चाईबासा में पटाखों का बंपर कारोबार, आतिशबाजी के दौरान दो बच्चों समेत सात घायल
- स्वच्छता में चमका जमशेदपुर, 11 नवंबर को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- पटाखों के शोर से कांपा जमशेदपुर! साकची-बिष्टुपुर में सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण, 80 डेसिबल पार हुआ शोर
- हादसे से उबरकर भरी कामयाबी की उड़ान, टोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जमशेदपुर के प्रसनजीत
Author: ARVIND SINGH
पटना/जमशेदपुर : जनवरी 2027 से रेल यात्रियों को कई प्रमुख ट्रेनों की पहचान नए नंबरों से करनी होगी। प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने की तैयारी है। इनमें पटना–रांची जनशताब्दी, टाटा–कटिहार, श्रमजीवी, मगध, सप्तक्रांति और गरीब रथ जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेनों के लिए बदलाव की तारीख भी अलग निर्धारित की गई है। इसलिए जनवरी की यात्रा के लिए टिकट तलाशते समय ट्रेन के नाम के साथ नया नंबर देखना जरूरी होगा। झारखंड के यात्रियों के लिए ये बदलाव खास पटना–रांची जनशताब्दी दोनों दिशाओं में एक जनवरी 2027 से…
जमशेदपुर : मां काली की आराधना और महाभोग के लिए घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर विशेष व्यवस्था की गई है। मंगलवार, 10 नवंबर को आयोजित इस पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा के नेतृत्व में होने वाले आयोजन में पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे से निर्धारित है और कार्यक्रम देर शाम तक चलेगा। श्रद्धालुओं को मां काली के दर्शन करने, पूजा में शामिल होने और महाभोग ग्रहण करने…
चाईबासा : फसल बेचने से लेकर बीमा कराने और बैंकिंग सेवाओं तक, किसानों की कई जरूरतें अब स्थानीय स्तर पर पूरी हो रही हैं। पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड की पोखरपी बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति ग्रामीणों को इन सुविधाओं से जोड़ रही है। समिति के माध्यम से धान खरीद की मात्रा एक वर्ष में करीब तीन गुना पहुंची है। वहीं, फसल बीमा और डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ने से ग्रामीणों की दूर-दराज के केंद्रों पर निर्भरता कम हो रही है। वर्ष 2024 में निबंधित इस समिति के जरिए धान अधिप्राप्ति, फसल बीमा, बैंकिंग और कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाएं…
जमशेदपुर : दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व आज 10 नवंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौमाता की पूजा का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी कनिष्ठा अंगुली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। सात दिनों तक पर्वत को उठाकर उन्होंने गोकुलवासियों और उनके पशुओं को मूसलाधार बारिश से सुरक्षित रखा था। इसी घटना की स्मृति में हर साल गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस पर्व…
चाईबासा : काली पूजा और दीपावली पर इस बार चाईबासा का पटाखा बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। दुकानदारों के अनुमान के मुताबिक, त्योहार के दौरान शहर में पांच करोड़ रुपये से अधिक के पटाखों का कारोबार हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में खरीदारों की संख्या भी लगभग दोगुनी बताई गई। हालांकि, उत्सव की खुशियों के बीच आतिशबाजी के दौरान हादसे भी हुए। अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गांधी मैदान में सजी थीं 52 दुकानें सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की ओर से इस…
जमशेदपुर : इस्पात नगरी जमशेदपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में शहर को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 नवंबर को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित करेंगी। इस उपलब्धि के साथ जमशेदपुर पुरस्कार के लिए चयनित झारखंड का एकमात्र शहर बना है। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में नागरिकों, स्वच्छता कर्मियों और संबंधित संस्थाओं की भागीदारी का यह महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है। हालांकि, जमशेदपुर…
छह स्थानों पर प्रदूषण बोर्ड की जांच में सामने आई शोर की तस्वीर, कई इलाकों में मानक से अधिक दर्ज हुआ ध्वनि प्रदूषण पिछले साल की तुलना में इस बार कम रहा शोर का स्तर, विशेषज्ञों ने कान, दिल और सांस के मरीजों को किया आगाह जमशेदपुर : दीपावली पर आतिशबाजी और पटाखों की गूंज ने जमशेदपुर के कई इलाकों का सुकून छीन लिया। त्योहार की रात साकची और बिष्टुपुर में सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय आदित्यपुर की ओर से कराई गई जांच में शहर और आदित्यपुर के छह स्थानों…
जमशेदपुर : कभी सड़क हादसे ने खेल के सफर पर ब्रेक लगाया, लेकिन प्रसनजीत पॉल ने कोर्ट पर वापसी कर अपनी मेहनत को नई पहचान दी। जमशेदपुर के कदमा निवासी अनुभवी टेनिस खिलाड़ी और कोच प्रसनजीत का चयन वर्ल्ड मास्टर टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। जापान की राजधानी टोक्यो में 15 से 28 नवंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में वह 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ खुद की तैयारी जारी रखने वाले प्रसनजीत के लिए यह उपलब्धि खास है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…
पूजा पंडाल के पास जुआ खेलने के दौरान विवाद की आशंका, विशाल सिंह पर गोली मारने का आरोप; वारदात के बाद इलाके में दहशत गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम खून की होली खेली गई। गम्हरिया के सातवाहिनी स्थित जुलुमटांड़ में पूजा पंडाल के समीप गोली मारकर सोनू कुमार की हत्या कर दी गई। सरेशाम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित…
जमशेदपुर : छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन से शोक में डूबे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और उनके परिवार को सांत्वना देने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने काशीडीह स्थित अभय सिंह के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मरांडी ने दिवंगत निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके असामयिक निधन को बेहद पीड़ादायक बताया। परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस अभय सिंह के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने अभय सिंह और उनके परिजनों…










