Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जापान से आई दुखद खबर, IIT खड़गपुर के छात्र श्याम अग्रवाल की हादसे में मौत, हिरोशिमा में कर रहे थे इंटर्नशिप
- झारखंड की बेटियों ने रचा नया रिकॉर्ड! उच्च शिक्षा में लड़कों से निकलीं आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में झारखंड
- LPG Price Hike: आज से महंगा हुआ 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए दिल्ली से पटना तक नई कीमत
- जमशेदपुर DTO के इर्द-गिर्द दलालों का राज! ₹1700 के लाइसेंस के लिए ₹6 हजार तक वसूली का दावा, उठे बड़े सवाल
- जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी, दलमा से घाटशिला तक बढ़ी निगरानी
- जमशेदपुर के वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल! सबरीमाला स्वर्ण चोरी का खुला राज, Nano Layer ने पकड़ ली पूरी चालाकी
- पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, एक साल में भरेंगे खाली पद; सरकार ने तैयार किया प्लान
- जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खरकई खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Author: ARVIND SINGH
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु की ओर से सामुदायिक भवन में भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के महासचिव अफताब आलम ने किया। इस अवसर पर सेल अस्पताल किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सीएमओ डॉ. नंदी जेराई, डॉ. अर्चना बेक सहित अन्य चिकित्सक, महिला खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अपने…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों का रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार प्रवेश होने से पूरे इलाके में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात करीब 11 बजे एक जंगली हाथी किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पार कर सेल की मेघाहातुबुरु खदान के मैकेनिकल शॉवेल सेक्शन में पहुंच गया। हाथी को अचानक खदान क्षेत्र में देखकर वहां कार्यरत कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी सुरक्षित स्थानों की ओर भाग…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई चर्चित हत्या और जानलेवा हमले के बाद झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. एहतेशाम बकारिब को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया है। डॉ. एहतेशाम बकारिब इससे पहले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उन्हें तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के नए…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहर में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस बीच पुलिस ने मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। देर रात करीब 3 बजे पुलिस हिमांशु के शव को टीएमएच…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने तथा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही बरतने के कारण…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित पोटका प्रखंड में अब हालात चिंताजनक बन चुके हैं। कंदर गांव में 6 दिनों के भीतर दो सगी बहनों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है और प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पोटका प्रखंड की हरिणा पंचायत अंतर्गत कंदर गांव निवासी महावीर सरदार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी आठ वर्षीय बेटी सुबोला सरदार की कुछ…
जमशेदपुर: आदित्यपुर निवासी करनी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुई हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस की मौजूदगी में ही हमलावरों ने हिमांशु पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे। हत्याकांड के विरोध में करनी सेना के कार्यकर्ताओं और हिमांशु के समर्थकों ने सोमवार की देर रात तक बिष्टुपुर के रीगल गोलचक्कर पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों…
जमशेदपुर: शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रकों में सो रहे दो चालकों पर हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों में दहशत का माहौल है। घायलों की पहचान प्रमोद सिंह और जय प्रकाश रजक के रूप में हुई है। घायल चालकों ने बताया कि देर रात बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। सबसे पहले वे जय प्रकाश रजक…
जमशेदपुर: शहर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस का पीछा कर रहे अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला से चैन छिनतई कर फरार हुए अपराधियों का पुलिस पीछा कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी सूर्य मंदिर क्षेत्र की ओर भाग रहे थे। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर उनकी घेराबंदी शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि पीछा किए…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार शाम चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में एक अपराधी घायल हुआ है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है। बताया जा रहा है कि टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों…
