Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त
- टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी
- बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर जरूरत से अधिक निर्भरता कितनी खतरनाक साबित हो सकती है, इसका एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमेरिकी समाचार चैनल CNN की एक खोजी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया व्यवस्था में इस्तेमाल किए गए एक AI चैटबॉट ने चीनी जहाज पर रखे उपकरण की गलत पहचान कर दी। इस सूचना के आधार पर अमेरिकी सेना कथित तौर पर कार्रवाई की तैयारी तक पहुंच गई थी। हालांकि, अंतिम समय में अधिकारियों द्वारा दोबारा जांच किए जाने के बाद जानकारी गलत पाई गई और एक संभावित सैन्य टकराव टल गया। चीनी जहाज पर संदिग्ध उपकरण…
रांची : सीआरपीएफ के रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की इंटरनल ऑडिट पार्टी के वरीय लेखापाल सोनू कुमार को सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआइ की रांची स्थित एसीबी टीम ने पटना में कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को पूछताछ के लिए रांची लाया गया है। जमशेदपुर के हवलदार से मांगे थे 50 हजार सीबीआइ के अनुसार, जमशेदपुर के 106 रैफ में तैनात हवलदार राकेश कुमार सिंह ने लेखापाल सोनू कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, रैफ में चल रही इंटरनल ऑडिट के दौरान हवलदार के…
आगरा : रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना अब बेहद जरूरी होता जा रहा है। जिन ग्राहकों ने अपने एलपीजी कनेक्शन की इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें भविष्य में सब्सिडी वाले मूल्य के स्थान पर बाजार निर्धारित दर पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की e-KYC प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, दोहरी मूल्य व्यवस्था लागू करने की निश्चित तारीख अभी औपचारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। इसलिए उपभोक्ताओं को केवल अपनी गैस कंपनी या अधिकृत एजेंसी से मिली सूचना पर भरोसा करना चाहिए। दस…
कांड्रा : कांड्रा-चांडिल रेलखंड पर झांझर पुल के समीप पोल संख्या 389/एस11 के पास शुक्रवार देर रात अप लाइन रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की जानकारी एक मालगाड़ी के चालक की नजर पड़ने के बाद हुई। चालक ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही पहुंची आरपीएफ और पुलिस रेलवे कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल…
जमशेदपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, बेहतर अनुसंधान और पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डीआईजी कोल्हान के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने जिलादेश संख्या 1559/2026 जारी करते हुए 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत कुल 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। कई बड़े थानों में बदले प्रभारी जारी आदेश के अनुसार चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी, मधुसूदन…
जमशेदपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने नई कार्ययोजना तैयार की है। शुक्रवार को वरीय पुलिस अधिकारियों और यातायात पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में शहर के प्रमुख जाम वाले स्थानों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और पीक आवर में बढ़ने वाले यातायात दबाव की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। पीक आवर में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी शहर में सुबह और शाम के समय प्रमुख सड़कों और चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे स्थानों पर…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस का प्रसिद्ध चुनाव चिह्न ‘फूल और घास’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। पार्टी के भीतर दो गुटों के बीच नाम और चुनाव निशान पर दावेदारी सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए दोनों को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। यह व्यवस्था छह अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए लागू की गई है। आयोग के इस फैसले ने तृणमूल कांग्रेस के 28 वर्ष पुराने इतिहास और उस चुनाव चिह्न की कहानी को फिर चर्चा…
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत शुक्रवार को दोबारा बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी महसूस होने के बाद परिजन उन्हें रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और उपचार कर रही है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दो दिन पहले बेंगलुरु से लौटी थीं रांची प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। वह उपचार के लिए बेंगलुरु गई थीं और…
जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में एक सप्ताह के भीतर दो जानलेवा हादसों ने ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को टिनप्लेट एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूडब्ल्यूटीपी) क्षेत्र में मिट्टी धंसने से 42 वर्षीय ठेका कर्मचारी संजय शर्मा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। सुरक्षा प्रशिक्षण और निगरानी पर फोकस जरूरी लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच ठेका श्रमिकों को काम शुरू करने से पहले पर्याप्त सुरक्षा प्रशिक्षण, जोखिम की जानकारी और जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया जा…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की अब ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। हर दिन पांच गतिविधियों की फोटो होगी अपलोड राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पोषण कैलेंडर के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाली गतिविधियों को पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज करना होगा। प्रत्येक केंद्र से प्रतिदिन पांच गतिविधियों की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, पोषण ट्रैकर ऐप पर केंद्र के खुलने, बच्चों…










