Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात
- 26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान
- जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
- न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड
- खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत
- रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद
- मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर
- टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में Apple Store के बाहर नए मॉडल को खरीदने के लिए लंबी कतारें लगीं। कई ग्राहक रात से ही स्टोर के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। साकेत Apple Store के बाहर सुबह से जुटने लगी भीड़ दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के Apple Store के बाहर सुबह से ही ग्राहकों का जमावड़ा शुरू हो गया। नए मॉडल की बिक्री शुरू होने से…
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार के साथ जुटे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इनके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा 7.65 एमएम के कारतूस बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से इसी बोर का एक खोखा भी मिलने की बात पुलिस ने कही है। गोलपहाड़ स्कूल के पास जुटे थे आरोपी पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट और फायरिंग के मामलों में पूर्व से आरोपी सैफ अली उर्फ राज बच्चा अपने साथियों के साथ हथियार लेकर मिल्लत…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। रेलवे बोर्ड ने टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के निर्माण को अंतिम मंजूरी दे दी है। इससे टाटानगर में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव और परिचालन क्षमता के विस्तार का रास्ता साफ हुआ है। लोको कॉलोनी में तैयार होगा हाईटेक मेंटेनेंस यार्ड स्वीकृत योजना के तहत टाटानगर के पुराने कोचिंग डिपो का विस्तार करते हुए लोको कॉलोनी क्षेत्र में नया मेंटेनेंस यार्ड विकसित किया जाएगा। डिपो में वंदे भारत चेयरकार और स्लीपर ट्रेनों के…
रांची : नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा से लेकर पार्किंग, मेडिकल सुविधा और दर्शकों की सुविधा तक हर व्यवस्था को पुख्ता करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। झारखंड टी-20 की कमी दोहराने के मूड में नहीं जेएससीए मंगलवार को कमेटी आफ मैनेजमेंट की बैठक में तय किया गया कि झारखंड टी-20 फाइनल के दौरान जो कमियां सामने आई थीं, उन्हें भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में दूर किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की…
धनबाद : धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में बुधवार की शाम एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दी। भू-धंसान की चपेट में आकर करीब आधे दर्जन घर जमींदोज हो गए, जबकि लगभग 55 घरों पर संकट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से करीब 500 लोग प्रभावित हुए हैं। बार-बार धंस रही जमीन, घरों में बढ़ा डर घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन में दरारें आने और लगातार…
रांची के जेवीएम श्यामली के पूर्व छात्र शिखर मोहन का बड़ा चयन, ईरानी कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में मिली जगह रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तराशने वाले जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली से एक और क्रिकेट सितारा राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक दे रहा है। स्कूल के पूर्व छात्र और झारखंड के ऑलराउंडर शिखर मोहन का चयन आगामी ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में हुआ है। बीसीसीआई की घोषित टीम में शिखर का नाम शामिल है। पंत की कप्तानी में खेलेंगे शिखर ईरानी कप में रेस्ट…
नई दिल्ली : 80 साल से अधिक समय से चर्चा में रही किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच अब औपचारिक समझौता हो गया है। 15 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए। टोंस नदी पर बनेगा 232.6 मीटर ऊंचा बांध किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा के पास टोंस नदी पर 232.6 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी डैम बनाया जाएगा। इसमें करीब 1,562 मिलियन क्यूबिक…
धनबाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य शूटर के रूप में सामने आए सागर सिंह उर्फ शिबू की धनबाद के निरसा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निखार की हत्या के बाद सागर धनबाद क्यों पहुंचा था और उसके साथ मौजूद लोगों की आगे क्या योजना थी। पुलिस के अनुसार, सागर अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना की तैयारी में था। निखार हत्याकांड के बाद धनबाद पहुंचा सागर 24 अगस्त को जमशेदपुर में निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या की…
नई दिल्ली: टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर पांच साल का नया कार्यकाल देने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही चंद्रशेखरन अगले पांच वर्षों तक टाटा संस की कमान संभालते रहेंगे। वह वर्ष 2017 से इस पद पर हैं। 1987 में TCS में इंटर्न से शुरू हुआ सफर एन. चंद्रशेखरन ने वर्ष 1987 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में इंटर्न के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने TCS में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं और 2009 में कंपनी के CEO बने। 2017 तक वह इस पद पर…
चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा के जंगलों और पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे भाकपा (माओवादी) के वरिष्ठ नेता असीम मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आकाश, तिमिर और मनोज जैसे कई नामों से पहचाने जाने वाले असीम मंडल पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे पूर्व मेदिनीपुर जिले के पोटाशपुर इलाके से पकड़ा है। दो बैग से साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तारी के समय असीम मंडल के पास दो बैग थे।…










