Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- SIR पर सियासी घमासान, प्रदीप यादव का दावा, विरोध से बचे एक करोड़ मतदाताओं के नाम
- टाटा स्टील परिसर में देर रात घुसे दो युवक पकड़े गए, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा
- पलामू से पुणे तक पहुंची पुलिस, नाबालिग सकुशल बरामद, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- जमशेदपुर में दुर्गापूजा का उत्साह, कहां, कब मिलेगा भोग? जानिए पंडालों का कार्यक्रम
- धनबाद में बंद मुहानों के बावजूद कोयला खनन, बीसीसीएल के पत्र से उठे सवाल
- रांची में कॉलेज के सामने झोपड़ी से मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप
- समरसता एक्सप्रेस के बंद टॉयलेट में मिला यात्री का शव, चक्रधरपुर में जांच शुरू
- 45 दिन तक स्कूल में शिक्षकों की हाजिरी शून्य, जमशेदपुर के 10 स्कूलों को नोटिस
Author: ARVIND SINGH
रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाने की शिकायत, टेल्को राम मंदिर के पास छोड़कर भागने का आरोप पिता की शिकायत पर तीन नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने निकली एक नाबालिग छात्रा को कार में बैठाकर कई घंटे तक घुमाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत के अनुसार, चार युवकों ने उसे रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाया और शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए हाईवे की ओर ले गये। आरोप है कि करीब चार घंटे तक…
कदमा के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को अंतिम दो वनडे के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, घरेलू क्रिकेट और आइपीएल में प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान जमशेदपुर : जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। कदमा के रहने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पहली बार भारतीय टीम में जगह मिलने के साथ ही कुशाग्र के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। घरेलू क्रिकेट से लेकर आइपीएल तक अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले कुशाग्र के…
जमशेदपुर : खबरों के जरिए समाज की आवाज उठाने वाले पत्रकारों ने शुक्रवार को रक्तदान के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में तीन घंटे के दौरान तीन एसडीपी समेत कुल 93 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ आयोजन दोपहर एक बजे तक चला। शिविर के साथ पत्रकारों के लिए जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने की सहयोगी संस्था पीएसएफ की घोषणा भी महत्वपूर्ण रही। रक्तदान के साथ जरूरतमंदों की मदद का संकल्प इस आयोजन ने पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच…
तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने से सरकारी एंबुलेंस नहीं होने का दावा, गंभीर हालत में निजी वाहन से सदर अस्पताल ले जाने की नौबत; 18 साल से अधूरे और खंडहरनुमा भवन में संचालित हो रहा स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर (पश्चिमी सिंहभूम) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक गंभीर मामला सामने आया है। तांतनगर अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। कार्यालय में काम करने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आरोप है…
2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र
लखपति दीदी से आगे बढ़कर अब करोड़पति दीदी बनाने पर जोर, स्वयं सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बताया आत्मनिर्भर भारत की ताकत। विजयवाड़ा : भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल कर सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों की बढ़ती भूमिका को इसका महत्वपूर्ण आधार बताया है। गुरुवार को विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला-2026 को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश को अब लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़कर करोड़पति दीदी बनाने की दिशा में काम करना…
केंद्र सरकार ने उद्योग जगत से मिलाया हाथ, कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार देंगी कौशल प्रशिक्षण; कम से कम 20 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को कैप्टिव एंप्लायमेंट के तहत नौकरी देने की व्यवस्था रांची : झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण के जरिए रोजगार पाने का नया रास्ता खुल सकता है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत के साथ साझेदारी की है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के दूसरे चरण में 1.83 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के तहत कंपनियां अपनी जरूरतों…
मेडिकल जांच में स्पर्म नहीं मिलने के बावजूद पीड़िता की गवाही को हाईकोर्ट ने माना विश्वसनीय, तीन दोषियों को दो महीने के अंदर आत्मसमर्पण करने का निर्देश जमशेदपुर/रांची : पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने चारों दोषियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए चारों दोषियों की अपील खारिज कर दी। अदालत ने उन्हें दी गई 20-20 साल के कठोर कारावास और 40-40 हजार रुपये जुर्माने की सजा को सही ठहराया…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच बयानों पर विवाद। भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, लोकतांत्रिक अधिकारों और सत्ता परिवर्तन को लेकर छिड़ी बहस। नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच दिल्ली की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन और भारत में युवाओं के आंदोलन के बीच समानता का उल्लेख किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की…
मां दुर्गा के स्वागत में करोड़ों के कारोबार की संभावनाएं, मूर्तिकारों से लेकर पंडाल निर्माता, लाइटिंग कारोबारी, फूल विक्रेता और छोटे दुकानदारों तक को मिलता है काम जमशेदपुर : दुर्गा पूजा का नाम आते ही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं, आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी और श्रद्धालुओं की भीड़ आंखों के सामने उभरने लगती है। लेकिन इस धार्मिक उत्सव का एक दूसरा चेहरा भी है। यह चेहरा है रोजगार, कारोबार और स्थानीय अर्थव्यवस्था का। जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केवल आस्था और परंपरा का महापर्व नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आजीविका से जुड़ा एक बड़ा आयोजन भी है। पूजा की तैयारियां शुरू…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में संभावित भीड़ को देखते हुए रामगढ़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को नेमरा में होने वाले कार्यक्रम के लिए 14 अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी, 42 डीएसपी और 2300 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को कार्यक्रम के अगले दिन, 19 अक्टूबर की सुबह तक विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वीआईपी और आम लोगों की भीड़ पर ध्यान संस्कार भोज में विशिष्ट अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों के पहुंचने की संभावना…










