
अक्षर संवाद,जमशेदपुर: भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वैभव भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप सौंपी। यह पल युवा बल्लेबाज और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण रहा। पहले मैच में वैभव ने 2 छक्के मारे। वैभव ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शानदार छक्के लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और इंग्लैंड के विल जैक्स उन्हें पवेलियन भेज दिया।
भले ही वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से यह संकेत दे दिया कि आने वाले समय में वे भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं।
इस डेब्यू के साथ वैभव ने भारतीय क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। उन्होंने शेफाली वर्मा, जिन्होंने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था, दोनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
