जमशेदपुर: भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद तथा मो. शाहिद आलम मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के अंतर्गत झारखंड राज्य भ्रमण के क्रम में बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ तथा जिले के प्रशासनिक एवं विकासात्मक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने दोनों आईएफएस अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं तथा जमशेदपुर की देश की अग्रणी औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित पहचान से अवगत कराया।
Trending
- घर लौटते वक्त थम गई जिंदगी: ट्रैक्टर की टक्कर से बैंक मित्र की मौत, गांव में शोक
- ग्रामीणों की शिकायत पर सालीगुटू में छापा, पांच महुआ भट्ठियां ध्वस्त, 55 लीटर शराब बरामद
- अब डाकघर की दीवार सुनाएगी आपकी कहानी! गोलमुरी में कला दिखाने का मौका, 30 नवंबर तक भेजें प्रविष्टि
- बड़ाबांकी पुल के नीचे मिला नवजात का शव, मौत की वजह तलाशेगी रांची की FSL टीम
- झारखंड में 637 पदों पर मौका, मानदेय एक लाख तक; ऑनलाइन फॉर्म के बाद हार्ड कॉपी भेजना भी जरूरी
- शादी की खुशियों के बीच गूंजी गोलियां: हजारीबाग के होटल में एक की मौत, दूसरा गंभीर
- आशियाना मोड़ पर बुलडोजर से टूटीं 30–40 दुकानें, अब रोजी-रोटी का सवाल; मार्केट कॉम्प्लेक्स में जगह पर संशय
- बसों से पहुंचे, गेट से लौटे: टाटा मोटर्स में आंदोलन से करीब 5 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी प्रभावित











