Author: ARVIND SINGH

सरायकेला: जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर सरायकेला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। विशेष अनुसंधान दल (SIT) की कार्रवाई में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस का मानना है कि गिरोह लंबे समय से सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले की जांच के दौरान अनुमंडल पुलिस…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,360 रुपये नकद, एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ एमजीएम थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव में रहने वाला मंतोष महतो अपने घर से गांजा की खरीद-बिक्री…

Read More

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र के चक्रवार जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित 13 माइल के पास चक्रवार घाटी क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। इसी बीच मुसाबनी में तैनात CRPF जवान पिंटू कुमार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई। बुधवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पिंटू कुमार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन संक्रमण का असर लगातार बढ़ता गया। कुछ ही समय में…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक होटल संचालक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास के समीप हुई इस वारदात में गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी कमर के पास लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विशाल गोराई रात में अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे अंडरपास के पास अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों की संख्या करीब 8 से 10 बताई जा रही…

Read More

जमशेदपुर:  झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनील भाकपा माओवादी को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। मिसिर के साथ उसके दो सहयोगियों मोछू और गौरव को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मिसिर बेसरा काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और झारखंड के अलावा ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के नक्सली नेटवर्क में उसकी महत्वपूर्ण…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह लोको फाटक के समीप मंगलवार रात रेलवे कर्मचारी के साथ लूट और चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) जुनैल केरकेट्टा (44) को बदमाश ने रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, जुनैल केरकेट्टा मेन यार्ड में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर जाने के लिए निकले थे। लोको फाटक के पास रेलवे ट्रैक के…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर एक कथित ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर की 20 पुड़िया बरामद हुई हैं। पुलिस ने मौके से 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।मंगलवार को सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीय ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती में रहने वाले जावेद अंसारी उर्फ लालटू के घर पर ब्राउन शुगर की…

Read More

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोल्हान, सारंडा और लातेहार के जंगलों में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के 16 नक्सलियों ने मंगलवार को रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें संगठन के कई वरिष्ठ स्तर के कैडर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब नक्सली संगठन के भीतर साफ दिखाई देने लगा है। आत्मसमर्पण करने वालों में 11 पुरुष और 5 महिलाएं नक्सली हैं। इनके बीच एक रीजनल कमांडर, तीन जोनल कमांडर, तीन सब-जोनल कमांडर, छह…

Read More

धनबाद: अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कथित नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में 25 से अधिक संदिग्ध कोयला कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान कई इलाकों में तनाव और विरोध की स्थिति भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की जा रही है। एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने…

Read More