Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- पत्रकार और सदस्यों के हित सुरक्षा के क्लब हर प्रयास करेगा : संजीव भारद्वाज
- टाटा वर्कर्स यूनियन में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, बारी मैदान में अध्यक्ष संजीव चौधरी ने किया ध्वजारोहण
- रेलवे में 168 करोड़ का सुपरफास्ट सरचार्ज, 190 से ज्यादा ट्रेनें तय मानक पर फेल
- JPSC विवाद के बीच CM सोरेन का बड़ा ऐलान: ‘आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी’, भ्रष्ट तंत्र के भरोसे नहीं छोड़ेंगे भविष्य
- टाटा स्टील अब आगे क्या करने वाली है? चैतन्य भानु ने विस्तार से बताया कंपनी का भविष्य का प्लान
- लाल किले से PM मोदी का बड़ा अलर्ट: ‘दिमागी नक्सली’ मौका तलाश रहे, पहचानकर अलग-थलग करना होगा
- जमशेदपुर में शान से फहरा तिरंगा, पूरे शहर में गूंजा देशभक्ति का जयघोष
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हादसा अन्ना चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, भोला बागान निवासी रूही कुमारी अपने परिजनों के साथ कार धुलवाने के लिए अन्ना चौक पहुंची थी। इसी दौरान…
जमशेदपुर: शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस शनिवार को जमशेदपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पहुंचे और शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कदमा स्थित उलियान में स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, सामाजिक सरोकार और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। प्रतिमा…
रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने एक बार फिर सेंधमारी की है। इस बार चोरों ने पार्किंग परिसर में बने मुख्य सर्वर बूथ को निशाना बनाया। वहां से इन्वर्टर, दो कंप्यूटर, हैंड मशीन, डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे और बड़ी मात्रा में केबल वायर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए गए। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे और सर्वर बूथ के अंदर सामान गायब मिला। उपकरणों की जांच के बाद पार्किंग प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पार्किंग मैनेजर अविनाश चंद्र…
हजारीबाग: बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाइवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हॉफ एनकाउंटर का मामला सामने आया है। 25 जुलाई की रात हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पुलिस ने उसके मोबाइल से गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों के साथ टेलीग्राम चैट मिलने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंकित ने 13 माइल में हुई गोलीबारी में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से सारंडा, पोड़ाहाट और कोल्हान के जंगलों में सक्रिय 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली और जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम ने आखिरकार हथियार डाल दिए हैं। सालुका ने दो महिला नक्सलियों पिंकी और कोदोमुनि कोड़ा उर्फ पद्मिनी के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। तीनों के सरेंडर के बाद पश्चिम सिंहभूम को नक्सल गतिविधियों से मुक्त जिला बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश के बीच सालुका कायम संगठन में सक्रिय रहने वाला…
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 13 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों में कक्षा सातवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए मगध सम्राट हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे टेम्पो से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मगध सम्राट हॉस्पिटल…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 एवं 9 अगस्त 2026 (शनिवार और रविवार) को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जो भी भारतीय नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या इस तिथि तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे निर्धारित फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। शिविर…
सिद्धार्थ पांडेय/ चाईबासा टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल’ खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 (कक्षा 10वीं) के मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या शशिकला मैम ने सफल विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या शशिकला मैम ने कहा, “किसी भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी समान महत्व है। हमारे विद्यार्थियों…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के लिए शनिवार, 8 अगस्त का दिन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जमशेदपुर पहुंचेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और समाधि स्थल पर आयोजित ‘अमरगाथा’ कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वे शहीद निर्मल महतो के योगदान और झारखंड आंदोलन…
जमशेदपुर: बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो किशोरों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। 2 अगस्त 2026 की रात मो. अफताब आलम पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। गंभीर रूप से घायल अफताब आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में बर्मामाइन्स थाना…
