Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में अपराधियों की पुलिस पर फायरिंग, पीछा कर रही पुलिस ने दो को दबोचा
- जमशेदपुर में चेन स्नेचरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, हथियार बरामद
- जुगसलाई में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
- ट्रैक पर काम कर रहे रेलकर्मी पर 13 हाथियों का हमला, इलाज के क्रम में मौत
- देबुन बागान चौक पर चली गोली, युवक हुआ घायल
- चांडिल में सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक ने रौंदा
- चिलगु मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: भारी वाहन की चपेट में आने से जितेन दास की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- युवक की हाईवा की चपेट में आने से मौत, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर मंदिर के समीप रविवार देर शाम दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक कार में पूरा परिवार सवार था, जबकि दूसरी ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट कार (BR 01 JZ 4798) में सवार युवक कथित रूप से शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चला रहे थे। स्थानीय लोगों…
जमशेदपुर : प्रसिद्ध कहानीकार हरिशंकर परसाई ने कई दशकों पहले अपनी कहानी “उखड़े खंभे” में देश में फैले भ्रष्टाचार और उसे दूर करने के व्यवस्था के प्रयासों पर तीखा व्यंग्य किया था। लेकिन वर्षों वर्ष बीतने के बाद भी ज्यादा कुछ नहीं बदला। अब सवाल तो और भी गंभीर होते जा रहे हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार ने आवाम की कमर तोड़ दी है, मुनाफाखोरी के खिलाफ आवाज बुलंद होती है, उसके खात्मे की आस जगती है, लेकिन व्यवस्था और मुनाफाखोर हमेशा कुछ न कुछ नया रास्ता निकाल ही लेते हैं, और जनता अपने दुःख दर्द को भूलकर दूसरी बातों में…
जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच, जमशेदपुर महानगर का जिला सम्मेलन रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख अन्नदा शंकर पनिग्रही थे।उन्होंने स्वदेशी की व्यापक अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन के हर क्षेत्र भाषा, भोजन, वेशभूषा, व्यवहार और विचार में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि उद्यमी बनकर रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने “अंत्योदय” की अवधारणा पर बल देते हुए…
घाटशिला: जमशेदपुर के घाटशिला स्थित सूरदा माइंस में कार्यरत मजदूरों ने संवेदक कंपनी आर.के. इंटरप्राइजेज रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड पर श्रमिक अधिकारों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी, बेहतर चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा समेत कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। बताया जाता है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सूरदा माइंस में खनन कार्य कर रही संवेदक कंपनी के अधीन करीब 950 मजदूर कार्यरत हैं। मजदूरों का आरोप है कि श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले कई अधिकार उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे उनमें…
जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआइटी थाना को नए थाना प्रभारी के रूप में एक अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी रविकांत पराशर मिले हैं। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को भारत रक्षा मंच पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एवं टिस्को निबंधित श्रमिक संघ के सुप्रीमो अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी ने आरआइटी थाना पहुंचकर नवपदस्थापित थाना प्रभारी रविकांत पराशर से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पूर्वी सिंहभूम के कई महत्वपूर्ण थानों में दे चुके हैं सेवा रविकांत…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे टेक्नीशियन आशीष मांझी की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह तक टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और रविवार को बड़ी संख्या में टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित जीआरपी थाना के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान मृतक के परिवार को उचित…
जमशेदपुर: रहारगोड़ा रेलवे फाटक पर वर्षों से लंबित रेल ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी सड़क पर उतर आए तथा रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया, नारेबाजी की और टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरने का नेतृत्व जुगसलाई विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती और उत्तर-पश्चिम गदरा पंचायत की मुखिया सुनीता नाग ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सालगझूरी, बारिगोड़ा, रहारगोड़ा और गोविंदपुर क्षेत्र के रेलवे फाटक दिनभर कई बार बंद…
सरायकेला: टाटा-रांची एनएच-33 पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चांडिल थाना क्षेत्र के करणीडीह और भादुडीह के बीच हुई, जहां विपरीत दिशा से आ रहे दो ऑटो आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों ऑटो यात्रियों से भरे हुए थे। दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक ऑटो चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रही थी।…
धर्मेंद्र कुमार, दिल्ली: भारतीय लोकतंत्र के तथाकथित अमृतकाल में देश का युवा अपने भविष्य व अधिकार को लेकर सड़क पर आंदोलनरत है। सरकार की लगातार बेरुखी एवं सड़े हुए सिस्टम का दंश झेल रहे युवाओं के सब्र का बांध तब टूट गया, जब अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहे युवाओं को कॉकरोच जैसे शब्दों से नवाजा गया। देश की युवा पीढ़ी ने इसे चुनौती के तौर पर स्वीकार करते हुए कहा कि हां, हम उसी सड़े गले सिस्टम और सरकार की गलत नीतियों की उपज हैं। देश के युवाओं का मनोबल आज जिस गहराई तक टूट चुका है,…
जमशेदपुर: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड ने केपीएमजी इंडिया के सहयोग से 5 जून 2026 को जमशेदपुर में “नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 और उससे आगे” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, टैक्स विशेषज्ञों, वित्तीय सलाहकारों और व्यवसायिक अधिकारियों ने भाग लेकर बदलते कर और कारोबारी परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया। सत्र का उद्देश्य नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के प्रभावों को समझना तथा निवेश प्रोत्साहन, आईपीओ की तैयारी, व्यवसाय पुनर्गठन और घरेलू एवं वैश्विक विस्तार की रणनीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना था। सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं…
