Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कड़वे करेले से कमाई की नई राह, रांची में पहचान बनाएंगे जामताड़ा के जूस, चिप्स और अचार
- बस टर्मिनल की जमीन पर कचरा किसके आदेश से? डिमना में निरीक्षण के बाद सौरभ विष्णु ने मांगा जवाब
- संघर्ष की विरासत को नमन करेगा नेमरा, सोबरन मांझी के बलिदान दिवस पर पहुंचेंगे सीएम हेमंत
- खिलौनों से सीखेंगे अक्षर, रंगों से गिनती… कोडरमा के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज
- रजिस्ट्रार नदारद, कंप्यूटर ऑपरेटर दिला रहे शादी की शपथ; मैरिज एक्ट की प्रक्रिया पर सवाल
- झारखंड में जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई महंगी, हर लाख पर 700 रुपये का अतिरिक्त बोझ; 23 नवंबर से नया नियम लागू
- स्कूल में पढ़ाई के बजाय सोते रहते हैं शिक्षक! ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
- संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
Author: ARVIND SINGH
भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित चितरपुर काली चौक पर गुरुवार अहले सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने कहर बरपा दिया। गोला से रामगढ़ की ओर जा रही टाटा मैजिक को सामने से आ रहे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान गोला के संग्रामपुर निवासी संदीप कुमार…
जंगल से सटे खेत के किनारे मिला 50 वर्षीय संतोष यादव का क्षत-विक्षत शव, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग, राजमिस्त्री का काम कर परिवार चलाते थे मृतक गढ़वा : जंगल से सटे खेत में पत्तियां लेने गए 50 वर्षीय ग्रामीण को जंगली हाथी ने अपना शिकार बना लिया। हाथी ने पहले उन्हें सूंड से पकड़कर दूर तक घसीटा और फिर पैरों से कुचलकर मार डाला। गुरुवार की अहले सुबह हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रमकंडा के पथलाही टोला निवासी विश्नाथ महतो…
मृतक कर्मचारी सुबोध पात्रो के आश्रित को एक साल की ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी, शेष सेवाकाल तक हर महीने मिलेंगे 33 हजार रुपये; समझौते के बाद समाप्त हुआ आंदोलन जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कर्मचारी सुबोध पात्रो की मौत के बाद शुरू हुआ आंदोलन आखिरकार पांचवें दिन समाप्त हो गया। परिवार की मांगों पर कंपनी प्रबंधन ने सहमति जताते हुए 77 लाख रुपये मुआवजा देने, एक आश्रित को स्थायी नौकरी देने और नौकरी की शेष अवधि तक हर महीने 33 हजार रुपये भुगतान करने का फैसला लिया है। बुधवार को प्रबंधन की ओर से परिजनों को सहमति पत्र सौंपा…
जमशेदपुर : मंच पर गूंजते गीत, तालियों के बीच दमदार नृत्य और फिर अपनी पसंद के गानों पर झूमते विद्यार्थी। एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रभवर्धन’26’ की अंतिम शाम कुछ इसी अंदाज में यादगार बन गई। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के तीन दिवसीय वार्षिक शाखा महोत्सव का समापन 24 नवंबर की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। खास आकर्षण ‘ओपन ज्यूकबॉक्स’ रहा, जिसमें प्रस्तुतियां देख रहे विद्यार्थी खुद गायन और नृत्य का हिस्सा बन गए। गीत, कविता और रैप से सजी महफिल 22 से 24 नवंबर तक चले महोत्सव का समापन समारोह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स स्थित ओपन एयर थिएटर में आयोजित हुआ।…
नई दिल्ली/रांची : कहीं चाक पर घूमती मिट्टी कारीगरों के हाथों खूबसूरत आकार ले रही है, तो कहीं पारंपरिक उत्पादों पर मिल रही छूट खरीदारों का ध्यान खींच रही है। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के अंतिम दिनों में झारखंड पवेलियन कला और खरीदारी, दोनों के लिए दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। यहां माटी कला बोर्ड की ओर से मिट्टी के बर्तन बनाने का सजीव प्रदर्शन लोगों को राज्य की पारंपरिक कारीगरी से रूबरू करा रहा है। मिट्टी से कलाकृति बनने का सफर देख रहे दर्शक पवेलियन में कारीगर चाक पर मिट्टी को आकार देकर बर्तन और कलात्मक वस्तुएं…
सरायकेला/चांडिल : सरकारी राशन की मात्रा और वितरण व्यवस्था को लेकर चांडिल अनुमंडल के तीन गांवों के ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई है। रुचाप, भालुककोचा और मोचीपाड़ा के लोगों ने वर्तमान जन वितरण प्रणाली दुकानदार मां दुर्गा महिला समिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चांडिल को लिखित आवेदन देकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच और राशन वितरण की जिम्मेदारी दूसरी समिति को सौंपने की मांग की है। कम राशन और वितरण में देरी की शिकायत ग्रामीणों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। उनके अनुसार, वितरण…
जमशेदपुर : दि ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन में बुधवार को डॉ. सबिता मिश्रा ने प्रभारी प्राचार्या का पदभार ग्रहण किया। महाविद्यालय की वरीय शिक्षिका एवं गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने स्वागत किया। सहकर्मियों ने उन्हें प्राचार्या की कुर्सी तक पहुंचाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कॉलेज के विभिन्न विभागों के सदस्य उपस्थित रहे। नई जिम्मेदारी के साथ सहयोग का संदेश पदभार ग्रहण करने के अवसर पर डॉ. सबिता मिश्रा ने सभी को साथ लेकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने जिस…
रांची : मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया पर झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की चर्चा में दस्तावेजों की परेशानी, पात्र मतदाताओं के नाम कटने की आशंका और कथित फर्जी मतदाताओं का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने अपनी दलीलों के साथ एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप भी लगाए। बहस के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। दस्तावेज नहीं होने पर कैसे बचेगा मतदान का अधिकार? संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार एसआईआर का विरोध नहीं कर रही है।…
चाईबासा : काम के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे 26 वर्षीय बैंक मित्र सुनील बिरुवा की सड़क हादसे में मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम तांतनगर ओपी अंतर्गत खोंडबांध सिंदरी गांव के टोला कुदाहातु के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। चाईबासा से गांव लौटते समय हुआ हादसा मांझीटोला…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सालीगुटू गांव में अवैध महुआ शराब के निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। बुधवार को चलाए गए छापेमारी अभियान में पांच अवैध भट्ठियां ध्वस्त कर दी गईं। टीम ने मौके से लगभग 55 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के लिए रखा करीब 1,500 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ मौके पर नष्ट किया गया। विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल पांच अभियोग दर्ज किए गए हैं। शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सालीगुटू में लंबे समय…










