Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 1688 पदों पर भर्ती; ₹21,700 तक शुरुआती वेतन
- JPSC परीक्षा प्रकरण में पहली चार्जशीट, श्वेता गुप्ता समेत पांच पर आरोप
- ड्राई डे पर भी जमशेदपुर में शराब की होम डिलीवरी! स्लैग रोड पर गाड़ियों तक पहुंच रही पसंदीदा ब्रांड
- फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने दी सतर्क रहने की सलाह
- टाटा स्टील प्लांट में महिला सेफ्टी सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला! लोहे के बोल्ट से चेहरे, सिर और कंधे पर किए वार, मास्क पहनकर आया हमलावर फरार
- आमबागान को मिलेगी नेताजी की पहचान, भव्य स्मारक बनाने की योजना
- गम्हरिया में कथित गौमांस बिक्री पर हंगामा, रोनित गोराई की पहल पर थाने पहुंचा मामला; संदिग्ध नंबर प्लेट वाली बाइक भी जांच के घेरे में
- कदमा में रिश्तों का खून: चाकू से हमले में युवक की मौत, भाई पर आरोप
Author: ARVIND SINGH
रांची : मां छिन्नमस्तिका मंदिर के सौंदर्यीकरण की प्रस्तावित योजना पर झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मंदिर के विकास को लेकर पर्यटन विभाग ने 102 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अब तक हुई कार्रवाई और परियोजना के लिए धन उपलब्ध कराने की व्यवस्था का विवरण अदालत ने शपथपत्र के माध्यम से मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। डीपीआर तैयार, मंजूरी के लिए भेजी गई फाइल जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस अखिल कुमार की पीठ…
BARC की तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार जादूगोड़ा में प्राकृतिक पृष्ठभूमि विकिरण 2.6 मिलीसीवर्ट प्रति वर्ष, वैश्विक औसत 3.0 मिलीसीवर्ट; पानी, मिट्टी और टेलिंग्स पोंड की निगरानी में गंभीर रेडियोधर्मी प्रदूषण नहीं मिलने का दावा जमशेदपुर : जादूगोड़ा के यूरेनियम खनन क्षेत्र में रेडिएशन और उससे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी आशंकाओं को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) की तकनीकी रिपोर्ट और निगरानी से जुड़े आंकड़ों के अनुसार जादूगोड़ा क्षेत्र में प्राकृतिक पृष्ठभूमि विकिरण का स्तर वैश्विक औसत से कम पाया गया है। रिपोर्ट में पानी, मिट्टी और टेलिंग्स पोंड की स्थिति को लेकर भी सुरक्षा…
केंद्र की आपत्तियों का विस्तृत जवाब परिवेश पोर्टल पर अपलोड; पुरानी हवाई पट्टी का होगा पुनर्विकास, नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर लंबे समय से चली आ रही पर्यावरणीय और प्रशासनिक अड़चनें अब दूर होती दिख रही हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से उठायी गयी 19 बिंदुओं की आपत्तियों का विस्तृत और संशोधित निराकरण प्रतिवेदन तैयार कर परिवेश पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके बाद परियोजना को अंतिम स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लियरेंस मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। पुरानी हवाई पट्टी का होगा पुनर्विकास वन विभाग ने स्पष्ट…
भविष्य की न्यूरो-मेडिसिन का नया हथियार! प्रकाश से मस्तिष्क की नसों को नियंत्रित करने की खोज पर नोबेल
तीन वैज्ञानिकों की खोज ने खोला दिमाग की बीमारियों को समझने और भविष्य में इलाज का नया रास्ता, पार्किंसन से मिर्गी और डिप्रेशन तक पर असर नई दिल्ली : मस्तिष्क की जटिल गतिविधियों को समझने की दिशा में बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के लिए तीन वैज्ञानिकों को 2026 का चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक विकसित करने में अहम भूमिका निभाई, जिसके जरिए प्रकाश की मदद से मस्तिष्क की खास तंत्रिका कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स की गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इस खोज ने न्यूरोसाइंस की दुनिया में नई संभावनाएं पैदा की हैं। वैज्ञानिक…
अररिया : जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। युवा खिलाड़ी अमन राज और शिवम झा ने बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। दोनों का चयन वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है। इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इन खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। अररिया जिला क्रिकेट संघ के अनुसार, उसके इतिहास में पहली बार जिले के दो खिलाड़ियों का एक साथ इस टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय खेलप्रेमियों में उत्साह है। पांच मैचों…
नई दिल्ली : आधार कार्ड में नाम की गलत स्पेलिंग ठीक करानी हो या शादी के बाद सरनेम बदलवाना हो, अब आवेदन से पहले बदलाव की श्रेणी समझना जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की नई मानक संचालन प्रक्रिया में नाम से जुड़े अलग-अलग संशोधनों के लिए दस्तावेज और प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। इसका अर्थ यह है कि मामूली सुधार और पूरा नाम बदलने के आवेदन एक ही तरीके से नहीं निपटाए जाएंगे। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को जारी संशोधित एसओपी ने पहले की प्रक्रिया का स्थान लिया है। इसमें स्पेलिंग सुधार, डाटा एंट्री की…
वैश्विक टैरिफ और व्यापारिक बाधाओं के बीच देश की अपनी सप्लाई चेन मजबूत करना जरूरी, मैन्युफैक्चरिंग में निवेश पर टाटा स्टील एमडी ने दिया जोर जमशेदपुर : भारत में स्टील की खपत आने वाले वर्षों में मजबूत रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। देश में बढ़ती घरेलू मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों के विस्तार के बीच स्टील की खपत सालाना 7 से 8 प्रतिशत या उससे अधिक की दर से बढ़ सकती है। यह कहना है टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन का। इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) के कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय स्टील उद्योग की…
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को एक ओर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के कोच से आरपीएफ जवानों ने 10 किलो गांजा बरामद किया, वहीं दूसरी ओर टाटानगर से रवाना हुई तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से बी-7 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। गांजे की खेप छोड़कर फरार हुआ संदिग्ध ओडिशा की ओर से टाटानगर आने वाली एर्नाकुलम एक्सप्रेस की अचानक जांच के…
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, 3 पुलिसकर्मियों पर FIR; हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
रांची : हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में रह रही एक बांग्लादेशी महिला ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। 2020 से 2022 के बीच दुष्कर्म का आरोप मामले की सुनवाई के दौरान महिला की ओर से बताया गया कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच डिटेंशन सेंटर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के आरोप के बाद तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अदालत के…
जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में जांच पूरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने 17 छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई की जद में शैक्षणिक सत्र 2024 के 14 और सत्र 2025 के तीन छात्र आए हैं। सोमवार को सभी आरोपित छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। एनएमसी के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक छात्र पर 25-25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। रैगिंग की शिकायत के बाद 48 घंटे चली जांच नए सत्र के 26 से अधिक छात्रों ने कॉलेज के…










