Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिला
- गर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसला
- शनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योग
- अजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राज
- हाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयां
- इंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़
- दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थन
- बच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलें
Author: ARVIND SINGH
चांडिल: सुवर्णरेखा नदी की तेज धारा ने एक बार फिर जान ले ली। चांडिल थाना क्षेत्र के जयदा स्थित छठ घाट पर रविवार शाम नहाने के दौरान दिल्ली का रहने वाला पिकअप वैन चालक शाहरुख खान नदी में बह गया। हादसे के बाद रविवार देर रात तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और जयदा मंदिर के समीप से शाहरुख का शव बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान अपने साथियों के साथ माल लेकर जमशेदपुर आया था। सामान खाली करने के बाद वह अन्य…
साहिबगंज: जिले के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में एक पिता ने अपने 22 वर्षीय इकलौते बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बेटी के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। मृतक की पहचान सफीकुल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता का नाम मुजाहिरूल हक बताया गया है।…
रांची: राजधानी रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने पिछले करीब नौ महीनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 33 मोबाइल टावरों को निशाना बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर जांच शुरू की थी। पुलिस को यह सफलता चान्हों थाना कांड संख्या 55/26 की जांच के दौरान मिली। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों के विश्लेषण और संदिग्धों की निगरानी के आधार पर पुलिस गिरोह के सदस्यों तक पहुंची। कार्रवाई…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बंद घर की सुरक्षा को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रोड नंबर-1 स्थित टाटा मोटर्स कर्मचारी मो. रिजवान के क्वार्टर को बदमाशों ने निशाना बनाया। घर में कोई मौजूद नहीं था, इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी का पता रविवार सुबह उस वक्त चला, जब मो. रिजवान परिवार के साथ अपने क्वार्टर लौटे। घर के अंदर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर अलमारी से गहने और नकदी…
चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में सोमवार सुबह हाथी के हमले में घायल 60 वर्षीय अनिल महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद सात वर्षीय नाती ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 20 हाथियों का झुंड कालियाम गांव की ओर पहुंच गया। कुछ देर बाद झुंड का अधिकांश हिस्सा जंगल की तरफ लौट गया, लेकिन एक हाथी गांव में ही रह गया। इसी दौरान अनिल महतो अपने घर के बाहर नाती के…
साहिबगंज: राजमहल प्रखंड के पीराचक गांव में सड़क की बदहाल स्थिति एक गर्भवती महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। तेतुलिया पंचायत के इस गांव में पक्की सड़क नहीं होने के कारण समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन और ग्रामीण महिला को खटिया पर लादकर कीचड़ से भरे रास्ते पर कई किलोमीटर पैदल चले और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से इलाज के लिए ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। सबसे दर्दनाक स्थिति तब बनी, जब मौत के बाद भी शव को गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को उसी खटिया का सहारा…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले एनएच-33 किनारे एक गुमटी में गांजा बेच रहे युवक को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बोड़ाम के जोभा गांव में छापेमारी कर कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 7 किलो 800 ग्राम गांजा, 8,900 रुपये नकद, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और गांजा पैक करने की सामग्री बरामद हुई है। कार्रवाई का खुलासा ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने रविवार को किया। पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक को…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह स्थित कैनाल में रविवार सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कैनाल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस महिला के परिजनों और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। शव नग्न अवस्था में मिला है। उसके…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर में रविवार सुबह 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान अकीदा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अकीदा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अकीदा जाकिरनगर में अपनी बहन के साथ रह रही थी। उसका पति राजा काम के सिलसिले में हैदराबाद में रहता है और करीब चार महीने से घर नहीं आया था। रविवार सुबह…
सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित गोलचक्कर के पास सोमवार को खड़े एक टैंकर वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों से घिर गया और आसपास के इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।…










