Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर:  स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे “पर्यावरण पहल” अभियान के तहत बागबेड़ा के मतलाडीह स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रकृति के प्रति समाज की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पर्यावरण प्रमुख संजय अग्रवाल ने रोचक प्रतियोगिताओं और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम…

Read More

गुवा, पश्चिमी सिंहभूम नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सोमवार को सड़क पर उतर आई। करमपदा गांव के समीप किरीबुरू-थोलकोबाद मुख्य चौक पर ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने सेल किरीबुरू प्रबंधन की दोनों स्कूल बसों को सुबह से ही रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्षों से चली आ रही बसों की कमी के कारण दर्जनों बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं, लेकिन अब तक न तो सेल प्रबंधन और न ही प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान निकाला है। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के समीप सोमवार शाम रंगदारी मांगने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चापड़ से लैस कुछ युवक एक दुकानदार की दुकान पर पहुंचे और उससे पैसे की मांग करने लगे। दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले का नेतृत्व नंदू लोहार नामक युवक कर रहा था। आरोप है कि रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चापड़ से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है। राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे राज्य के खेल इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। प्रतियोगिता के तहत रांची में पहला मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। आयोजन को लेकर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर…

Read More

खूंटी:  खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेल-खेल में धार्मिक रथ खींच रहे स्कूली बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत छात्रों की पहचान चंदन कुमार (पिता- ननका यादव) और तिजेश्वर गोप (पिता- पाल गोप) के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र थे।…

Read More

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में घरेलू विवाद ने सोमवार रात खूनी रूप ले लिया। नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घायल महिला की पहचान 30 वर्षीय रुबखसाना खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी मार्केट में रविवार देर रात एक पान दुकान को निशाना बनाकर चोर नकदी और हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दुकान संचालक उमेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर…

Read More

चतरा: चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TPC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से नरेश गंझू उर्फ रविकांत को दबोचा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार का करीबी सहयोगी था और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धमनियां पिकेट में रखा गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ…

Read More

अक्षर संवाद, जमशेदपुर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन स्पेन ने बेहतर रणनीति और शानदार टीमवर्क के दम पर जीत हासिल की। मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने छोटी-छोटी पासिंग और तेज प्रेसिंग के जरिए अर्जेंटीना पर लगातार दबाव बनाया। इससे अर्जेंटीना को खुलकर हमला करने का मौका नहीं मिला। स्पेन की जीत में उसके मजबूत डिफेंस की भी बड़ी भूमिका रही। अर्जेंटीना ने कई बार…

Read More

गुवा: पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरू के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का चालक आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। सिविल ऑफिस के समीप स्थित मोड़ पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे गहरी नाली में जा घुसी। दुर्घटना के बाद…

Read More