Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राशन वितरण में लापरवाही पर डीसी सख्त, चार बीएसओ को शो-कॉज, संवेदकों को ब्लैकलिस्ट की चेतावनी
- जमशेदपुर में मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ी, अब कौशल के हिसाब से मिलेंगे ₹523 से ₹833
- SIR पर सियासी घमासान, प्रदीप यादव का दावा, विरोध से बचे एक करोड़ मतदाताओं के नाम
- टाटा स्टील परिसर में देर रात घुसे दो युवक पकड़े गए, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा
- पलामू से पुणे तक पहुंची पुलिस, नाबालिग सकुशल बरामद, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- जमशेदपुर में दुर्गापूजा का उत्साह, कहां, कब मिलेगा भोग? जानिए पंडालों का कार्यक्रम
- धनबाद में बंद मुहानों के बावजूद कोयला खनन, बीसीसीएल के पत्र से उठे सवाल
- रांची में कॉलेज के सामने झोपड़ी से मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप
Author: ARVIND SINGH
हजारीबाग : खनन से मिलने वाले राजस्व के मामले में हजारीबाग ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले में सालभर के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 61 प्रतिशत हिस्सा शुरुआती छह महीनों में ही हासिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि के बाद खनन विभाग को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक वसूली तय लक्ष्य से काफी आगे निकल सकती है। हालांकि, यह अनुमान आने वाले महीनों में राजस्व संग्रह की गति बरकरार रहने पर निर्भर करेगा। 1656 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिले में खनन राजस्व…
जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघ परिवार के तीन नए सदस्यों का स्वागत हुआ है। बाघिन सुनैना ने 23 सितंबर, 2026 की सुबह तीन शावकों को जन्म दिया, जिनमें दो मादा और एक नर हैं। अब चिड़ियाघर प्रबंधन ने शहरवासियों को इन नन्हे मेहमानों के नामकरण में शामिल होने का अवसर दिया है। लोग 19 अक्टूबर तक नाम भेज सकते हैं। चुने गए सुझावों के लिए विजेताओं को निःशुल्क प्रवेश पास और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। सुनैना पहली बार बनी मां, रुद्र है पिता चिड़ियाघर की ओर से 14 अक्टूबर को जारी जानकारी के अनुसार, सुनैना पहली बार…
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतने की तैयारी कर रहे नौ भारतीय पहलवानों की राह में वीजा की बाधा आ गई। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में ये खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाए। भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने अमेरिकी दूतावास के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे भारत की पदक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है। वीजा विवाद के बीच भारतीय खेमे के लिए विश्वजीत मोरे का प्रदर्शन उत्साह बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग के फाइनल में पहुंचकर उपलब्धि हासिल की। महिला और…
पाकुड़ : विजयादशमी पर जब श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा अपने कंधों पर उठाकर विसर्जन के लिए निकलते हैं, तो कालिकापुर की सदियों पुरानी परंपरा जीवंत हो उठती है। यहां स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर करीब 321 वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसकी पहचान केवल प्राचीन इतिहास से नहीं, बल्कि पूजा और विसर्जन की विशिष्ट परंपराओं से भी जुड़ी है। शारदीय नवरात्र में झारखंड के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 1705 में हुई स्थापना, जनता ने संभाली परंपरा मंदिर के इतिहास के अनुसार, वर्ष 1705 में राम दुर्बल मंडल ने…
जमशेदपुर : एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों ने समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 2026–28 बैच के सभी 587 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर मिले हैं। जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर कैंपस के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में 106 कंपनियों और संस्थानों ने कुल 594 ऑफर दिए। इस बार अधिकतम मासिक स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये रहा, जबकि औसत स्टाइपेंड 1.75 लाख रुपये प्रतिमाह दर्ज किया गया। पीजीडीएम बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रक्रिया में विभिन्न उद्योगों की भागीदारी रही। पुराने सहयोगियों के साथ 32 नए रिक्रूटर भी जुड़े, जिससे छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों…
सिमडेगा : नाबालिग के लिए आए विवाह प्रस्ताव को परिवार ने अस्वीकार किया तो मामला कथित धमकी और अपहरण तक पहुंच गया। सिमडेगा पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने और उसका निकाह कराने की बात कहने के आरोप में एक महिला तथा उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दो भाई और उनकी मां पर आरोप गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज खान उर्फ कोटन खान, उसका बड़ा भाई नौशान खान उर्फ नीरा खान…
रामगढ़ : मां को खोने का दुख और उनकी स्मृतियों के प्रति गहरी श्रद्धा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म संस्कार के सातवें दिन परंपरा के अनुसार विभिन्न रस्मों का निर्वहन किया। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्होंने मां को नमन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रामगढ़ जिले के नेमरा में संपन्न इन संस्कारों के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया गया। इस…
जमशेदपुर : शहर में पिछले छह महीने के दौरान हुई गोलीबारी की 29 घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय क्राइम मीटिंग में कोल्हान डीआईजी ने इन वारदातों की समीक्षा की और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में गोलीबारी के मामलों, आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों और अपराधियों को आर्थिक मदद देने वालों पर कार्रवाई का मुद्दा प्रमुखता से उठा। गोलीबारी की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने का संकेत क्राइम मीटिंग में पिछले छह महीने में सामने आई 29 फायरिंग की घटनाओं का उल्लेख…
जमशेदपुर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार के बीच टाटा पावर डेटा सेंटर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा रही है। कंपनी के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली पारेषण और वितरण से जुड़े संभावित अवसरों की उसकी पाइपलाइन 2.8 गीगावॉट से अधिक है। इसके तहत देश-विदेश के 18 प्रमुख डेटा सेंटर संचालकों के साथ 29 कार्यधाराओं पर सक्रिय रूप से काम और बातचीत चल रही है। बिजली आपूर्ति के साथ बुनियादी ढांचे का समाधान टाटा पावर डेटा सेंटर कंपनियों के लिए अपनी भूमिका केवल बिजली उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रख रही है। कंपनी बिजली कनेक्टिविटी वाली भूमि,…
रांची : झारखंड के सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के सामने धरना दिया। मानदेय में वृद्धि, बकाया राशि के भुगतान और नौकरी की सुरक्षा सहित 10 सूत्री मांगों पर प्रशिक्षकों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। 24 हजार रुपये मासिक मानदेय और एरियर की मांग संघ का कहना है कि पिछले सात वर्षों से व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें बढ़ा हुआ…









