Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- संघर्ष की विरासत को नमन करेगा नेमरा, सोबरन मांझी के बलिदान दिवस पर पहुंचेंगे सीएम हेमंत
- खिलौनों से सीखेंगे अक्षर, रंगों से गिनती… कोडरमा के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज
- रजिस्ट्रार नदारद, कंप्यूटर ऑपरेटर दिला रहे शादी की शपथ; मैरिज एक्ट की प्रक्रिया पर सवाल
- झारखंड में जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई महंगी, हर लाख पर 700 रुपये का अतिरिक्त बोझ; 23 नवंबर से नया नियम लागू
- स्कूल में पढ़ाई के बजाय सोते रहते हैं शिक्षक! ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
- संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
- अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी बात, जमशेदपुर में संविधान के गौरव पर मंथन
- भविष्य के बिजनेस लीडर्स का जलवा, स्टील-ए-थॉन 13 में रिकॉर्ड भागीदारी, एक्सएलआरआई भी सम्मानित
Author: ARVIND SINGH
रांची : झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में विभिन्न नियोक्ता एवं औद्योगिक संस्थानों द्वारा चयनित 3,044 युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने के लिए प्रेझा फाउंडेशन और आईआईटी मद्रास के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रेझा फाउंडेशन और टीवीएस फाउंडेशन के बीच भी समझौता हुआ। इस अवसर पर…
चक्रधरपुर रेल मंडल में सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई निरीक्षण प्रक्रिया, विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की भी हुई समीक्षा चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के JRLI-RKSN रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने, ट्रेनों के परिचालन में दक्षता बढ़ाने और चल रही विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे ट्रैक, आधारभूत संरचना और स्टेशनों पर उपलब्ध परिचालन व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सुबह 7:30 बजे JRLI से शुरू हुआ निरीक्षण महाप्रबंधक अनिल…
जादूगोड़ा के नरवा पुल पर सोमवार सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, पत्नी सदमे में; नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा पुल पर सोमवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। पत्नी के सामने ही पति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पति को नदी में डूबता देख पत्नी भी उसे बचाने के लिए पीछे से नदी में कूद पड़ी। हालांकि, मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नदी से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। इधर,…
जमशेदपुर में शोक की लहर, घोड़ाबांधा आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक निकली अंतिम यात्रा; राजनीतिक और सामाजिक जगत की हस्तियों ने पहुंचकर जताया दुख जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा सोमवार को गमगीन माहौल में घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से निकली। मां को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और माहौल में शोक की खामोशी पसरी हुई थी। अर्जुन मुंडा ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मां की अंतिम यात्रा में कंधा दिया। अंतिम यात्रा में राजनीतिक,…
एनएच-75 पर पोटका तालाब के पास आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, पहले दो ट्रकों में हुई थी भिड़ंत; सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पार करने के दौरान गई जान चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एनएच-75 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र जयपाल पूर्ति (18) की मौत हो गई। पोटका तालाब के पास पहले दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद सड़क पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दूसरे हादसे की वजह बन गया। इसी ट्रक को पार करने के लिए मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रहा जयपाल तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में…
नए सत्र से UG और PG में लागू होगी व्यवस्था, APAAR ID के बिना पूरी नहीं होगी नामांकन प्रक्रिया; विद्यार्थियों को पहले से बनवानी होगी डिजिटल पहचान रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब विश्वविद्यालय में नए सत्र के नामांकन के दौरान 12 अंकों की APAAR ID देना अनिवार्य होगा। बिना इस डिजिटल पहचान संख्या के नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र के नामांकन में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की गई है। ऐसे…
28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह, रांची के एसएसपी राकेश रंजन और आईजी नरेंद्र कुमार सिंह भी वीरता पदक पाने वालों में शामिल छह आईपीएस अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान, उत्कृष्ट कार्य और अदम्य साहस के लिए 43 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित रांची : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के पुलिस महकमे के 43 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक, जबकि 30 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में रांची के एसएसपी राकेश रंजन और आईजी नरेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हैं।…
कार चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसा, ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला; सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया जमशेदपुर/राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बागरायसाई के खतरनाक मोड़ पर जीसीबी मशीन लदे ट्रेलर और आरटिगा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद झाड़ियों में…
छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, घड़ी और बैग से किया जाएगा सम्मानित जमशेदपुर/रांची : मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आर्थिक सीमाएं प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बनेंगी। गोल इंस्टीट्यूट की ओर से विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित गोल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (जीटीएसई) 2026-27 की मुख्य परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा झारखंड समेत छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर…
साइबेरिया, यूरोप, मंगोलिया और मध्य एशिया से हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर पहुंच रहे प्रवासी पक्षी, डिमना लेक और चांडिल डैम में दिख रही दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी जमशेदपुर : सर्दियों की दस्तक के साथ ही कोल्हान की झीलों, जलाशयों और जंगलों में विदेशी मेहमानों की चहचहाहट सुनाई देने लगी है। कड़ाके की ठंड से बचने, भोजन की तलाश और अनुकूल वातावरण की खोज में हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर प्रवासी पक्षी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में पहुंच रहे हैं। कोई साइबेरिया से आ रहा है तो कोई यूरोप, मंगोलिया और मध्य एशिया के जंगलों से लंबा सफर…










