Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
- सरायकेला में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: ओलडीह ओपी क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात का जमशेदपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चेन स्नैचिंग गिरोह के तीन सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, एक देशी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक डोंगल और अन्य सामान बरामद किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 1 अगस्त को शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक वृद्ध महिला के गले से…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुए चर्चित गोलीकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में गंभीर रूप से घायल अफताब आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को बताया कि 2 अगस्त की रात अफताब आलम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। गोली लगने…
रांची: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड स्थित उसके पैतृक गांव नावाडीह में किया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका शव जामताड़ा सदर अस्पताल से दोपहर तक गांव पहुंचने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार, शव पहुंचने के बाद गांव के बाहर कररबार नदी तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नावाडीह गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी एमडी आफताब आलम की कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 अगस्त की रात कंटेनर यार्ड के पास हुई गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुरुआती इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कोलकाता रेफर किया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आफताब की मौत की खबर जैसे ही जमशेदपुर पहुंची, मुस्लिम बस्ती समेत आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को मिले पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा कर दिया है। सोमवार को जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह हत्या पूर्व की आपसी रंजिश का परिणाम थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि 31 जुलाई को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने की…
मुंबई/जमशेदपुर: टाटा ग्रुप इंटर-कंपनी चैम्पियनशिप 2026 में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेस और टेबल टेनिस दोनों प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल कर अपनी खेल परंपरा को नई ऊंचाई दी है। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक मुंबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में टाटा ग्रुप की आठ कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया। टाटा स्टील की टीम ने दोनों खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस शानदार सफलता के साथ कंपनी ने एक बार फिर साबित…
जमशेदपुर: छात्रों को कानून और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सोमवार को सुंदरनगर क्षेत्र में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा की मोबाइल विधिक जागरूकता वैन सुंदरनगर पहुंची और विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय, सुंदरनगर तथा जयपाल सिंह मुंडा…
जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) में सोमवार को आयोजित एक समारोह में 34 वर्षों तक समर्पित सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ कर्मचारियों आर. श्रीनिवासन और लिम्सा हरपाल को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके लंबे कार्यकाल, निष्ठा और जूलॉजिकल पार्क के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की गई। आर. श्रीनिवासन ने वर्ष 1992 से फील्ड एसोसिएट के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। उन्होंने जूलॉजिकल पार्क के निर्माण, रखरखाव और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, लिम्सा हरपाल ने पशु चिकित्सा अस्पताल में कार्य करते हुए बीमार और घायल वन्यजीवों तथा पक्षियों की देखभाल…
जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात श्रमिक नेता स्वर्गीय माइकल जॉन की 49वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर सुबह और शाम दो चरणों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यूनियन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए। सुबह 7 बजे यूनियन के पदाधिकारी सबसे पहले बिष्टुपुर के सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित माइकल जॉन की समाधि पर पहुंचे। वहां कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष…
जमशेदपुर: भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) और शहर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था गीता थियेटर के बीच नई साझेदारी की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बाराद्वारी स्थित गीता थियेटर प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में MY Bharat के जिला युवा अधिकारी मोन्टू पतर ने गीता थियेटर के युवा कलाकारों को संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और युवाओं की भागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने…
