Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में JMM जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली, सर्विस राइफल से आत्महत्या; पुलिस महकमे में हड़कंप
- इरफान अंसारी पर विधायक पूर्णिमा साहू का पलटवार, बोलीं- राम के आदर्शों की नसीहत देने से पहले अपने आचरण पर करें आत्ममंथन
- टाटानगर से पुरी जाना होगा आसान, 19 स्टेशनों पर रुकेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन; राष्ट्रपति दिखाएंगी हरी झंडी
- जमशेदपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रशासन ने पूजा समितियों से लेकर आम जनता तक को कहा शुक्रिया
- जमशेदपुर में दौड़ेंगे हजारों लोग, हर रजिस्ट्रेशन पर लगेगा एक पौधा; टाटा स्टील हाफ मैराथन में मिलेंगे ₹9.18 लाख
- हनुमान के रूप में कलाकार ने छुए रघुवर दास के पैर, भड़के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
- टाटानगर से जयपुर जाना होगा आसान, 26 अक्टूबर को नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं सांसद विद्युत वरण महतो
- टोंटो में युवक की हत्या, भाई-भाभी हिरासत में, आत्मरक्षा के दावे की भी जांच
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी। इस सीरीज में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। उनके पास एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वहीं, भारतीय टीम भी न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाकर दौरे का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद परिस्थितियों के अनुरूप ढलने और अभ्यास करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला है। ऐसे में खिलाड़ियों के सामने तेज गेंदबाजी और उछाल वाली…
रांची : रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025–27 के विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले नामांकन में करीब एक साल की देरी हुई और अब रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं होने से परीक्षाओं का रास्ता अटक गया है। विभागों में कक्षाएं चलने के बावजूद परीक्षा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को चिंता है कि पहले से पिछड़ चुका उनका शैक्षणिक सत्र और लंबा न खिंच जाए। 30 विभागों के लगभग 650 विद्यार्थियों को इंतजार उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के 30 स्नातकोत्तर विभागों में इस सत्र के लिए लगभग 650 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है।…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पिता की हत्या का बदला लेने की कथित साजिश के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 18 और 19 वर्ष के दो युवक तथा एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की गई है। पार्स्टा साइडिंग के पास घूम रहे थे हथियार लेकर पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस…
दो महीने के भीतर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और रजिस्ट्रार जनरल तक अपनी मांग पहुंचाने का लक्ष्य; मरांग बुरु और लुगु बुरु को प्रमुख तीर्थस्थल घोषित करने की भी उठी मांग। जमशेदपुर : सरना धर्म को आधिकारिक मान्यता दिलाने और आदिवासी समाज की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए संथाल समाज ने पहल तेज करने की तैयारी की है। इसके तहत आगामी दो महीने के भीतर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और भारत के रजिस्ट्रार जनरल को 10 लाख मांग पत्र भेजने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही मरांग बुरु और लुगु बुरु को संथाल समाज…
नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, इस अभियान के तहत रेलवे के विभिन्न जोनों में कुल 1688 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के पद शामिल हैं। चार पदों पर होगी नियुक्ति भर्ती में सबसे अधिक 700 पद कमर्शियल कम टिकट…
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच में सीआईडी ने पहली चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आयोग की तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता सहित पांच आरोपियों को शामिल किया गया है। जांच एजेंसी ने ओएमआर शीट में कथित हेरफेर, रुपये लेकर अयोग्य अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कराने और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी से संबंधित साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का दावा किया है। डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज बने जांच का आधार चार्जशीट के साथ कागजी दस्तावेजों के अलावा डिजिटल साक्ष्य और आरोपियों के बयान भी प्रस्तुत किए गए हैं। सीआईडी के अनुसार,…
दुकानें बंद होने के बावजूद सड़क किनारे शराब की कथित बिक्री का आरोप, ब्लेंडर्स प्राइड से रॉयल चैलेंज तक उपलब्ध कराने का दावा; निर्धारित कीमत से 50 से 100 रुपये अधिक वसूली की भी चर्चा जमशेदपुर : जमशेदपुर में ड्राई डे के दिन शराब की बिक्री पर रोक के बावजूद कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड पर शराब की दुकानों के बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को गाड़ियों तक शराब पहुंचाए जाने का आरोप है। दावा किया जा रहा है कि यहां ग्राहकों को उनकी पसंद के ब्रांड उपलब्ध कराने के साथ…
पेरिस में हिंसा और लूटपाट की घटनाओं के बाद भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने का निर्देश महंगाई और शिक्षा समेत कई मुद्दों पर यूरोप के अलग-अलग देशों में प्रदर्शन, ग्रीस तक पहुंचा आंदोलन नई दिल्ली/पेरिस : फ्रांस में विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और हिंसा की घटनाओं के बीच भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रह रहे भारतीयों और वहां यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। मौजूदा हालात को…
सीआरएम ईटीपी क्षेत्र में वारदात से मचा हड़कंप, सीसीटीवी की निगरानी से बाहर था महिला का कार्यस्थल; टीएमएच में चल रहा इलाज, कंपनी ने गठित की जांच टीम जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीआरएम ईटीपी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला साइट सेफ्टी सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने लोहे के बोल्ट से महिला के चेहरे, सिर, कंधे और कलाई पर कई वार किए। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना 20 अक्टूबर की सुबह करीब 9:45 बजे की…
जमशेदपुर : साकची का आमबागान मैदान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनगाथा और आजाद हिंद फौज के संघर्ष से नई पीढ़ी को परिचित कराने का केंद्र बन सकता है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मैदान को ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’ के रूप में विकसित करने और यहां भव्य स्मारक बनवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नेताजी की स्मृतियों को सहेजने के साथ शहर से उनके ऐतिहासिक रिश्ते को सामने लाना है। पूजा मंच से रखी विकास की रूपरेखा बंगाल क्लब की ओर से आमबागान मैदान में आयोजित जमशेदपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा…










