Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डैम के पानी में डूबने लगी किसानों की उम्मीदें! 60 गांवों में पकी धान की फसल पर संकट, आखिर सुनने वाला कौन?
- बाना गांव में आधी रात टस्कर का तांडव! दुकान का गेट तोड़कर खाया आलू, ईंट भट्ठे में सुअर को किया घायल
- जमशेदपुर की ग्रामीण महिलाओं को 2.47 करोड़ की सौगात! मुसाबनी-डुमरिया के स्वयं सहायता समूहों को मिली बड़ी आर्थिक मदद
- मोहरदा जलापूर्ति योजना पर मंडराया अवैध बालू खनन का खतरा! इंटेकवेल के आसपास खनन रोकने की मांग
- टाटा स्टील की बैडमिंटन प्रतियोगिता में NINL का डबल धमाका, महिला टीम और सिंगल्स में चैंपियन
- टाटा स्टील वर्ल्ड 25K में दौड़ने का ऐसा जुनून, महज 14 घंटे में फुल हो गई 25 किलोमीटर रेस की सीटें
- पत्रकारों को बीमा और पेंशन की सुविधा देने की उठी मांग, सांसद विद्युत वरण महतो ने सरकार से की पहल की अपील
- तिलक की खुशियां मातम में बदलीं, बाराती कार हादसे में एक की मौत; पांच जिंदगी और मौत से जूझ रहे
Author: ARVIND SINGH
अक्वान चक्रवात के बाद खेतों में पानी जमा होने से किसानों की बढ़ी चिंता, कटाई के इंतजार में खड़ी फसल बर्बाद होने का डर; डैम का जलस्तर 180.60 मीटर आरएल, सभी गेट बंद होने के बावजूद खेतों में पानी भरने की शिकायत सरायकेला : किसान दिन-रात मेहनत करता है, कर्ज लेकर बीज, खाद और मजदूरी का इंतजाम करता है, ताकि फसल तैयार होने पर परिवार की जरूरतें पूरी कर सके। लेकिन जब महीनों की मेहनत से तैयार धान की फसल कटाई के इंतजार में खड़ी हो और उसी समय खेतों में पानी भरने लगे, तो किसान की बेबसी का अंदाजा…
रात दो बजे जंगल से निकलकर गांव में घुसा दांत टूटा विशाल हाथी, मशाल और पटाखों से भी नहीं डरा; ग्रामीणों ने रातभर जागकर किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा, वन विभाग की टीम नहीं पहुंचने से नाराजगी सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के बाना गांव में शुक्रवार की आधी रात एक विशाल टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब दो बजे बाना जंगल से निकलकर गांव में पहुंचे हाथी ने सबसे पहले झंडू महतो की गल्ला दुकान को निशाना बनाया। दुकान का गेट तोड़कर अंदर रखा एक बोरा आलू खा गया और शटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।…
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत दोनों प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों और लाभुकों को मिली वित्तीय सहायता, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिले के मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों एवं लाभुकों को कुल 2.47 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता…
मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और नदी घाटों को अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित करने का आग्रह विधायक पूर्णिमा साहू ने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव को लिखा पत्र, पुलों की नींव के तकनीकी सर्वे की भी मांग जमशेदपुर : नदी से बालू निकालने का अवैध कारोबार अब शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। खासकर मोहरदा जलापूर्ति योजना के प्रस्तावित इंटेकवेल के आसपास अनियंत्रित खनन होने से नदी के जलस्तर, जल प्रवाह और पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने…
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अंतर-विभागीय (इंटर-डिविजनल) बैडमिंटन प्रतियोगिता में NINL के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टीम और महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। मोहन आहूजा स्टेडियम, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में 36 यूनिट के 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करीब 250 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल भावना का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में NINL का दबदबा महिला टीम स्पर्धा में NINL ने पहला स्थान हासिल किया। AEM की टीम उपविजेता रही, जबकि TSK को तीसरा स्थान मिला। महिला सिंगल्स में भी NINL की अनन्या टिग्गा ने…
20 दिसंबर को कोलकाता के रेड रोड से शुरू होगी दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, 11वें संस्करण में देश-विदेश के धावक दिखाएंगे दम; 25K पूरी करने वालों को मिलेगा खास ‘मेडल ऑफ स्टील जमशेदपुर : दौड़ने का जुनून किस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा टाटा स्टील वर्ल्ड 25K को लेकर मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस से लगाया जा सकता है। इस प्रतिष्ठित दौड़ की 25 किलोमीटर कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन शुरू होने के महज 14 घंटे के भीतर सभी सीटें भर गईं। आयोजकों के अनुसार यह अब तक का नया रिकॉर्ड है। दुनिया…
कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह-2026 में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा से लेकर एआइ के दौर में विश्वसनीयता तक हुई चर्चा, उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई पत्रकार सम्मानित जमशेदपुर : पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युद्ध, प्राकृतिक आपदा और विषम परिस्थितियों में भी जोखिम उठाकर खबरें लोगों तक पहुंचाते हैं। बावजूद इसके, बड़ी संख्या में पत्रकारों के सामने सामाजिक सुरक्षा एक गंभीर सवाल बना हुआ है। पत्रकारों को बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर पहल करनी चाहिए। यह मांग सांसद विद्युत वरण महतो…
बिसफुट्टा पुल के पास रात 11:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, सभी छह लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे; चालक मौके से फरार पलामू : तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौटने की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब बारातियों से भरी एक कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बिसफुट्टा पुल के पास शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे हुई इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के 40वें पुस्तक मेले में इस बार कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा पाठकों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है। बारिश के कारण पुस्तक मेले के पहले दिन भले ही पाठकों की संख्या कम रही, लेकिन इसके बावजूद सोनिया गांधी की किताब को लेकर लोगों में खास उत्सुकता देखने को मिली। बिष्टुपुर स्थित पुस्तक मेले में वुडपेकर प्रकाशन के स्टॉल पर उनकी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की खूब मांग है। स्टॉल पर पहुंचने के महज आधे घंटे के भीतर पांच पाठकों ने यह किताब खरीद ली। 1299 रुपये कीमत, पुस्तक मेले…
सिटी एसपी ललित मीणा ने रात में किया स्थल निरीक्षण, शहर में प्रवेश और बाहर निकलने वाले वाहनों पर रहेगी पुलिस की नजर जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने निगरानी का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। डोभो स्थायी चेकनाका पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इससे शहर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। अपराध कर फरार होने वाले बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। इसी पहल को लेकर शुक्रवार की रात…










