Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़! 17 लोगों की मौत का दावा, 25 घायल; संकरे रास्ते पर मची चीख-पुकार
- राशन वितरण में लापरवाही पर डीसी सख्त, चार बीएसओ को शो-कॉज, संवेदकों को ब्लैकलिस्ट की चेतावनी
- जमशेदपुर में मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ी, अब कौशल के हिसाब से मिलेंगे ₹523 से ₹833
- SIR पर सियासी घमासान, प्रदीप यादव का दावा, विरोध से बचे एक करोड़ मतदाताओं के नाम
- टाटा स्टील परिसर में देर रात घुसे दो युवक पकड़े गए, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा
- पलामू से पुणे तक पहुंची पुलिस, नाबालिग सकुशल बरामद, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
- जमशेदपुर में दुर्गापूजा का उत्साह, कहां, कब मिलेगा भोग? जानिए पंडालों का कार्यक्रम
- धनबाद में बंद मुहानों के बावजूद कोयला खनन, बीसीसीएल के पत्र से उठे सवाल
Author: ARVIND SINGH
ई-विद्यावाहिनी के आंकड़ों ने खोली पोल, प्रिंसिपल और सचिव से जवाब तलब; अक्टूबर का वेतन रोकने की चेतावनी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सितंबर और अक्टूबर 2026 की समीक्षा में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने 10 स्कूलों के प्रिंसिपल और सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले स्कूलों…
कुमारडुंगी : पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में बालू की आपूर्ति को लेकर कारोबारियों के बीच चल रही खींचतान शुक्रवार रात सड़क पर दिखाई दी। मंझारी की ओर से बालू लेकर पहुंचे ट्रैक्टरों को कुदाहातु चौक पर रोके जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव बढ़ने की सूचना पर कुमारडुंगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और वहां से घर भेज दिया। इस घटना ने क्षेत्र में कथित अवैध बालू उठाव, रात में होने वाली ढुलाई और आपूर्ति पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाहरी ट्रैक्टरों से आपूर्ति पर…
सात दोस्तों के साथ चार बाइकों से पहुंचा था कोलाबाड़िया, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुई मौत जमशेदपुर : दोस्तों के साथ खरकई नदी में नहाने गए बागबेड़ा के 17 वर्षीय अमन कांडीर की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाड़िया गांव के पास यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी, घाघीडीह निवासी पोल कांडीर के पुत्र अमन कांडीर (17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन शुक्रवार की सुबह…
रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाने की शिकायत, टेल्को राम मंदिर के पास छोड़कर भागने का आरोप पिता की शिकायत पर तीन नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने निकली एक नाबालिग छात्रा को कार में बैठाकर कई घंटे तक घुमाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत के अनुसार, चार युवकों ने उसे रॉक गार्डन के पास से कार में बैठाया और शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए हाईवे की ओर ले गये। आरोप है कि करीब चार घंटे तक…
कदमा के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को अंतिम दो वनडे के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, घरेलू क्रिकेट और आइपीएल में प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान जमशेदपुर : जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। कदमा के रहने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पहली बार भारतीय टीम में जगह मिलने के साथ ही कुशाग्र के करियर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। घरेलू क्रिकेट से लेकर आइपीएल तक अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले कुशाग्र के…
जमशेदपुर : खबरों के जरिए समाज की आवाज उठाने वाले पत्रकारों ने शुक्रवार को रक्तदान के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में तीन घंटे के दौरान तीन एसडीपी समेत कुल 93 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ आयोजन दोपहर एक बजे तक चला। शिविर के साथ पत्रकारों के लिए जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने की सहयोगी संस्था पीएसएफ की घोषणा भी महत्वपूर्ण रही। रक्तदान के साथ जरूरतमंदों की मदद का संकल्प इस आयोजन ने पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच…
तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने से सरकारी एंबुलेंस नहीं होने का दावा, गंभीर हालत में निजी वाहन से सदर अस्पताल ले जाने की नौबत; 18 साल से अधूरे और खंडहरनुमा भवन में संचालित हो रहा स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर (पश्चिमी सिंहभूम) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक गंभीर मामला सामने आया है। तांतनगर अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। कार्यालय में काम करने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आरोप है…
2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र
लखपति दीदी से आगे बढ़कर अब करोड़पति दीदी बनाने पर जोर, स्वयं सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बताया आत्मनिर्भर भारत की ताकत। विजयवाड़ा : भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल कर सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों की बढ़ती भूमिका को इसका महत्वपूर्ण आधार बताया है। गुरुवार को विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला-2026 को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश को अब लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़कर करोड़पति दीदी बनाने की दिशा में काम करना…
केंद्र सरकार ने उद्योग जगत से मिलाया हाथ, कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार देंगी कौशल प्रशिक्षण; कम से कम 20 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को कैप्टिव एंप्लायमेंट के तहत नौकरी देने की व्यवस्था रांची : झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण के जरिए रोजगार पाने का नया रास्ता खुल सकता है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत के साथ साझेदारी की है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के दूसरे चरण में 1.83 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के तहत कंपनियां अपनी जरूरतों…
मेडिकल जांच में स्पर्म नहीं मिलने के बावजूद पीड़िता की गवाही को हाईकोर्ट ने माना विश्वसनीय, तीन दोषियों को दो महीने के अंदर आत्मसमर्पण करने का निर्देश जमशेदपुर/रांची : पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने चारों दोषियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए चारों दोषियों की अपील खारिज कर दी। अदालत ने उन्हें दी गई 20-20 साल के कठोर कारावास और 40-40 हजार रुपये जुर्माने की सजा को सही ठहराया…









