Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आदित्यपुर में होटल निर्माण पर बवाल, सड़क पर गिट्टी-बालू को लेकर बिल्डर की पिटाई
- मां के संस्कार भोज में खुद कमान संभाल रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में हजारों मेहमानों के लिए खास इंतजाम
- टाटा ट्रस्ट का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 गैर-लाभकारी अस्पताल; परोपकार पर खर्च किए ₹1,556 करोड़
- परिचितों का नाम लेकर जीता भरोसा, मंदिर के पास महिला से ठग लिए सोने के जेवर
- टाटा स्टील को बड़ा झटका, 11.82 करोड़ रुपये जमा करने होंगे; नियामक आयोग ने खारिज की याचिका
- छह महीने पहले हुई थी शादी, अब कमरे में मिले दंपती के शव, साहिबगंज में जांच शुरू
- भुवनेश्वर के बिल्डर की 40 लाख में हत्या की सुपारी, जुगसलाई में फायरिंग-डकैती की थी तैयारी; पुलिस ने दबोचे चार आरोपी
- कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, पूजा कमेटी के पदाधिकारी समेत सात गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
रांची : प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची में छात्रों का विरोध तेज हो गया है। खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी स्थित छात्रावास में विद्यार्थी लगातार तीन दिनों से धरना और नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि चिकित्सा सहायता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों की अनदेखी हुई है। प्रदर्शनकारी निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस आदित्य की मौत की जांच में जुटी है। चिकित्सा सहायता में देरी का आरोप छात्रों का आरोप है कि आपात स्थिति में आवश्यक चिकित्सा सहायता समय पर…
जमशेदपुर : सोनारी हवाई अड्डे से व्यावसायिक उड़ानों का परिचालन बंद होने के बाद वहां तैनात सुरक्षा बलों को भी वापस बुला लिया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सभी 75 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को वापस बुलाने का निर्देश दिया है। सभी को सोमवार सुबह 10 बजे तक रांची स्थित विशेष शाखा मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया था। इस फैसले के बाद सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव हुआ है। उड़ानें बंद होने के बाद लिया गया फैसला सोनारी एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों का परिचालन बंद होने…
हाटगम्हरिया : छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे एक परिवार का सफर पश्चिमी सिंहभूम में दर्दनाक हादसे में बदल गया। मंगलवार को हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में कार और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे, जबकि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। एक ही कार में सफर कर रहे थे परिवार के पांच सदस्य प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में पांच लोग…
चांडिल : नदी किनारे बारात का ठहराव, खुद भोजन बनाते बाराती और बैलगाड़ी से गांव पहुंचता दूल्हा—शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के विवाह की कहानी आज भी धादकीडीह के बुजुर्गों की यादों में जीवित है। वर्ष 1962 में हुई इस शादी में आदिवासी परंपराओं और ग्रामीण जीवन की सादगी की झलक मिलती है। रूपी सोरेन के निधन के बाद उनसे जुड़े पुराने प्रसंगों के साथ इस विवाह की यादें भी फिर सामने आई हैं। धादकीडीह से जुड़ा दशकों पुराना रिश्ता चांडिल प्रखंड के धादकीडीह गांव निवासी सुदू किस्कू और चैती किस्कू की बेटी रूपी किस्कू का विवाह शिबू सोरेन से…
जनरल शिफ्ट में अब सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक करनी होगी ड्यूटी, ए और बी समेत तीनों प्रोडक्शन शिफ्ट के समय में बदलाव नहीं जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में काम करने वाले करीब 2,800 कर्मचारियों के लिए ड्यूटी का समय बदलने जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने जनरल शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक नवंबर से नया समय निर्धारित किया है। इसके तहत संबंधित कर्मचारियों को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य कर्मचारियों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और…
1906 में टाटानगर स्टेशन के पास रेलकर्मियों ने शुरू की थी पूजा, 120 साल में सादगी से भव्यता तक पहुंचा दुर्गोत्सव जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में दुर्गापूजा की पहचान आज भव्य पंडालों, आकर्षक थीम और शानदार सजावट से है। कहीं पंडालों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो कहीं पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज से मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। लेकिन शहर में पंडाल बनाकर दुर्गापूजा करने की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से हुई थी। वर्ष 1906 में टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलकर्मियों ने मिलकर मां दुर्गा की पूजा शुरू की थी। उस दौर में चंदे…
परामर्शदात्री समिति के समक्ष हुई सुनवाई, डीसी और एसएसपी ने रखा पक्ष; जिला प्रशासन के आदेश पर टिकी नजर जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने 10 अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई की पहल की है। इनमें गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती निवासी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं। सोमवार को हाईकोर्ट स्थित परामर्शदात्री समिति के समक्ष इन मामलों की सुनवाई हुई। सुनवाई के लिए सभी संबंधित अपराधियों को घाघीडीह सेंट्रल जेल से हाईकोर्ट ले जाया…
सीतारामडेरा, भालूबासा, ट्यूबगेट बस्ती और गोलपहाड़ी समेत कई इलाकों में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, आरोपी फरार जमशेदपुर : दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस और परसुडीह थाना क्षेत्रों में कई अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। परसुडीह थाना क्षेत्र के बाहा मैदान नया बस्ती और गोलपहाड़ी इलाके से करीब 320 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। शिकायत के बाद कई ठिकानों पर…
एसपी ललित मीणा, एसडीओ और डीएसपी मौके पर पहुंचे, दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो से उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस जमशेदपुर : बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और पत्थरबाजी के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ललित मीणा, एसडीओ, डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के नेताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोगों के घायल होने की…
सरायकेला : विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार, राजस्व संग्रह और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में और तय गुणवत्ता के अनुसार पूरे होने चाहिए। अनावश्यक देरी करने वाले संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। सड़क से सरकारी भवनों तक प्रगति की पड़ताल बैठक में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण के साथ ग्रामीण कार्य विभाग के…










