Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
Author: ARVIND SINGH
– मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई सड़क, जगह-जगह बने गड्ढों में जमा है बारिश का पानी नीलाम्बर-पिताम्बरपुर: दो दिनों की लगातार बारिश के बाद पिपरा से भकासी जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आवागमन करना जोखिम भरा बना हुआ है। पिपरा चौक से धोबही, किरतो, पहाड़ी कला, पहाड़ी खुर्द होते…
नीलाम्बर-पिताम्बरपुर: तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत भवन के समीप बहने वाले बहेरा खाला के टेढ़वा नाला पर ग्रामीणों के श्रम और सहयोग से बनाया गया पुल दो दिनों की लगातार बारिश के बाद तेज बहाव में बह गया। पुल के बह जाने से करीब 100 घरों के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के सामने एक बार फिर आवाजाही की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, टेढ़वा नाला पर पुल नहीं होने के कारण वे वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। बरसात के दिनों में नाला उफान पर आने के बाद आवागमन पूरी तरह प्रभावित…
नीलाम्बर-पिताम्बरपुर: लेस्लीगंज बाजार में सरकारी भूमि और सड़क की जमीन पर कथित अतिक्रमण कर पक्के भवनों के निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में दिन के उजाले में धीरे-धीरे सरकारी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लेस्लीगंज बाजार की जमीन और सड़क की जमीन पर अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण किए जा रहे हैं। इससे बाजार की सार्वजनिक जगह लगातार कम होती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की…
बरवाडीह: बरवाडीह प्रखंड के पैरा-लेदगाई मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैरा गांव के समीप रेलवे लाइन से सटी पूर्व में टेंडर के माध्यम से बनाई गई सड़क इन दिनों बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक, सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक तथा स्थानीय ग्रामीण आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को…
जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने टीम गठित की है। शनिवार और रविवार यानी 22 एवं 23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों को दावा-आपत्ति के दौरान प्राप्त दस्तावेजों के व्यवस्थित और सावधानीपूर्वक सत्यापन को लेकर आवश्यक…
जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप भी लगाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता केके सिन्हा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा ने…
जमशेदपुर: झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने सोनारी स्थित दोमुहानी घाट संगम क्षेत्र में नदी तट पर संभावित अतिक्रमण और स्थायी निर्माणों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर जीपीएस/गूगल मैप्स लोकेशन और उपलब्ध फोटोग्राफ के आधार पर संयुक्त स्थल निरीक्षण एवं सीमांकन कराने का आग्रह किया है। शिकायत में कहा गया है कि दोमुहानी घाट के नदी तटीय क्षेत्र में मंदिर, कंक्रीट संरचनाएं, घाट, भवन, पहुंच मार्ग और अन्य स्थायी निर्माण दिखाई दे रहे हैं। आवेदन में मंदिर, नदी के समीप कंक्रीटीकरण किए गए घाट, प्राचीन…
जमशेदपुर: अक्षर संवाद के एडिटर इन चीफ अरविंद सिंह की मां कमला देवी की पुण्यतिथि आज श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अरविंद सिंह ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मां उनके जीवन की प्रथम और अंतिम गुरु थीं। उनकी प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद की दिव्य ज्योति आज भी उनके जीवन को प्रकाशित कर रही है। उन्होंने मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताए संस्कार और संघर्ष के रास्ते पर चलने की प्रेरणा हमेशा मिलती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे और जीवन पथ पर धैर्य व…
नई दिल्ली : अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आठ लोगों को लेकर जा रहा एक चार्टर्ड विमान दूरदराज के इलाके में स्थित एक रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की पुष्टि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने की है। विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। अधिकारियों ने फिलहाल विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। एंकोरेज से कैप न्यूएनहम जा रहा था विमान जानकारी के मुताबिक, ट्विन इंजन चार्टर्ड विमान ने अलास्का के एंकोरेज से उड़ान भरी थी। इसे…
नई दिल्ली : होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। ईरान की ओर से जहाजों को निशाना बनाए जाने के बीच एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें वाणिज्यिक जहाज के आसपास ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौकाएं दिखाई दे रही हैं। हमले के दौरान जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों को अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिपना पड़ा। जहाज को घेरती दिखीं ईरानी नौकाएं होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है। यहां बढ़ते तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा…
