चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित छोटा कुईड़ा गांव में रविवार को वज्रपात की एक दर्दनाक हुई। खराब मौसम और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके देवर और देवरानी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी श्रीराम हेम्ब्रम और उनकी पत्नी सुनीता हेम्ब्रम अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान श्रीराम की भाभी रोयबारी हेम्ब्रम उनके पास मोबाइल लेकर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने मोबाइल का स्विच ऑन किया, उसी समय तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। इस दौरान रोयबारी हेम्ब्रम इसकी चपेट में आ गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद श्रीराम हेम्ब्रम और सुनीता हेम्ब्रम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
Trending
- शोध के विचार से प्रकाशन तक मिलेगा मार्गदर्शन, एनआईटी जमशेदपुर में RTRAM 2026 शुरू
- बेटियों की शिक्षा से गांवों की समृद्धि तक, स्थापना पखवाड़े में झारखंडभर में चला जनकल्याण अभियान
- पुरखों का स्वाद, हुनर की पहचान: संवाद के चौथे दिन दिखे आदिवासी विरासत के अनूठे रंग
- एमजीएम में सहायक प्राध्यापकों के 75% पद खाली, सौरभ विष्णु ने सरकार से मांगा जवाब
- जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के ENT विशेषज्ञ, चेन्नई-बेंगलुरु से दिखेगी लाइव सर्जरी
- पारडीह चौक पर बस की टक्कर से निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, जयंती से पहले पुनर्निर्माण की मांग
- आसनबनी में नकदी-गहनों की चोरी मामले में गिरफ्तारी, किराए के मकान से आभूषण बरामद
- सैनिक स्कूल तिलैया में दाखिले का मौका, 2 दिसंबर तक आवेदन, 31 जनवरी को प्रवेश परीक्षा











