रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के घर से प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली गोलियां, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में कांके थाना की विशेष टीम ने कदम टोला, गढ़हुसीर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से Onyrex ब्रांड की प्रतिबंधित कफ सिरप की पांच बोतलें, Nitrozepam की 91 नशीली गोलियां, 5,210 रुपये नकद और एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था और यहां से अवैध रूप से नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए युवाओं तक नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे थे। पुलिस आरोपी के पति समेत अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। कांके थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।