चाकुलिया: चाकुलिया में भाजपा ने थाना प्रभारी के नाम एसआई अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने, विभिन्न अवैध धंधों पर तत्काल रोक लगाने, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और स्कूलों के आसपास नियमित गश्ती बढ़ाने, अवैध लॉटरी के कारोबार पर रोक लगाने, लॉटरी के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, विद्यालयों के आसपास मंडराने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और हाल के दिनों में बढ़ी साइबर ठगी व ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने के मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, दिनेश सिंह, चंदना मुर्मू,चंद्रदेव महतो,चंद्रमोहन मांडी, दिलीप महतो, जेपी मुर्मू, संदीप चंद,अपु दास समेत अन्य उपस्थित थे।
Trending
- गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क
- जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना
- आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में
- आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश
- समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन
- मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज
- मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल
- प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां











