
जमशेदपुर: भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)–2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाना तथा आपसी सहमति से लंबित वादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए ऐसे मामलों, जिनकी सुनवाई 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत में की जानी है, उन्हें आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन जिला, अनुमंडल एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है। डालसा सचिव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम ने सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस विशेष लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर समय, धन एवं अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचें।
इस अभियान में भाग लेने के इच्छुक पक्षकारों के लिए गूगल फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम के सचिव ने आम जनता से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने विवादों का स्थायी एवं सम्मानजनक समाधान प्राप्त करें।
Trending
- किसका नाम बचेगा, किसका कटेगा? वोटर सूची पर झारखंड विधानसभा में तीखी तकरार
- घर लौटते वक्त थम गई जिंदगी: ट्रैक्टर की टक्कर से बैंक मित्र की मौत, गांव में शोक
- ग्रामीणों की शिकायत पर सालीगुटू में छापा, पांच महुआ भट्ठियां ध्वस्त, 55 लीटर शराब बरामद
- अब डाकघर की दीवार सुनाएगी आपकी कहानी! गोलमुरी में कला दिखाने का मौका, 30 नवंबर तक भेजें प्रविष्टि
- बड़ाबांकी पुल के नीचे मिला नवजात का शव, मौत की वजह तलाशेगी रांची की FSL टीम
- झारखंड में 637 पदों पर मौका, मानदेय एक लाख तक; ऑनलाइन फॉर्म के बाद हार्ड कॉपी भेजना भी जरूरी
- शादी की खुशियों के बीच गूंजी गोलियां: हजारीबाग के होटल में एक की मौत, दूसरा गंभीर
- आशियाना मोड़ पर बुलडोजर से टूटीं 30–40 दुकानें, अब रोजी-रोटी का सवाल; मार्केट कॉम्प्लेक्स में जगह पर संशय











