Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में अपराधियों की पुलिस पर फायरिंग, पीछा कर रही पुलिस ने दो को दबोचा
- जमशेदपुर में चेन स्नेचरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, हथियार बरामद
- जुगसलाई में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
- ट्रैक पर काम कर रहे रेलकर्मी पर 13 हाथियों का हमला, इलाज के क्रम में मौत
- देबुन बागान चौक पर चली गोली, युवक हुआ घायल
- चांडिल में सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक ने रौंदा
- चिलगु मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: भारी वाहन की चपेट में आने से जितेन दास की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- युवक की हाईवा की चपेट में आने से मौत, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का आज 21 मई को रंगारंग समापन हो गया। विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मक प्रस्तुतियों से जीवंत नजर आया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास तथा पारंपरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना था।कैंप के अंतिम दिन जुम्बा व्यायाम, कंचे का खेल, गिल्ली-डंडा, पिट्टू, गुलेल भाषण, क्षेत्रीय लोकनृत्य…
नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के दौरान तपती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए डालसा के पीएलवी न्याय रथ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के साथ- साथ लोगों के बीच ओआरएस घोल एवं ठंडा जल पिलाकर मानवता का परिचय भी देने का काम कर रहे हैं । इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के बीच ठंडा जल व ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर गुरुवार को साकची शीतला मंदिर के समीप…
कृति चंद्र गोप, सरायकेला दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण्य से सटे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात करीब एक बजे चांडिल प्रखंड के हिरमिली-दालग्राम गांव में एक विशाल ट्रस्कर हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गर्मी के कारण घर के बाहर खटिया पर सो रही करीब 70 एवं 75 वर्षीय दो वृद्ध महिलाओं को हाथी ने खटिया सहित घसीट दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी उन्हें छोड़कर भागा। दोनों महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।…
कृति चंद्र गोप,सरायकेला झारखंड में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की हालत दयनीय हो गई है। अप्रैल 2025 से अब तक राज्य की करीब 38,000 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। नियमानुसार राज्य सरकार द्वारा 5,500 रुपये और केंद्र सरकार द्वारा 4,500 रुपये, यानी कुल 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। 13 महीने से भुगतान लंबित होने के कारण पूरे राज्य में सेविका-सहायिकाएं भुखमरी की कगार पर पहुंच गई हैं। पोषाहार की राशि भी बकाया, उधारी पर चल रहे केंद्र सिर्फ मानदेय ही नहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए प्रतिदिन मिलने वाले पोषाहार की राशि का…
अक्षर संवाद चाकुलिया झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया और बहरागोड़ा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक फिर बढ़ गया है। बंगाल सीमा के लोधाशोली और अमतोलिया जंगल में 7 से 9 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है, जिससे सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक यह झुंड कभी भी रिहायशी इलाकों और खेतों में घुस सकता है। इसी बीच बहरागोड़ा से सटे लोधाशोली जंगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों की प्रिय हाथी ‘रामलाल’ कच्ची सड़क पर खड़ी एक पिकअप वैन को सूंड और माथे…
जमशेदपुर: शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई में एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जुगसलाई पुलिस की जांच में सामने आया है कि कोलकाता से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप जमशेदपुर लाई जा रही थी और फिर उसे शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेल ओवर ब्रिज के पास से नशीली दवाओं की बिक्री करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से…
नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर। महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था फूलोझानो के द्वारा डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में 20 मई 2026 को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में शहरवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जो मानव सेवा एवं समाज के प्रति लोगों की जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
जमशेदपुर में सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर को यादगार बनाने जा रही है। आगामी 31 मई को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में संस्था का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित होगा। झारखंड स्थापना दिवस के दिन बनी इस संस्था के कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति और परंपरा की खास झलक देखने को मिलेगी। समारोह में आने वाले अतिथियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। पूरे परिसर में नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, वहीं आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक नृत्य और छौ नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। अतिथियों का अभिनंदन भी झारखंड की आदिवासी…
विजय गोप, नागेंद्र कुमार, चांडिल, सरायकेला झारखंड के सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल प्रखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि रासुनिया, रुचाप और चांडिल पंचायत के स्कूलों से आधार कार्ड बनाने के लिए जमा किए गए दस्तावेजों पर स्थानीय छात्रों का प्रमाण पत्र नहीं बना, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, रांची समेत अन्य राज्यों के लोगों के नाम पर 4000 से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। रांची का एड्रेस सबसे ज्यादा बनाया गया । स्थानीय अभिभावकों के मुताबिक, विभिन्न स्कूलों द्वारा बच्चों के आधार…
