Author: ARVIND SINGH

बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 45 लाभुकों को मिली आर्थिक सहायता जमशेदपुर :‌ झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकारी योजनाओं के जरिए ग्रामीण परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की पहल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा प्रखंड में 110 परिवारों को पक्के मकान का तोहफा मिला। आवास योजनाओं के तहत मकान पूरा होने पर लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया। वहीं, मुख्यमंत्री फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 45 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता…

Read More

रांची : झारखंड में टीबी के गंभीर मरीजों के इलाज और जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। अब मरीजों को टीबी के बैक्टीरिया की कल्चर जांच और दवा संवेदनशीलता परीक्षण (Drug Susceptibility Testing) के लिए आधुनिक सुविधा रिम्स में ही मिलेगी। रिम्स में अत्याधुनिक BSL-III माइक्रोबायोलॉजी लैब शुरू कर दी गई है। करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रयोगशाला से खासतौर पर मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (MDR-TB) और ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (DR-TB) के मरीजों को फायदा मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस अत्याधुनिक लैब…

Read More

जमशेदपुर/पटमदा :  अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पूर्वी सिंहभूम के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। दुबई में आयोजित एशियन ओपन बायथल, ट्रायथल एवं लेजर रन प्रतियोगिता में पटमदा के परिमल महतो और जमशेदपुर के दीपांशु सिंह ने मिलकर नौ पदक अपने नाम किए। विदेशी धरती पर मिली इस सफलता के बाद दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने उनका सम्मान किया। शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खिलाड़ियों की मेहनत,…

Read More

जमशेदपुर : पटमदा स्थित साउथ पॉइंट स्कूल में शुक्रवार को ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारत लोकतांत्रिक तरीके से चलेगा, भीड़तंत्र से नहीं” रहा। इस दौरान युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, सोशल मीडिया की भूमिका और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया। वायरल पोस्ट देखकर न बनाएं अपनी राय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नाग ने कहा कि आज के दौर में युवा सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया की घटनाओं से लगातार जुड़े रहते हैं। लेकिन किसी रील, पोस्ट या वायरल संदेश से…

Read More

नई दिल्ली/रांची : झारखंड की पहचान अब सिर्फ खनिज संपदा और औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहने वाली है। राज्य की कोयला खदानें अब पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में भी विकसित होने की दिशा में हैं। झारखंड सरकार ने देश में पहली बार माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत पर्यटकों को सक्रिय कोयला खदानों का भ्रमण कर खनन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखने और समझने का अवसर दिया जा रहा है। पर्यटक आधुनिक मशीनों के संचालन से लेकर कोयला उत्पादन की प्रक्रिया तक का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला…

Read More

कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने की छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा, सभी जिलों को दिए आवश्यक निर्देश; SNA Sparsh की तकनीकी समस्याओं का समाधान कर दोबारा शुरू हुई भुगतान प्रक्रिया। रांची : झारखंड में छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज करने की पहल की है। शुक्रवार को राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत देने की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के 10 बाल पत्रकारों से मुलाकात के दौरान कहा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से दूर रखने के लिए समीक्षा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर खेल मैदानों के निर्माण और सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री उपलब्ध कराने की बात भी कही। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में हुई इस मुलाकात में बच्चों…

Read More

रांची : झारखंड विधानसभा में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुना गया है। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर 22 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने शुक्रवार को बैठक के बाद उनके नाम का चयन किया। झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे निरल पूर्ति अब तक चार बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंच चुके हैं। विधानसभा की कार्यवाही में नियमित उपस्थिति और सदन में उनके सादगीपूर्ण…

Read More

जमशेदपुर: रिम्स जमीन घोटाले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह ACB की टीम ने बेरमो के गिरफ्तार SDO मनोज कुमार के मानगो स्थित सनसिटी आवास पर छापेमारी की। इस दौरान घर के मुख्य गेट का ताला खुलवाकर टीम अंदर दाखिल हुई और घंटों तलाशी अभियान चलाया। अलमारी का लॉक नहीं खुलने पर मिस्त्री को बुलाया गया। इसके बाद अलमारी का ताला कटवाकर उसमें रखे दस्तावेजों की जांच की गई। कार्रवाई के…

Read More

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर स्थित अपने पैतृक आवास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने की है। पंचूर के पैतृक घर में ली अंतिम सांस सावित्री देवी का निधन उसी पैतृक गांव में हुआ, जहां योगी आदित्यनाथ का बचपन बीता और जहां से उनका पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का पंचूर गांव…

Read More