Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एक दीपक ने खोल दी व्यवस्था की कई परतें, आस्था से लेकर न्यायिक जवाबदेही तक उठे सवाल
- जंगल की मिट्टी खोलेगी वन्यजीवों की हलचल का राज, पलामू में बन रहे 400 खास पैड
- बंगाल के मदरसों में नई व्यवस्था लागू, अब शुक्रवार को पढ़ाई और रविवार को अवकाश
- रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा में अनहोनी, रामगढ़ में SUV हादसे में 13 की मौत
- दिसंबर से दूध पीना होगा महंगा, सुधा ने तीन से चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम
- ‘खुद को गिरवी रखकर भी चलाऊँगा योजनाएँ’, मंईयां सम्मान और अबुआ आवास पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान
- खेतों की ताकत घटा रही पोषक तत्वों की कमी, झारखंड की मिट्टी को चाहिए ‘सेहत की जाँच’
- 25 महिलाओं को मिला 8 लाख का लघु ऋण, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की पहल
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला : कहीं पानी में उतरकर धान की बालियां काटती महिलाएं, तो कहीं कटे धान को सूखी जगह पहुंचाते किसान। चांडिल डैम से प्रभावित गांवों में तैयार फसल बचाने की जद्दोजहद चल रही है। ग्रामीणों का दावा है कि डैम का जलस्तर लगभग 181 आरएल पहुंचने से करीब 60–65 गांवों की खेती पर संकट मंडरा रहा है। किसानों ने जलस्तर नियंत्रित करने और फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग उठाई है। कुकड़ू प्रखंड की ओड़िया पंचायत के कुमारी, दयापुर, झापागोड़ा, उदाटांड़ और दुलमी समेत कई गांवों के किसान परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों में पानी बढ़ रहा है…
दो दिनों तक सेंटर फॉर एक्सीलेंस में सजेगा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल SHORTS 2026 का मंच, 19वें संस्करण में दिखाई जाएंगी सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में जमशेदपुर : लौहनगरी में एक बार फिर सिनेमा की दुनिया का अनूठा संगम होने जा रहा है। यहां 28 और 29 नवंबर को 19वें वार्षिक शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल ‘SHORTS 2026’ का आयोजन किया जाएगा। सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में शाम पांच बजे से शुरू होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव में देश के अलग-अलग शहरों से आईं 16 चुनिंदा फिल्में दिखाई जाएंगी। खास बात यह है कि इन फिल्मों में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाओं…
दूर-दराज के गांवों से कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों की परेशानी होगी दूर, कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री चमरा लिंडा को सौंपा मांग पत्र जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी जैसे पिछड़े और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल होने जा रही है। मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज परिसर में जल्द ही 100 बेड का छात्रावास बनाया जाएगा। राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कॉलेज प्रबंधन की मांग पर छात्रावास निर्माण की स्वीकृति और आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इससे खासकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने…
जमशेदपुर : हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में विभाग कितनी तेजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं और बचाव कार्यों में आपसी तालमेल कितना प्रभावी है, इसकी तैयारियों का अभ्यास 28 नवंबर को किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से दोपहर बाद 3:30 बजे मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी मजबूत करना और नागरिकों को पूर्व चेतावनी व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यास के दौरान हवाई हमले की पूर्व चेतावनी देने वाला सायरन भी बजाया जाएगा। यह…
जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की मां सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, करीब एक घंटे तक आवास पर रहकर परिवार से जताई संवेदना जमशेदपुर : राजनीति में विचारधाराओं और दलों के बीच मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन दुख की घड़ी में मानवीय संवेदनाएं इन सबसे ऊपर होती हैं। इसकी झलक शुक्रवार को जमशेदपुर में देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं जमशेदपुर पहुंचे और उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और…
खरसावां : जिला मुख्यालय जाने के लिए रोज जर्जर सड़क से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खरसावां–सरायकेला मुख्य मार्ग के 14.58 किलोमीटर हिस्से की सवारी गुणवत्ता सुधारने की तैयारी है। पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए दोबारा निविदा प्रक्रिया शुरू की है। योजना पर करीब 18 करोड़ 89 लाख 62 हजार 553 रुपये खर्च किए जाएंगे। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क सुधरने से खरसावां और कुचाई क्षेत्र के लोगों को सरायकेला आने-जाने में सुविधा होगी। फिलहाल जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी सतह…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद में कार्यालय के कामकाज और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी है। परिषद में अलग-अलग कार्यों के लिए कुल 26 कर्मियों की सेवाएं आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जाएंगी। इनमें सहायक लेखापाल, सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई पर्यवेक्षक, चालक, बिजली मिस्त्री और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से अल्पकालीन इच्छा की अभिव्यक्ति यानी ईओआई आमंत्रित की गई है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाले पात्र संवेदकों के लिए है। उपलब्ध सूचना के अनुसार, न्यूनतम मजदूरी दर पर कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर…
जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के छोटे रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट के रूप में काम करने का अवसर मिलने जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे के इस मंडल में 15 स्टेशनों के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) नियुक्त किए जाएंगे। चयनित एजेंट यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे और टिकटों की बिक्री के आधार पर उन्हें कमीशन मिलेगा। यह व्यवस्था ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आय का माध्यम बन सकती है। साथ ही छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था में भी…
जमशेदपुर : अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के बाद रॉकेट को सुरक्षित वापस लाना और अगली उड़ान के लिए फिर तैयार करना-भारत इसी दिशा में तकनीक विकसित कर रहा है। यह प्रयास सफल होने पर अंतरिक्ष अभियानों का खर्च काफी कम हो सकता है। भारतीय अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डॉ. डी. पाटिल ने जमशेदपुर में बताया कि पुनः उपयोग की तकनीक भविष्य में भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को नई मजबूती दे सकती है। वे सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी भी उपस्थित थे। बातचीत में रॉकेट तकनीक…
94.25 लाख रुपये सालाना रहा सबसे बड़ा पैकेज, 95.11 प्रतिशत अंडरग्रेजुएट छात्रों का हुआ प्लेसमेंट; 430 विद्यार्थियों को मिला इंटर्नशिप का मौका जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट में 280 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 661 अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों ने नौकरी हासिल की। खास बात यह रही कि अंडरग्रेजुएट छात्रों का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 95.11 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम सालाना पैकेज 94.25 लाख रुपये तक पहुंचा, जबकि औसत पैकेज 14.36 लाख और मीडियन पैकेज 12.13 लाख रुपये रहा। 14…










