Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जंगल में चल रहा था अवैध शराब का खेल! उत्पाद विभाग ने मारा छापा, 3,000 किलो जावा महुआ नष्ट
- काशी में गंगा का रौद्र रूप, मणिकर्णिका घाट डूबा, अंतिम संस्कार के लिए गलियों में चल रहीं नावें
- निखार के बाद अगला नंबर किसका? हत्या की सुपारी का इंतजार कर रहे थे 2 शूटर, पुलिस ने दबोचा
- रेत से सोना निकालते हैं, लेकिन घर में नहीं जलता चूल्हा! ईचागढ़ की ये कहानी झकझोर देगी
- टाटा स्टील ने खोला बोनस का पिटारा! 11,021 कर्मचारियों में बंटेंगे 163.85 करोड़
- झारखंड में पुलों का बड़ा संकट: 20 से ज्यादा पुल टूटे पड़े, 300 गांवों की राह बंद
- दलमा के अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की कमेटी सख्त, कॉटेज टूटेंगे और जिम्मेदार अफसरों पर भी होगी कार्रवाई
- बिहार में बाढ़ का कहर! 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 13 जिलों में मचा हड़कंप; जानिए नुकसान पर कितना मिलेगा मुआवजा
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला-खरसावां: जिले के चौका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और खलासी वाहन के केबिन में फंस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एनएच-33 पर एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा संख्या JH05AN4390 पीछे से आकर सीधे ट्रेलर में घुस गई। हादसे के…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले में टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में शुक्रवार को जेएसएलपीएस (JSLPS) महिला समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने किया। अभियान के दौरान गांव की महिलाओं और पुरुषों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समिति की महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि…
जमशेदपुर पुलिस को जुआ खेलने और खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कदमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शास्त्री बस्ती स्थित एक कमरे में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन समेत जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 22 मई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री बस्ती में एक बड़े कमरे में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है।…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में शुक्रवार 22 मई को सुबह ग्रामीणों की महत्वपूर्ण ग्राम सभा आयोजित की गई। यह बैठक गांव स्थित दुलाल गुमटी के पास सुबह 8 बजे ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गांव के विकास, रोजगार, मुआवजा और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में संचालित दुबिल माइंस से स्थानीय…
अक्षर संवाद जमशेदपुर झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए शुक्रवार 22 मई को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड में महिलाओं को कड़ी धूप और 42 डिग्री तापमान में लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। जमशेदपुर में इन दिनों लू के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में सुबह 9 बजे से ही सत्यापन केंद्रों के बाहर महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। कई महिलाओं के हाथों में छाता था, तो कई तपती धूप में बिना किसी छांव के खड़ी होकर अपनी…
जिले में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर माझी परगना महाल ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए विभिन्न ग्राम सभाओं में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। माझी परगना महाल के पदाधिकारियों ने कहा कि पारंपरिक राजस्व ग्राम सभा की बैठक माझी बाबा या मुंडा बाबा की अध्यक्षता में ही आयोजित की जानी चाहिए। लेकिन कई गांवों में गैर जनजातीय लोगों द्वारा ग्राम सभा की अध्यक्षता की जा रही है, जो पारंपरिक व्यवस्था और आदिवासी रीति-रिवाजों के खिलाफ है। संगठन ने प्रशासन से इस मामले में जल्द…
नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर द्वारा समर कैंप 2026 का आयोजन 20 मई से 5 जून 2026 तक किया जा रहा है। यह कैंप 14 केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है और इसे पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि समुदाय के सभी वर्गों की समावेशी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस वर्ष समर कैंप में लगभग 2,800 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है, जिनमें बच्चे, युवा एवं 7 वर्ष से लेकर 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। यह पहल खेल, फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली…
अक्षर संवाद, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का आज 21 मई को रंगारंग समापन हो गया। विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मक प्रस्तुतियों से जीवंत नजर आया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास तथा पारंपरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना था।कैंप के अंतिम दिन जुम्बा व्यायाम, कंचे का खेल, गिल्ली-डंडा, पिट्टू, गुलेल भाषण, क्षेत्रीय लोकनृत्य…
नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के दौरान तपती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए डालसा के पीएलवी न्याय रथ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के साथ- साथ लोगों के बीच ओआरएस घोल एवं ठंडा जल पिलाकर मानवता का परिचय भी देने का काम कर रहे हैं । इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के बीच ठंडा जल व ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर गुरुवार को साकची शीतला मंदिर के समीप…










