Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटाया
- पंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीका
- वीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपील
- तड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
- झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था
- सोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीज
- बिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoU
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राज
Author: ARVIND SINGH
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम गुवा,किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से देर शाम तक आसमान बादलों से ढका रहता है, जबकि घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कई दिनों से लोगों को धूप देखने का अवसर नहीं मिला है। लगातार नमी और ठंडक के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही वर्षा किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। पर्याप्त पानी मिलने से सारंडा क्षेत्र…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश को समय रहते विफल कर दिया। जुगसलाई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने जिला बदर अपराधी और कथित ड्रग्स पैडलर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, कई जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के पास रेलवे पुल के नीचे कुख्यात तड़ीपार अपराधी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने साथियों के साथ…
जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर नगर की केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा से गोल्ड लोन के तहत गिरवी रखे गए करीब 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार रुपये मूल्य के सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के रीजनल मैनेजर ने आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।एफआईआर के अनुसार, केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर मंगेश रामानाथन ने शिकायत में बताया है कि शाखा के लॉकर में रखे गोल्ड लोन से जुड़े कई सोने के पैकेट गायब पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना 12 जून…
जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने कोल्हान क्षेत्र में सामुदायिक विकास को गति देने के लिए तीन वर्षों की रणनीतिक साझेदारी की है। इस संबंध में दोनों संस्थानों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में शिक्षा, कौशल विकास, आदिवासी पहचान एवं विकास, खेल, दिव्यांग समावेशन और अन्य सामुदायिक कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। दोनों संस्थाएं स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं की पहचान कर उनका संयुक्त रूप से क्रियान्वयन करेंगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस साझेदारी के तहत…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भाटिया बस्ती निवासी बबिता सिंह सुबह टहलने के लिए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित सर्विस रोड पर निकली थीं। नायक होटल के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब आए और पलक झपकते ही…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। पांकी प्रखंड के पुरसोतमपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पुरसोतमपुर निवासी बालमुकुंद यादव अपने पुत्र दिलीप यादव के साथ तेतराई बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश…
रांची: राजधानी रांची के खोरहाटोली स्थित श्री ओम नगर, गली नंबर-4 में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेले सो रहे व्यक्ति की अज्ञात हमलावर ने सिर पर किसी भारी हथियार से वार कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर के अंदर शव देखा, जिसके बाद मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनका एक अन्य घर न्यू तपोवन गली में भी है। वह रोज रात में वहां भोजन करने के बाद खोरहाटोली…
जमशेदपुर: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए टीम पीएसएफ का सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) रक्तदान अभियान लगातार जीवनदायी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में टीम पीएसएफ ने 1871वां एसडीपी रक्तदान सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान छह रक्तदाताओं ने एसडीपी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसडीपी रक्तदान सामान्य रक्तदान से अलग प्रक्रिया है। जहां सामान्य रक्तदान में करीब 10 मिनट का समय लगता है, वहीं एसडीपी रक्तदान में 40 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है। इस प्रक्रिया में रक्तदाता के प्लेटलेट्स स्तर, वजन, लंबाई और अन्य स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत…
जमशेदपुर: 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने सोमवार शाम साकची में मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के बैनर तले निकला मशाल जुलूस साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पहुंचा। हाथों में मशाल और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा…
जमशेदपुर: टाटा स्टील ने मंगलवार को एथिक्स मंथ-2026 के तहत जमशेदपुर के संपादकों और पत्रकारों के लिए एक विशेष मीडिया एंगेजमेंट सेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय “One Code, One Commitment: Unified by the Code” था। इसका आयोजन टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने टाटा स्टील एथिक्स विभाग और टीएसयूआईएसएल (TSUISL) के सहयोग से किया। टाटा स्टील हर वर्ष जुलाई माह में पूर्व चेयरमैन जे.आर.डी. टाटा की जयंती के अवसर पर एथिक्स मंथ मनाती है। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य कर्मचारियों और हितधारकों के बीच एक समान आचार संहिता के पालन तथा ईमानदारी, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों…










