Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिला
- गर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसला
- शनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योग
- अजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राज
- हाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयां
- इंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़
- दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थन
- बच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलें
Author: ARVIND SINGH
हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र के चक्रवार जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित 13 माइल के पास चक्रवार घाटी क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। इसी बीच मुसाबनी में तैनात CRPF जवान पिंटू कुमार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई। बुधवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पिंटू कुमार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन संक्रमण का असर लगातार बढ़ता गया। कुछ ही समय में…
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक होटल संचालक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास के समीप हुई इस वारदात में गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी कमर के पास लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विशाल गोराई रात में अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे अंडरपास के पास अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों की संख्या करीब 8 से 10 बताई जा रही…
जमशेदपुर: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनील भाकपा माओवादी को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। मिसिर के साथ उसके दो सहयोगियों मोछू और गौरव को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मिसिर बेसरा काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और झारखंड के अलावा ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के नक्सली नेटवर्क में उसकी महत्वपूर्ण…
जमशेदपुर: परसुडीह लोको फाटक के समीप मंगलवार रात रेलवे कर्मचारी के साथ लूट और चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) जुनैल केरकेट्टा (44) को बदमाश ने रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, जुनैल केरकेट्टा मेन यार्ड में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर जाने के लिए निकले थे। लोको फाटक के पास रेलवे ट्रैक के…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर एक कथित ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर की 20 पुड़िया बरामद हुई हैं। पुलिस ने मौके से 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।मंगलवार को सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीय ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती में रहने वाले जावेद अंसारी उर्फ लालटू के घर पर ब्राउन शुगर की…
रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोल्हान, सारंडा और लातेहार के जंगलों में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के 16 नक्सलियों ने मंगलवार को रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें संगठन के कई वरिष्ठ स्तर के कैडर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब नक्सली संगठन के भीतर साफ दिखाई देने लगा है। आत्मसमर्पण करने वालों में 11 पुरुष और 5 महिलाएं नक्सली हैं। इनके बीच एक रीजनल कमांडर, तीन जोनल कमांडर, तीन सब-जोनल कमांडर, छह…
धनबाद: अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कथित नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में 25 से अधिक संदिग्ध कोयला कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान कई इलाकों में तनाव और विरोध की स्थिति भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े नेटवर्क की जांच के सिलसिले में की जा रही है। एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने…
देवघर: विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत 29 जुलाई से होने जा रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में देशभर से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री, पेड़ा-चूड़ा, इलायचीदाना और होटल के कमरों की दरें निर्धारित कर दी हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों और होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर होटल, भोजनालय और प्रसाद दुकानों के लिए दर और गुणवत्ता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब 16.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास की गई। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के आसपास कुछ लोग ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप लेकर बिहार जाने की तैयारी…










