Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चक्रवात का खतरा देख प्रशासन का बड़ा फैसला, जमशेदपुर में कल कक्षा 5 तक के स्कूल बंद; शिक्षकों को आना होगा विद्यालय
- पथ निर्माण विभाग के नाम पर वायरल निविदा पत्र फर्जी, मुख्य सचिव ने जारी नहीं किया आदेश
- एमजीएम की इमरजेंसी में स्ट्रेचर नहीं, आधे घंटे से ज्यादा एंबुलेंस में इंतजार करते रहे गंभीर मरीज
- 165 जनजातियों की आवाज बना संवाद 2026, विरासत सहेजने के संकल्प संग समापन
- झारखंड के जंगलों में लगेंगे मोबाइल टावर, रेडिएशन से वन्यजीवों को बचाने की होगी चुनौती
- NIT जमशेदपुर से निवेदन महतो ने हासिल की Ph.D., एडवांस्ड इंजीनियरिंग रिसर्च में किया अहम शोध
- बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 16 स्कूली वाहन संचालकों पर 1.64 लाख का जुर्माना
- विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गवाही का खेल! नाबालिग अपहरण कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : दक्षिणी झारखंड में चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी के बीच पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 20 नवंबर को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा से कक्षा पांच तक की शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। हालांकि, स्कूलों में शिक्षकों की छुट्टी नहीं होगी। शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यालय पहुंचकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। साथ ही ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज करनी होगी। ऑरेंज जोन में पूर्वी सिंहभूम, तेज हवाओं के साथ…
रांची : झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे प्रतिशत दर निविदा संबंधी प्रेस नोट को फर्जी बताया गया है। इस संबंध में जारी खंडन में स्पष्ट किया गया है कि वायरल पत्र मुख्य सचिव, झारखंड सरकार की ओर से जारी नहीं हुआ है। आम लोगों और संवेदकों से अपील की गई है कि वे इस दस्तावेज पर विश्वास न करें और इसे आधिकारिक सूचना मानकर आगे प्रसारित नहीं करें। सरकारी पत्र जैसा दिखाकर किए गए दावे वायरल दस्तावेज पर झारखंड सरकार का नाम, सरकारी प्रतीक और ‘प्रेस नोट’ लिखा दिखाई देता…
जमशेदपुर : अस्पताल पहुंचने के बाद भी मरीजों को इमरजेंसी तक ले जाने के लिए इंतजार करना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को ऐसी ही स्थिति सामने आई। स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने से गंभीर मरीज आधे घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस में पड़े रहे। परिजन उन्हें भीतर पहुंचाने के लिए परेशान होते रहे। कुछ मरीजों को व्हीलचेयर से ले जाया गया, जबकि कुछ को परिजनों ने गोद में उठाकर इमरजेंसी तक पहुंचाया। एक साथ वाहन पहुंचे तो बढ़ी परेशानी दोपहर बाद इमरजेंसी के बाहर पांच एंबुलेंस के साथ…
जमशेदपुर : अपनी भाषा, पहचान और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के संकल्प के साथ संवाद 2026 गुरुवार देर शाम संपन्न हो गया। गोपाल मैदान में पांच दिनों तक चले टाटा स्टील फाउंडेशन के इस जनजातीय महोत्सव ने देशभर के समुदायों को अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर दिया। विदाई के बीच यह सवाल भी सामने रहा कि बदलती दुनिया में किन बदलावों को अपनाना है और अपनी किन जड़ों को मजबूती से थामे रखना है। 2,500 प्रतिभागियों ने साझा की अपनी दुनिया संवाद के 13वें संस्करण में 25 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 165…
रांची : झारखंड के दूरदराज के गांवों और जंगलों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने की तैयारी के बीच वन्यजीवों की सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण हो गया है। जंगलों में मोबाइल टावर लगाने के दौरान वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का आकलन करना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में इस संबंध में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में वन्यजीव संरक्षण और वन क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुदूरवर्ती इलाकों…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के शोधार्थी निवेदन महतो ने शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 19 नवंबर को अपने शोध प्रबंध का सफलतापूर्वक मौखिक प्रतिरक्षण (वाइवा-वॉइस) प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध एडवांस्ड ग्रेडेड कंपोजिट कोरुगेटेड स्ट्रक्चर के थर्मो-स्ट्रक्चरल प्रदर्शन पर केंद्रित रहा। निवेदन महतो की थीसिस का शीर्षक ‘Thermo-Structural Performance of n-Directional Graded Composite Corrugated Structures’ है। इस शोध में उन्नत कंपोजिट संरचनाओं के तापीय और संरचनात्मक प्रदर्शन का अध्ययन किया गया है। इंजीनियरिंग और आधुनिक संरचनात्मक प्रणालियों के क्षेत्र में इस…
उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर एमवीआई ने चलाया जांच अभियान, वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की हुई जांच जमशेदपुर : स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। स्कूल आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 16 वाहन संचालकों पर कार्रवाई की गई। इनसे कुल 1 लाख 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर एमवीआई सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों के आवश्यक दस्तावेज,…
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा फॉल के जंगल से दिलीप तिर्की को पुलिस ने दबोचा 13 नवंबर को नाबालिग के अपहरण, डराने-धमकाने और विधायक के खिलाफ गलत बयान दिलाने का आरोप मामले में नामजद दूसरा आरोपी अभिषेक भारती अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही दिलाने के लिए नाबालिग के अपहरण और उसे डराने-धमकाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य नामजद आरोपी दिलीप तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ताड़ोंग स्थित जोन्हा…
2019 में दर्ज हुई थी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की प्राथमिकी, जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल को एसीबी की जमशेदपुर प्रमंडलीय टीम ने दबोचा जमशेदपुर : सरकारी पद पर रहते हुए आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की जमशेदपुर प्रमंडलीय टीम ने जलपथ प्रमंडल, चक्रधरपुर के पूर्व कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल (69) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ वर्ष 2019 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।…
देर रात करीब 1:45 बजे हुआ हादसा, टाटा एरिस कार के उड़े परखच्चे; बीएस इंटरप्राइजेज से जुड़े चार लोग लौट रहे थे जमशेदपुर, एक की हालत गंभीर जमशेदपुर : कोलकाता से काम निपटाकर जमशेदपुर लौट रहे चार कारोबारियों की यात्रा पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के पास दर्दनाक हादसे में बदल गई। देर रात उनकी टाटा एरिस कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जमशेदपुर निवासी 42 वर्षीय मनीष अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही…










