Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गिरिडीह उपचुनाव पर भाजपा का महामंथन, आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी तय करेंगे वापसी की रणनीति
- चौथी बार टेंडर, फिर भी नहीं मिले ठेकेदार; 52.37 लाख की सड़क-नाली योजनाओं का इंतजार कर रहे जमशेदपुर के लोग
- 26 उम्रकैदियों को मिलेगी नई जिंदगी, जेल से बाहर भी रहेगी सरकार की नजर; अपराध की राह रोकने को होगी काउंसलिंग
- जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, सैकड़ों युवाओं ने एक साथ ली पार्टी की सदस्यता
- जमशेदपुर के 110 परिवारों को मिला पक्के घर का तोहफा, 45 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद
- अब झारखंड में होगी टीबी के खतरनाक बैक्टीरिया की हाईटेक जांच, MDR-TB मरीजों को मिलेगा बड़ा फायदा
- दुबई में चमके पूर्वी सिंहभूम के सितारे, परिमल और दीपांशु ने जीते नौ पदक
- सोशल मीडिया की रील और वायरल पोस्ट देखकर न बनाएं राय, पहले करें तथ्यों की पड़ताल; साउथ पॉइंट स्कूल में युवाओं को भूपेन्द्र नाग ने किया जागरूक
Author: ARVIND SINGH
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की मजबूती के साथ चुनावी समीकरणों पर होगा विचार-विमर्श, टिकट के करीब एक दर्जन दावेदारों के नाम भी चर्चा में आने की संभावना पिछली बार महज तीन हजार वोटों से मिली थी हार, भीतरघात और गुटबाजी से निपटना भी प्रदेश नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी राजनीतिक तैयारी तेज करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर के होटल अशोका इंटरनेशनल में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। दोपहर दो बजे…
साकची से बिरसानगर तक पांच विकास योजनाएं अटकीं, तीन योजनाओं के लिए चौथी बार निकालना पड़ा टेंडर; कम आवंटित राशि को ठेकेदार बता रहे काम नहीं मिलने की वजह जमशेदपुर : शहर में विकास योजनाओं को मंजूरी मिलना और उनका जमीन पर उतरना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की पांच सड़क और नाली निर्माण योजनाएं इसका उदाहरण बन गई हैं। इन योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि तीन योजनाओं के लिए जेएनएसी को चौथी बार टेंडर निकालना पड़ा है। इसके बाद…
73 कैदियों के मामलों की समीक्षा के बाद 26 की रिहाई पर बनी सहमति, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास पर भी रहेगा जोर सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रहना चाहते हैं कुछ बंदी, परिवार और सामाजिक परिस्थितियों का पता लगाकर होगी काउंसलिंग रांची : झारखंड की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 26 कैदियों की जिंदगी में जल्द नया अध्याय शुरू हो सकता है। राज्य सरकार ने इनकी समयपूर्व रिहाई पर सहमति जताई है। हालांकि, सरकार की कोशिश केवल कैदियों को जेल की चारदीवारी से बाहर निकालने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें दोबारा अपराध की दुनिया…
छात्र नेता रवि सिंह चंदेल और तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, अमर बाउरी और विधायक पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बिरसानगर के संडे मार्केट में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान छात्र नेता रवि सिंह चंदेल और तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस राजनीतिक घटनाक्रम को क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा…
बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 45 लाभुकों को मिली आर्थिक सहायता जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में सरकारी योजनाओं के जरिए ग्रामीण परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की पहल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा प्रखंड में 110 परिवारों को पक्के मकान का तोहफा मिला। आवास योजनाओं के तहत मकान पूरा होने पर लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया। वहीं, मुख्यमंत्री फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 45 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता…
रांची : झारखंड में टीबी के गंभीर मरीजों के इलाज और जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। अब मरीजों को टीबी के बैक्टीरिया की कल्चर जांच और दवा संवेदनशीलता परीक्षण (Drug Susceptibility Testing) के लिए आधुनिक सुविधा रिम्स में ही मिलेगी। रिम्स में अत्याधुनिक BSL-III माइक्रोबायोलॉजी लैब शुरू कर दी गई है। करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रयोगशाला से खासतौर पर मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (MDR-TB) और ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (DR-TB) के मरीजों को फायदा मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस अत्याधुनिक लैब…
जमशेदपुर/पटमदा : अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पूर्वी सिंहभूम के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। दुबई में आयोजित एशियन ओपन बायथल, ट्रायथल एवं लेजर रन प्रतियोगिता में पटमदा के परिमल महतो और जमशेदपुर के दीपांशु सिंह ने मिलकर नौ पदक अपने नाम किए। विदेशी धरती पर मिली इस सफलता के बाद दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने उनका सम्मान किया। शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खिलाड़ियों की मेहनत,…
जमशेदपुर : पटमदा स्थित साउथ पॉइंट स्कूल में शुक्रवार को ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारत लोकतांत्रिक तरीके से चलेगा, भीड़तंत्र से नहीं” रहा। इस दौरान युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, सोशल मीडिया की भूमिका और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया। वायरल पोस्ट देखकर न बनाएं अपनी राय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नाग ने कहा कि आज के दौर में युवा सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया की घटनाओं से लगातार जुड़े रहते हैं। लेकिन किसी रील, पोस्ट या वायरल संदेश से…
नई दिल्ली/रांची : झारखंड की पहचान अब सिर्फ खनिज संपदा और औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहने वाली है। राज्य की कोयला खदानें अब पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में भी विकसित होने की दिशा में हैं। झारखंड सरकार ने देश में पहली बार माइनिंग टूरिज्म की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत पर्यटकों को सक्रिय कोयला खदानों का भ्रमण कर खनन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखने और समझने का अवसर दिया जा रहा है। पर्यटक आधुनिक मशीनों के संचालन से लेकर कोयला उत्पादन की प्रक्रिया तक का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला…
कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने की छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा, सभी जिलों को दिए आवश्यक निर्देश; SNA Sparsh की तकनीकी समस्याओं का समाधान कर दोबारा शुरू हुई भुगतान प्रक्रिया। रांची : झारखंड में छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज करने की पहल की है। शुक्रवार को राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ…










