Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गृह प्रवेश की दावत बनी बीमारी का सबब! 400 से ज्यादा लोगों ने खाया खाना, दर्जनों पहुंचे अस्पताल
- झारखंड में मोती की खेती से खुलेगा कमाई का नया रास्ता! एक सीप में तैयार होंगे 7-8 मोती, गांवों तक पहुंचेगी तकनीक
- एनआईटी जमशेदपुर में देशभर के 14 विशेषज्ञों की पाठशाला! 28 शोधार्थियों को मिली रिसर्च और पेपर पब्लिशिंग की ट्रेनिंग
- 2050 में कैसा होगा झारखंड? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के स्थापना दिवस पर बताया भविष्य का विजन!
- चार साल से बंद मानवाधिकार आयोग, पीड़ित कहां लगाएं गुहार? हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी न्याय का इंतजार!
- 24 साल बाद जेलर हत्याकांड में नया मोड़! अखिलेश सिंह का दावा- हत्या के वक्त मैं जेल में बंद था, सुप्रीम कोर्ट में नई दलील
- XLRI में देशभर के मैनेजमेंट संस्थानों का महामुकाबला! आज छह प्रतियोगिताएं, शाम को बेनी दयाल के गानों की धूम
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए स्कूलों में लगेंगे शिविर, जमशेदपुर में हजारों बच्चों को राहत देने की पहल
Author: ARVIND SINGH
पलामू के जमुआ गांव में गृह प्रवेश समारोह के भोजन के बाद मचा हड़कंप, उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द से लोग परेशान; छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में करीब 40 मरीज पहुंचे पलामू : झारखंड के पलामू जिले में गृह प्रवेश समारोह की खुशियां उस वक्त परेशानी में बदल गईं, जब दावत का खाना खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार पड़ गए। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में 400 से अधिक लोगों ने भोजन किया था। इसके बाद लोगों को उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते गांव में…
नई दिल्ली : झारखंड में अब मछली पालन के साथ मोती की खेती भी ग्रामीणों की कमाई का नया जरिया बनने जा रही है। राज्य में आधुनिक तकनीकों के जरिए मोती उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। खास बात यह है कि नई मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक से एक सीप में एक साथ सात से आठ मोती विकसित किए जा सकते हैं। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन में मोती की खेती की यह तकनीक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झारखंड सरकार पारंपरिक मत्स्य पालन के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को…
जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में देशभर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों ने पांच दिनों तक शोधार्थियों को रिसर्च और शोध-पत्र लेखन की बारीकियां सिखाईं। आरएफ सर्किट, एंटीना एवं मेटासर्फेस जैसे आधुनिक तकनीकी विषयों पर आयोजित पांच दिवसीय बूटकैंप RTRAM 2026 का रविवार को समापन हो गया। इसमें कुल 28 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। 18 से 22 नवंबर तक आयोजित इस बूटकैंप में IIT खड़गपुर, IIT पटना, IIT (ISM) धनबाद, जादवपुर विश्वविद्यालय, IIEST शिबपुर, NIT जमशेदपुर, NIT मेघालय, SAMEER कोलकाता और UEM कोलकाता सहित विभिन्न…
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने विकसित, समृद्ध और सशक्त राज्य बनाने का रखा लक्ष्य; कहा- राज्य की योजनाएं देश के दूसरे राज्यों के लिए बन रही हैं नजीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए विकास का लाभ। रांची : वर्ष 2050 में झारखंड की तस्वीर कैसी होगी? आने वाली पीढ़ियों को कैसा राज्य मिलेगा? विकास के किन नए आयामों को झारखंड हासिल करेगा? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में इन्हीं सवालों के साथ राज्य के भविष्य का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2050 के झारखंड की…
चार साल से बंद मानवाधिकार आयोग, पीड़ित कहां लगाएं गुहार? हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी न्याय का इंतजार!
झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के निष्क्रिय रहने से पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई पर संकट; हाईकोर्ट ने सितंबर में सरकार को तीन महीने के भीतर आयोग सक्रिय करने का दिया था निर्देश, जमशेदपुर में मानवाधिकार सहायता शिविर में एक दिन में पहुंचीं दो दर्जन शिकायतें। जमशेदपुर : राज्य में मानवाधिकारों के संरक्षण और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गठित झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग पिछले चार वर्षों से निष्क्रिय है। ऐसे में मानवाधिकार उल्लंघन, प्रशासनिक उपेक्षा और अन्याय की शिकायत लेकर पीड़ित आखिर कहां जाएं? आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने से शिकायतों की सुनवाई का रास्ता…
जमशेदपुर : साकची जेल परिसर में 12 मार्च 2002 को हुए जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में 24 साल बाद एक बार फिर नया कानूनी मोड़ सामने आया है। इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर अखिलेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में नई दलील पेश की है। अपने अधिवक्ता के माध्यम से दाखिल अपील में उसने दावा किया है कि जिस दिन जेलर की हत्या हुई थी, उस दिन वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पॉकेटमारी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था। ऐसे में हत्या के समय साकची जेल परिसर में उसकी मौजूदगी कैसे संभव…
21 से 23 नवंबर तक आयोजित हो रहा XLRI का 27वां वार्षिक महोत्सव ‘Ensemble Valhalla’; देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा, सोमवार को सलीम-सुलेमान की प्रस्तुति के साथ होगा समापन जमशेदपुर : XLRI जमशेदपुर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘Ensemble Valhalla’ में देशभर के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच मुकाबला जारी है। 21 से 23 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव के 27वें संस्करण में प्रबंधन, व्यावसायिक रणनीति, उद्यमिता, तकनीक, संस्कृति और खेल से जुड़ी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रविवार को महोत्सव के दूसरे दिन छह प्रमुख…
जमशेदपुर : जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण आधार बनवाने में परेशानी झेल रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत देने की तैयारी है। जिला समन्वय समिति की बैठक में सरकारी स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल के तहत शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करेंगे, जिनके जरूरी दस्तावेज अब तक नहीं बन पाए हैं। उद्देश्य है कि कागजात की कमी से अटके मामलों को समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाए। 7,238 बच्चों का आधार बनने में मिली बाधा पिछली समीक्षा में जिले के 7,238 बच्चों का आधार…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा के कुआं मैदान में आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत खिलाड़ियों के उत्साह और खेलप्रेमियों की मौजूदगी के बीच हुई। बीएमसी सीतारामडेरा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और मैदान में सुविधाएं बढ़ाने का विषय भी प्रमुखता से सामने आया। कुणाल षाड़ंगी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते…
जमशेदपुर : जोड़ीह ओपी क्षेत्र के खोखरो में एक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेटियां अस्पताल में भर्ती हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पिंकी कुमारी और उनकी तीन बेटियों को तीन नवंबर को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। रविवार को अस्पताल पहुंचे परिजनों ने विरोध जताया और मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इलाज के दौरान मां और छोटी बेटी ने तोड़ा दम खोखरो रोड नंबर पांच…










