Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एवरेस्ट से भी कठिन बना नेपाल का महाबचाव अभियान, संकरी घाटियों से 4,000 से अधिक लोगों का एयरलिफ्ट
- मैथन-पंचेत डैम से छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी, पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट
- आरजी कर कांड पर पीड़िता की मां का बड़ा सवाल—‘डॉक्टर आरोपी है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?’
- जंगल में चल रहा था अवैध शराब का खेल! उत्पाद विभाग ने मारा छापा, 3,000 किलो जावा महुआ नष्ट
- काशी में गंगा का रौद्र रूप, मणिकर्णिका घाट डूबा, अंतिम संस्कार के लिए गलियों में चल रहीं नावें
- निखार के बाद अगला नंबर किसका? हत्या की सुपारी का इंतजार कर रहे थे 2 शूटर, पुलिस ने दबोचा
- रेत से सोना निकालते हैं, लेकिन घर में नहीं जलता चूल्हा! ईचागढ़ की ये कहानी झकझोर देगी
- टाटा स्टील ने खोला बोनस का पिटारा! 11,021 कर्मचारियों में बंटेंगे 163.85 करोड़
Author: ARVIND SINGH
साहिबगंज: जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक युवक ने पुलिस कार्रवाई के दौरान अचानक चाकू निकालकर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) हेमंत यादव पर हमला कर दिया। इस घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में इलाके में घूम रहा है और लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सूचना के आधार पर…
धर्मेंद्र कुमार,पटना: बिहार की राजनीति में 3 अगस्त 2026 का दिन एक ऐतिहासिक बदलाव के रूप में दर्ज हो गया है। लगभग तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अभेद्य गढ़ रही बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर (पीके) ने न केवल अपनी पहली प्रत्यक्ष चुनावी परीक्षा पास की, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर बिहार में ‘तीसरे विकल्प’ को हकीकत में बदल दिया है। आंकड़ों के आईने में बांकीपुर का संग्राम बांकीपुर उपचुनाव के आंकड़े जन सुराज की एकतरफा लहर और पारंपरिक दलों की विफलता को साफ दर्शाते हैं। इस उपचुनाव में जन सुराज…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को जल्द आगे बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। मंगलवार को चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर वन प्रमंडल की डीएफओ से मुलाकात कर वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएफओ ने बताया कि प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी लंबित बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। अब आगे की प्रक्रिया राज्य वन विभाग और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्तर पर पूरी की जाएगी। उन्होंने…
चाईबासा: चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र में महिला से बैग छीनने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 2 अगस्त को बड़ी बाजार हिन्दू चौक स्थित कुम्हार टोली निवासी रितु टोप्पो ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में मोबाइल फोन,…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अरगुण्डी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश में 30 वर्षीय जोन गागराई की कुल्हाड़ी (टांगी) और हसुआ से हत्या करने के बाद शव के हाथ, पैर और सिर काटकर साक्ष्य मिटाने की नीयत से नदी और कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अरगुण्डी गांव…
जमशेदपुर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मंगलवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के विधायक जयराम महतो के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जेएलकेएम के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं…
रांची: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा-लुकैयाटांड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे और अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर नेमरा-लुकैयाटांड़ में शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि और हजारों समर्थक मौजूद रहे। पहली पुण्यतिथि पर नेमरा में मेले जैसा माहौल रहा और लोगों…
पलामू: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। परिवार ने फैसला लिया है कि उनकी पत्नी रिया सिन्हा और बेटे अक्षत कुमार के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिया सिन्हा वर्तमान में जेल में बंद हैं और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से पैरोल की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चेहल्लुम के कारण न्यायालय बंद रहने से पैरोल याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसी वजह से परिवार ने अंतिम संस्कार की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। अब…
जमशेदपुर: ओलडीह ओपी क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात का जमशेदपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चेन स्नैचिंग गिरोह के तीन सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, एक देशी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक डोंगल और अन्य सामान बरामद किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 1 अगस्त को शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक वृद्ध महिला के गले से…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुए चर्चित गोलीकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में गंभीर रूप से घायल अफताब आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को बताया कि 2 अगस्त की रात अफताब आलम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। गोली लगने…










