Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम
- 37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसला
- अब मोबाइल बताएगा स्पेशल ट्रेन का पूरा अपडेट, रेलवे ने बदला जानकारी देने का तरीका
- केरल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत; दो घायलों को निकालने के लिए काटनी पड़ी गाड़ी
- निखार हत्याकांड: टीएमएच से निकले राघव की सीधे जेल यात्रा, कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड की दलील ठुकराई; 4 केसों में फंसा
- जमशेदपुर में अब पुलिस से मदद के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार! 112 पर कॉल के बाद 8 मिनट 42 सेकंड में पहुंच रही टीम
- एक सूचना से जुगसलाई में मचा बवाल! दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस का लाठीचार्ज; भारी बल तैनात
- उड़ान के दौरान 300 फीट नीचे आया विमान, जांच में पायलट का टेस्ट पॉजिटिव, एयर इंडिया ने नौकरी से हटाया
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) झारखंड ने केपीएमजी इंडिया के सहयोग से 5 जून 2026 को जमशेदपुर में “नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 और उससे आगे” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, टैक्स विशेषज्ञों, वित्तीय सलाहकारों और व्यवसायिक अधिकारियों ने भाग लेकर बदलते कर और कारोबारी परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया। सत्र का उद्देश्य नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के प्रभावों को समझना तथा निवेश प्रोत्साहन, आईपीओ की तैयारी, व्यवसाय पुनर्गठन और घरेलू एवं वैश्विक विस्तार की रणनीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना था। सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं…
जमशेदपुर: जमशेदपुर: वर्ष 1920 में स्थापित इंजीनियरों की अग्रणी पेशेवर संस्था इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) – जमशेदपुर लोकल सेंटर द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “जलवायु कार्रवाई के लिए वैश्विक आह्वान” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में इंजीनियरों, उद्योग विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। इसके बाद आईईआई जमशेदपुर लोकल सेंटर के अध्यक्ष एवं टाटा स्टील के चीफ ऑफ मैन्युफैक्चरिंग (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) इंजीनियर विनीत कुमार…
जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण और टाटा समूह के नेट ज़ीरो 2045 लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, टाटा स्टील यूआईएसएल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 1,000 पौधे लगाए गए तथा 800 से अधिक पौधे सामाजिक संस्थाओं और टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों को वितरित किए गए।मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सीआरएम बड़ा डंप में आयोजित किया गया। यह स्थान पहले कचरा डंपिंग स्थल था, जिसे अब सफलतापूर्वक एक हरित क्षेत्र में बदल दिया गया है। लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में फैले और…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी बनकर आए शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड की है। एम रोड स्थित क्वार्टर में रहने वाली प्रकाश कौर शनिवार दोपहर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उन्हें रोककर…
नई दिल्ली : गुजरात के मोरबी जिले से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि इंसानियत, दोस्ती और त्याग की ऐसी कहानी है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी। एक घायल युवक की जान बचाने के लिए रात के अंधेरे में अस्पताल की ओर दौड़े पांच युवकों को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। तेज रफ्तार डंपर से हुई भीषण टक्कर में पांच युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य जिंदगी…
लखनऊ : देश की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत में फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना और जांच एजेंसियों की कार्रवाई में ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रति व्यक्ति 800 रुपये तक वसूलता था। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि कार्ड स्वीकृत कराने के लिए कई स्तरों पर पैसों का लेन-देन किया जाता था। फर्जी तरीके से बनाए जा रहे थे आयुष्मान कार्ड जांच के दौरान पता चला कि गिरोह…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कार्यालय परिसर में मनरेगा अंतर्गत एक दिवसीय आम महोत्सव बिक्री सह प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम उत्पादक किसानों एवं विक्रेताओं के स्टॉल का भ्रमण कर आम की गुणवत्ता और उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। मीडिया से बातचीत में उपायुक्त राजीव रंजन…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना की टीम को कार्रवाई के लिए…
जमशेदपुर: शहर में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की ठगी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर शनिवार दोपहर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें अपना…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम…










