Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह
- आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी
- नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
- झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख
- गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री
- बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस
- अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था
- आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान
Author: ARVIND SINGH
पटमदा : शहीद स्मारक समिति, पटमदा के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लावा पंचायत मंडप परिसर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। समाजसेवी विश्वनाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित शिविर में दर्जनों युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के त्याग, सादगी और समर्पण से…
सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन की कमी के बीच अब कुकड़ू क्षेत्र में नया औद्योगिक ठिकाना विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की करीब 436.93 एकड़ रैयती जमीन पर औद्योगिक पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को लेकर झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) ने प्रक्रिया तेज कर दी है। जियाडा की ओर से जमीन के भौतिक सत्यापन और पैमाइश का काम शुरू कर दिया गया है। टाटा पावर ने सरकार को दिया जमीन सौंपने का प्रस्ताव टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने अपनी करीब 436.93 एकड़ रैयती जमीन को औद्योगिक उपयोग के लिए सरकार…
जमशेदपुर : 734 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) फर्जीवाड़े की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। ईडी की जांच के अनुसार, गिरोह ने कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों और नौकरों की पहचान का कथित तौर पर दुरुपयोग कर उनके नाम पर फर्जी कंपनियां और कागजी फर्में तैयार कीं। इन फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये के फर्जी चालान और इनवॉइस जारी किए गए। जांच के अनुसार, ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई के बाद कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की परतें खुलीं।…
रांची : स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के 306 पदों पर भर्ती की तैयारी की है। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 200 गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सा पद भर्ती में 200 गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के पद शामिल हैं। इनमें एनेस्थीसिया, त्वचा रोग, ईएनटी, फोरेंसिक विज्ञान, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी समेत विभिन्न विशेषज्ञताएं शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी और चयन भर्ती विज्ञापन में निर्धारित नियम व शर्तों के…
जमशेदपुर : गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और विश्व मुस्कान दिवस के अवसर पर गुरुवार को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह परिसर में बच्चों के बीच खुशियां बांटी गईं। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विशाल गौरव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बच्चों के बीच वस्त्र, जूते-चप्पल, टॉफियां और बिस्कुट वितरित किए। सीजेएम ने बच्चों को बताया गांधी के योगदान का महत्व कार्यक्रम में सीजेएम विशाल गौरव ने बच्चों से संवाद करते हुए महात्मा गांधी के जीवन और देश की आजादी में उनके योगदान की जानकारी दी।…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोदु काशीडीह निवासी असमुल और साकची निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस फायरिंग के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और घटना में इस्तेमाल हथियार तक पहुंचने पर है। चार राउंड फायरिंग से मची थी अफरातफरी जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात आबिद हुसैन अपने घर के सामने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान…
जमशेदपुर : झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) बनवाने या प्राप्त करने के लिए लोगों को अब परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबा इंतजार करने से राहत मिलने वाली है। परिवहन विभाग नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत वाहन मालिक और चालक अपना DL और RC सीधे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही इन्हें पीवीसी कार्ड पर प्रिंट कराने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। NIC ने किया सफल ट्रायल विभागीय पत्र के मुताबिक, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की तकनीकी टीम ने 1 अक्टूबर को रांची DTO और अन्य…
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह स्थित खरकई नदी घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी घाट पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। गुरुवार से लापता था युवक मृतक की पहचान सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि सुमित मूल रूप से धनबाद का रहने वाला था और आदित्यपुर-2 स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 24…
सरायकेला : महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को चांडिल नौका विहार परिसर में चांडिल डैम विस्थापितों ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए एक दिवसीय उपवास किया। विस्थापित मुक्ति वाहिनी एवं विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उपवास के जरिए वर्षों पुरानी भूमि और पुनर्वास संबंधी समस्याओं के शांतिपूर्ण एवं न्यायपूर्ण समाधान की मांग उठाई गई। गांधी जयंती पर सत्य-अहिंसा का संदेश उपवास के दौरान विस्थापित संगठनों ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के जरिए संघर्ष का रास्ता दिखाया था। उसी मार्ग पर चलते हुए विस्थापित परिवार अपनी भूमि…
मुसाबनी : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के बोगासुतली टोला में सड़क सुविधा नहीं होने की समस्या एक बार फिर सामने आई। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर तक पहाड़ी रास्ते पर खटिया उठाकर चलना पड़ा। मुख्य सड़क तक पहुंचने के बाद महिला को ममता वाहन से केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। पहाड़ पर बसे टोले तक नहीं पहुंचता चार पहिया वाहन बोगासुतली टोला पहाड़ी क्षेत्र में बसा है, जहां करीब नौ आदिवासी परिवार…










