Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लेस्लीगंज में भक्ति का महासंगम, 50 से अधिक दुर्गा पूजा समितियां सम्मानित; अजीत तिवारी ने दिया सनातन एकता का संदेश
- आदित्यपुर ज्वेलर्स लूटकांड में 3 साल बाद बड़ी गिरफ्तारी, 545 ग्राम सोना लूटकर फरार आरोपी बिहार से दबोचा गया
- पूर्वी सिंहभूम में चार दिन मौसम का खतरा: भारी बारिश और वज्रपात की आशंका, प्रशासन अलर्ट
- हर बच्चे को मिले परिवार का प्यार, रांची में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के दत्तक ग्रहण पर बनी रणनीति
- ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल मैनेजर का जंगल में मिला शव, साथियों ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
- टाटा पावर–बीपीसीएल में समझौता, करीब ₹250 करोड़ से मजबूत होगा मुंबई का बिजली ढांचा
- चांडिल में घर में घुसी बेकाबू बोलेरो, परिवार बचा लेकिन चकनाचूर हुए दीपावली के लिए बनाए बर्तन
- आरएसएस में बड़े बदलाव की तैयारी, 924 से बढ़कर 1600 तक हो सकते हैं जिले
Author: ARVIND SINGH
नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : भक्ति के सुर, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और सनातन संस्कृति की झलक। लेस्लीगंज के मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव सम्मान समारोह में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सनातन धर्म सभा केंद्रीय समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। वहीं, धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों और चिकित्सक को भी सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, सामाजिक…
सरायकेला-खरसावां : झारखंड के चर्चित ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आदित्यपुर के ईश्वर लाल ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2023 में 545 ग्राम सोने के जेवरात लूटने की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने स्पष्ट कहा है कि जिले के पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वैशाली में छिपा था तीन साल…
जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से पूर्वी सिंहभूम में मौसम बिगड़ने की आशंका है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच जिले में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को सतर्क रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मौसम केंद्र, रांची से मिले पूर्वानुमान के आधार पर नगर निकायों, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी बीडीओ, सीओ,…
रांची : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सुरक्षित घर, स्थायी परिवार और अपनत्व दिलाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, बाल संरक्षण इकाइयों और दत्तक ग्रहण एजेंसियों के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ मंगलवार को रांची में केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) की पाँचवीं क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें बच्चों के दत्तक ग्रहण में आने वाली बाधाओं को दूर करने और परिवार-आधारित पुनर्वास के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन CARA ने झारखंड सरकार और राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन एजेंसी (SARA) के सहयोग से यह आयोजन किया। कार्यशाला में…
रांची : रांची से पटना की यात्रा के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड के अनगड़ा–बरवाडीह क्षेत्र के जंगल में मिलने की खबर सामने आई है। करीब 31 वर्षीय देवपालिक प्रशांत किशोर की पार्टी में डिजिटल संचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी मौत की सूचना से परिजनों, मित्रों और पार्टी से जुड़े लोगों में शोक है। घटना के बाद उनके सहयोगियों ने तलाश और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, मौत कैसे हुई और यात्रा के दौरान वह जंगल तक कैसे पहुंचे, यह…
जमशेदपुर : मुंबई रिफाइनरी की नई परियोजना को भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत 110 केवी बिजली ढांचा विकसित किया जाएगा। इससे बीपीसीएल की पेट्रो रेसिड फ्लुइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (पीआरएफसीसीयू) परियोजना की 90 मेगावाट बिजली जरूरत पूरी करने की व्यवस्था होगी। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस पहल से रिफाइनरी परियोजना को बिजली कनेक्टिविटी मिलने के साथ ट्रॉम्बे क्षेत्र का पारेषण नेटवर्क भी मजबूत होगा। यहां बड़े उद्योगों और अधिक बिजली खपत वाली अन्य गतिविधियों की…
सरायकेला : दीपावली के लिए तैयार किए गए मिट्टी के बर्तन एक सड़क हादसे में टूटकर बिखर गए। चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह गांव में सोमवार रात करीब 8:45 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर चेपाल कुम्हार के घर के बरामदे में घुस गई। वाहन घर के सामने लगे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कुम्हार परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि, हादसे ने परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। बरामदे में रखे सैकड़ों मिट्टी के बर्तन क्षतिग्रस्त हो गए। त्योहार को…
प्रांत की जगह संभाग व्यवस्था लागू करने की योजना, नगर से लेकर बस्तियों तक बढ़ेंगी संगठन की इकाइयां इंदौर की बैठक में प्रस्तावों पर बनेगी सहमति, दायित्वधारी स्वयंसेवकों की संख्या भी दोगुनी से अधिक करने की तैयारी रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके तहत प्रांत की जगह संभाग व्यवस्था लागू करने के साथ ही विभाग, जिला, मंडल, नगर और बस्तियों की संख्या बढ़ाने की योजना है। संगठनात्मक जिलों की संख्या वर्तमान में करीब 924 से बढ़ाकर 1500 से 1600 के बीच करने का प्रस्ताव है। सभी प्रांतों में…
विरासत और पर्यटन होगी इस बार की केंद्रीय थीम, साहित्य, संगीत, चित्रकला, पत्रकारिता और शिक्षा समेत 10 क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान 18 से 20 दिसंबर तक बिष्टुपुर के होटल रमाडा में होगा आयोजन, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल जमशेदपुर : जमशेदपुर में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक होटल रमाडा, बिष्टुपुर में जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) 2.0 का आयोजन किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल में साहित्य, संगीत, चित्रकला, नृत्य, पत्रकारिता, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट…
साकची में 20 मिनट तक मचा हंगामा, भागने के दौरान कई वाहनों को मारी टक्कर जमशेदपुर : शहर के व्यस्त साकची इलाके में सोमवार की देर रात कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत पांच युवकों पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और चापड़ लहराकर लोगों को डराने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पांचों युवकों को पकड़ लिया। करीब 20 मिनट तक सड़क पर मचाया उत्पात जानकारी के अनुसार, साकची बसंत टॉकीज के पास भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार…










