Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मानगो में मां ने तीन मासूम बेटियों संग पिया जहर, पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से उठाया खौफनाक कदम
- जमशेदपुर के 16 महीने के ऋत्विक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बिना सहारे चढ़ीं लगातार 30 सीढ़ियां
- जमशेदपुर में मिलावटखोरों पर छापा! 10 किलो खोवा, 15 किलो पनीर और 40 अंडे जब्त, 35 लीटर खराब तेल नष्ट
- चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत ने दिए विकास के निर्देश
- हरियाली के साथ संस्कारों की जड़ें मजबूत करने की पहल, पौधारोपण से दिया जिम्मेदारी का संदेश
- बराबरी की पिच पर खिताबी टक्कर, 6 नवंबर को होगा पीबीपीएल मिक्स जेंडर क्रिकेट का फाइनल
- हरियाली का संदेश लेकर दौड़ेगा जमशेदपुर, टाटा स्टील मैराथन में इस बार मिलेंगी नई सुविधाएं
- पानी की समस्या वाले वीडियो ने जोड़ा बिछड़ा रिश्ता, 30 साल बाद परिवार तक पहुंचा सुरेंद्र
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : मानगो के शंकोसाई स्थित केदार बगान के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कथित तौर पर जहर पीकर जान देने का प्रयास किया। घटना ने परिवार की आर्थिक बदहाली और घरेलू परिस्थितियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पड़ोसी ने पहुंचाया एमजीएम अस्पताल घटना की जानकारी मिलने के बाद विकास सिंह के मित्र और महिला के पड़ोसी अजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मां और तीनों बच्चियों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। चारों को अस्पताल…
‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ नाम, नन्हे ऋत्विक की असाधारण प्रतिभा को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान मां अनामिका ने एक मिनट का वीडियो भेजकर किया था आवेदन, नाना ने सबसे पहले पहचाना था हुनर जमशेदपुर : प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसे जमशेदपुर के कदमा स्थित भाटिया बस्ती के महज 16 महीने के ऋत्विक वर्मा ने साबित कर दिखाया है। जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना सीख रहे होते हैं, उस उम्र में ऋत्विक ने बिना किसी सहारे लगातार 30 सीढ़ियां चढ़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘बुक…
बागबेड़ा और स्टेशन इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 25 किलो रंग मिली सब्जी भी मिली; 30 ठेला-खोमचा और पांच होटलों की जांच दीपावली पर मिलावट रोकने रांची से पहुंची मोबाइल जांच प्रयोगशाला, अखबार में खाना परोसने पर भी लगाई रोक जमशेदपुर : दीपावली पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बागबेड़ा और स्टेशन इलाके में चले विशेष जांच अभियान में बड़ी मात्रा में संदिग्ध और अखाद्य खाद्य सामग्री बरामद हुई। टीम ने करीब 10 किलो मिलावटी खोवा, 15…
पर्यटकों की सुरक्षा, नौकायन और बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर जोर; इको टूरिज्म से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना होगा क्षेत्र का विकास, मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को दी दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम की खूबसूरती अब राज्य के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बना सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। मंगलवार को परिजनों के साथ धातकीडीह जाने के क्रम में उन्होंने चांडिल डैम का भ्रमण किया। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और…
जमशेदपुर : पौधा लगाना भविष्य को संवारने की शुरुआत है, लेकिन उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी की असली पहचान है। इसी संदेश के साथ मंगलवार को मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय और पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण सह जीवन-मूल्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों और पुस्तकालय के पाठकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ संवेदनशील, जिम्मेदार और नैतिक आचरण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रकृति की सुरक्षा में भावी पीढ़ियों का भविष्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं विहंगम योग के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैयालाल…
बोड़ाम/पटमदा/जमशेदपुर : गांव के मैदान पर लड़के और लड़कियां साथ खेलकर समानता की नई कहानी लिख रहे हैं। पटमदा बोड़ाम प्रीमियर लीग यानी पीबीपीएल 2026 के अंडर-16 मिक्स जेंडर क्रिकेट का फाइनल मुकाबला तय हो गया है। छह नवंबर को कैप्टन सलीमा टेटे एकादश और ओलंपियन जयपाल सिंह मुंडा एकादश खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। खेल के साथ यह आयोजन ग्रामीण समाज में बराबरी, सहयोग और आपसी सम्मान का संदेश भी पहुंचा रहा है। 27 रनों की जीत से मिला फाइनल का टिकट एसएस पटमदा प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल में कैप्टन सलीमा टेटे एकादश ने धनुर्धर…
जमशेदपुर : शहर में 29 नवंबर को होने वाली टाटा स्टील की 11वीं वार्षिक ‘रन फॉर ग्रीन’ मैराथन इस बार फिटनेस के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी। आयोजन में धावकों की सुविधा बढ़ाने के लिए रूट पर पहली बार बायो-टॉयलेट की व्यवस्था करने की घोषणा की गई है। साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने के लिए पानी देने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। टाटा स्टील के मासिक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम ‘एमडी ऑनलाइन’ में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, डी. बी. सुंदरा रामम ने इन तैयारियों की जानकारी दी। इस बार आयोजन को धावकों के…
रनिया : सोशल मीडिया पर गांव की पानी की समस्या दिखाने वाला एक वीडियो किसी के लिए अपनों तक पहुंचने का रास्ता बन जाएगा, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। करीब तीन दशक पहले परिवार से संपर्क खो चुके सुरेंद्र सिंह के साथ ऐसा ही हुआ। लद्दाख में रह रहे सुरेंद्र की नजर अपने गांव से जुड़े वीडियो पर पड़ी और वर्षों से टूटी संपर्क की कड़ी फिर जुड़ने लगी। हालांकि, परिवार का पता मिलने की खुशी के बीच पिता के निधन की जानकारी ने उन्हें गहरा दुख पहुंचाया। काम की तलाश में निकले, छूटता गया घर का साथ…
जमशेदपुर : बेटी को डॉक्टर बनाने की चाहत एक मां को भारी पड़ गई। NEET UG काउंसलिंग में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर 3 लाख 50 हजार रुपये लेने और बाद में पैसे लौटाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। जमशेदपुर के धतकीडीह की रहने वाली निगार अख्तर ने रांची स्थित एमआई एजुकेशन सर्विसेज के संचालक शशिभूषण कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेटी के मेडिकल एडमिशन का दिया भरोसा शिकायत के मुताबिक, धतकीडीह बी ब्लॉक, लाइन नंबर एक निवासी…
29 नवंबर को होगा 11वां रन फॉर ग्रीन, धावकों को मिलेंगे बायोडिग्रेडेबल ग्लास; एमडी ऑनलाइन में कर्मचारियों ने उठाई सुविधाओं की कमी का मुद्दा जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से आयोजित होने वाली मैराथन में इस बार धावकों को दो बड़ी राहत मिलने जा रही हैं। 29 नवंबर को प्रस्तावित 11वें रन फॉर ग्रीन के दौरान पहली बार मैराथन रूट पर महिला और पुरुष धावकों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही दौड़ के दौरान पानी पिलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बोतलों को भी हटाया जाएगा। उनकी जगह बायोडिग्रेडेबल ग्लास उपलब्ध कराए…










