Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जंगलों के साथ खत्म हो रहा जनजातीय चिकित्सा का ज्ञान, पहचान और संरक्षण की उठी मांग
- निशा भगत की मौत के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, रांची में दो आवासों पर पूछताछ
- जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 रजिस्ट्रेशन, 5 किमी दौड़ पूरी करने वालों को पहली बार मेडल
- पोटका में करीब 22 लाख की चोरी, रात दो बजे खुली नींद तो बिखरा मिला सामान
- दिल्ली के व्यापार मेले में छाई झारखंड की माटी कला, दर्शक भी बना रहे मिट्टी के बर्तन
- मानगो में सेना का जवान बनकर साइबर ठगी, संकोसाई के ईंट कारोबारी से ऐंठे 10 हजार
- हवा से हर साल बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली, टाटा पावर ने महाराष्ट्र में शुरू किया 100.8 मेगावाट का प्रोजेक्ट
- बेटे-बहू का पहला छठ, अकेले धनबाद से अमेरिका पहुंचीं मां
Author: ARVIND SINGH
संवाद 2026 में देशभर के पारंपरिक उपचारकर्ताओं ने साझा की चिंता, औषधीय पौधों और विलुप्त होती उपचार पद्धतियों को बचाने पर हुआ मंथन जमशेदपुर : जंगलों के सिमटने के साथ ही जनजातीय समुदायों का पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान भी धीरे-धीरे विलुप्त होने के खतरे से जूझ रहा है। जंगलों में मिलने वाले औषधीय पौधों और वनस्पतियों पर आधारित उपचार पद्धतियां केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि पीढ़ियों से संजोई गई जनजातीय विरासत का हिस्सा हैं। लेकिन जैव विविधता में कमी, पारंपरिक उपचारकर्ताओं को पहचान नहीं मिलने और नई पीढ़ी तक ज्ञान का हस्तांतरण नहीं होने से यह विरासत संकट में है।…
रांची : आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एजेंसी की अलग-अलग टीमें रांची में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की और आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा के आवासों पर पहुंचीं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों से मामले में पूछताछ की गई। एक अन्य टीम ने पिठोरिया थाना क्षेत्र में उस मकान का निरीक्षण किया, जहां छह नवंबर को निशा भगत की मौत हुई थी। पहाड़ी टोला पहुंची छह सदस्यीय टीम रिपोर्ट के अनुसार, छह सदस्यीय सीबीआई टीम शाम करीब 4:20 बजे अजय तिर्की…
जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन में इस बार 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को भी मेडल मिलेगा। इस पहल के बाद 5 किमी श्रेणी में पिछले आयोजन के मुकाबले करीब दोगुने पंजीकरण हुए हैं। 29 नवंबर 2026 को होने वाली हाफ मैराथन का यह 11वां संस्करण है। टाटा स्टील के मुताबिक, सभी श्रेणियों को मिलाकर अब तक 4,514 लोगों ने पंजीकरण कराया है। आयोजकों को इस बार करीब 5,400 प्रतिभागियों के दौड़ में उतरने की उम्मीद है। कुल पंजीकरण में महिलाओं की हिस्सेदारी 29 फीसदी अब तक हुए पंजीकरण में 29 फीसदी महिलाएं हैं। टाटा…
पोटका : रातकरीब दो बजे एक युवती की नींद खुली तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उसने परिवार के बाकी सदस्यों को जगाया। सभी जब उसकी मां के कमरे में पहुंचे, तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी नकदी और गहने गायब थे। पोटका पंचायत के बड़ा भूमरी गांव में रविवार देर रात हुई इस चोरी में करीब 22 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। इसमें सात लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। छठ मनाने बेटी के घर गई थीं मां परिवार के देवरंजन मंडल और उनके…
नई दिल्ली : किसी को रंगीन मिट्टी के कप पसंद आ रहे हैं, तो कोई अपने हाथों से मिट्टी को आकार देने का अनुभव लेना चाहता है। नई दिल्ली में चल रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में झारखंड पवेलियन का टेराकोटा प्रदर्शन दर्शकों को खूब लुभा रहा है। इस बार मेले में फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड ने अपने पारंपरिक हस्तशिल्प को लोगों के सामने लाने के लिए लाइव डेमो की व्यवस्था की है। यहां बड़ी संख्या में आगंतुक मिट्टी के बर्तन बनते देखने और हस्तनिर्मित सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। आंखों के सामने मिट्टी से…
खुद को बॉर्डर पर तैनात जवान बताकर जीता भरोसा, ईंट खरीदने के नाम पर गूगल-पे से भुगतान का दिया झांसा; साइबर थाने में शिकायत जमशेदपुर : साइबर ठग अब लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी सेना का जवान तो कभी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों का भरोसा जीत रहे हैं। ताजा मामला मानगो के संकोसाई रोड नंबर पांच का है, जहां एक ईंट कारोबारी गणेश यादव को सेना का जवान बनकर साइबर ठग ने अपना शिकार बनाया। ठग ने खुद को बॉर्डर पर तैनात जवान बताते हुए ईंट खरीदने की बात कही और गूगल-पे से भुगतान…
परियोजना से सालाना 2.52 लाख टन कार्बन उत्सर्जन घटने का अनुमान, टाटा पावर की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 12.1 गीगावाट पहुंची जमशेदपुर : टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में 100.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना को शुरू कर दिया है। इस परियोजना से हर साल लगभग 30.8 करोड़ यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है। उत्पादित बिजली की आपूर्ति टाटा पावर मुंबई डिस्ट्रीब्यूशन (टीपीसी-डी) को की जाएगी। इस परियोजना से हर…
धनबाद : अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में प्रणय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रागिनी ने पहली बार छठ व्रत किया। इस मौके पर दोनों चाहते थे कि मां रेखा श्रीवास्तव भी उनके साथ रहें। बेटे-बहू के बुलावे पर रेखा ने धनबाद के गोविंदपुर से अकेले हजारों किलोमीटर का सफर तय किया। वह ठीक व्रत के दिन कोलंबिया पहुंचीं और परिवार के साथ पूजा में शामिल हुईं। प्रणय के घर हुए इस आयोजन में धनबाद से जुड़े दूसरे परिवारों ने भी हिस्सा लिया। व्रत के दिन बेटे-बहू के पास पहुंचीं रेखा कोलंबिया में रह रहे प्रणय और रागिनी…
जपला (पलामू) : दुबई की जेल में बंद शशि कुमार पासवान की रिहाई के लिए महीनों से सरकार से मदद मांग रहीं उनकी पत्नी सुमित्रा कुमारी की तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होने पर परिजन 20 वर्षीय सुमित्रा को हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दादरा गांव में रहने वाले परिवार को अब भी शशि की सुरक्षित वापसी का इंतजार है। बहन की शादी में शामिल होने के लिए लौटना चाहते थे शशि शशि वर्ष 2025 में एक कंपनी के अनुबंध पर काम…
धनबाद : हीरापुर की प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव रविवार सुबह विनोद नगर में रेलवे लाइन के पास मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और धनबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई गई है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विनोद नगर में रेलवे लाइन के पास जुटे स्थानीय लोग रविवार सुबह रेलवे लाइन के पास शव मिलने की खबर आसपास के…










