Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोलकाता से लौटते वक्त मौत ने घेरा, झाड़ग्राम में भीषण सड़क हादसे में जमशेदपुर के कारोबारी की मौत; तीन घायल
- मोबाइल की लोकेशन से खुला लूट का राज, धालभूमगढ़ में दो आरोपी गिरफ्तार
- 300 करोड़ की योजना पहुंची 600 करोड़ तक, फिर भी 20 हजार लोगों को नहीं मिला पानी
- लाखों की फीस वसूल रहा रांची विवि, लेकिन नौकरी दिलाने में फेल! वेबसाइट पर 26 कोर्स, आधे से ज्यादा बंद
- भाई की तलाश में पहुंचे बदमाश, घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में छोटे भाई की मौत
- झारखंड में आदिवासी जमीन की अवैध रजिस्ट्री पर लगेगी रोक, कानून में होगा बड़ा बदलाव
- हेमंत कैबिनेट के 41 बड़े फैसले, कर्मचारियों को डीए तोहफा तो पलामू को मिलेगा नया कॉलेज
- चक्रवात अकवान का असर कोल्हान तक, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड; मौसम विभाग का अलर्ट
Author: ARVIND SINGH
देर रात करीब 1:45 बजे हुआ हादसा, टाटा एरिस कार के उड़े परखच्चे; बीएस इंटरप्राइजेज से जुड़े चार लोग लौट रहे थे जमशेदपुर, एक की हालत गंभीर जमशेदपुर : कोलकाता से काम निपटाकर जमशेदपुर लौट रहे चार कारोबारियों की यात्रा पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के पास दर्दनाक हादसे में बदल गई। देर रात उनकी टाटा एरिस कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जमशेदपुर निवासी 42 वर्षीय मनीष अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही…
जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की जांच में चोरी गया मोबाइल पुलिस के लिए अहम सुराग बना। तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल को ट्रैक करने और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान के बाद पुलिस दो आरोपियों तक पहुंची। पुलिस के अनुसार, दोनों को 18 नवंबर की शाम गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 68,120 रुपये नकद, मोबाइल, टैबलेट, चाकू और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। गोहाल रास्ते पर एजेंट को बनाया था निशाना घटना 17 नवंबर की है। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में गोहाल रास्ते…
11 साल से अधूरी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना, 887 बार आंदोलन के बाद भी नहीं बदली तस्वीर; फिल्टर प्लांट की क्षमता घटाने और राशि के दुरुपयोग का आरोप, समिति ने मांगी सीबीआई जांच जमशेदपुर : बागबेड़ा के करीब 20 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का सपना आज भी अधूरा है। करोड़ों रुपये खर्च होने और वर्षों तक आंदोलन चलने के बावजूद लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है। शुरुआत में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दोनों जलापूर्ति योजनाओं का खर्च बढ़कर लगभग 600 करोड़ रुपये तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।…
लाखों की फीस वसूल रहा रांची विवि, लेकिन नौकरी दिलाने में फेल! वेबसाइट पर 26 कोर्स, आधे से ज्यादा बंद
प्लेसमेंट सेल की सुस्ती से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में, कई साल से नहीं मिल रहा रोजगार का अवसर। एमबीए की पढ़ाई पर 1.34 लाख रुपये खर्च, जबकि बीआइटी मेसरा में 7 लाख की फीस के बाद 22 लाख तक का पैकेज। रांची : बेहतर भविष्य और रोजगार की उम्मीद लेकर विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अगर पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए भटकना पड़े तो सवाल उठना लाजिमी है। रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्सों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही नजर आ रही है। यहां विद्यार्थी हजारों से लेकर लाखों रुपये तक फीस…
इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में देर रात वारदात, विकास महतो को खोजते हुए पहुंचे थे अभिषेक उर्फ लल्लू और उसके साथी पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद, सुखदेवनगर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में बुधवार देर रात पैसों के विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना में छोटे महतो उर्फ मिथिलेश की गोली लगने से मौत हो गई। वह विकास महतो का छोटा भाई था। वारदात के…
कैबिनेट ने निबंधन कानून में संशोधन के प्रस्ताव को दी मंजूरी, विधानसभा के अगले सत्र में पेश होगा विधेयक। CNT-SPT एक्ट के तहत प्रतिबंधित जमीन समेत पांच श्रेणियों की संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए जरूरी होगी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति। रांची : झारखंड में आदिवासी जमीन और सरकारी संपत्तियों के अवैध हस्तांतरण पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार निबंधन कानून में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT एक्ट), संताल परगना काश्तकारी अधिनियम (SPT एक्ट) और अन्य लागू काश्तकारी कानूनों के तहत प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री अब सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना…
एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी तीन प्रतिशत डीए वृद्धि, सातवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ 2027 के लिए 41 सार्वजनिक अवकाशों को मंजूरी, सड़क परियोजनाओं पर 207.80 करोड़ और साहिबगंज में बनेगा संप्रेक्षण गृह रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बुधवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी, पलामू में नए…
20 और 21 नवंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जमशेदपुर में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाने के साथ तापमान में गिरावट के आसार जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से कोल्हान सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना…
जमशेदपुर : तकनीकी शोध को बेहतर दिशा देने और उसके निष्कर्षों को प्रभावी शोध-पत्र में बदलने का प्रशिक्षण देने के लिए एनआईटी जमशेदपुर में RTRAM 2026 बूटकैंप की शुरुआत हुई। बुधवार अपराह्न आयोजित उद्घाटन समारोह में विशेषज्ञों ने अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने, विभिन्न विषयों के बीच सहयोग विकसित करने और उद्योगों की जरूरतों से अकादमिक शोध को जोड़ने पर जोर दिया। ‘रिसेंट ट्रेंड्स ऑन आरएफ सर्किट्स, एंटीनाज एंड मेटासर्फेसेज’ विषय पर यह कार्यक्रम 18 से 22 नवंबर तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञ व्याख्यानों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की अनुसंधान तथा प्रकाशन संबंधी क्षमताएं विकसित की…
रांची : कहीं किशोरियों को पढ़ाई जारी रखने और बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया, तो कहीं किसानों को बेहतर खेती के तरीके बताए गए। पौधारोपण, आवासों में गृह प्रवेश और जनसमस्याओं के समाधान के लिए शिविर भी लगे। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत बुधवार को विभिन्न जिलों में आयोजित गतिविधियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहा। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ विषय पर चल रहे पखवाड़े में किशोरी सशक्तीकरण दिवस के कार्यक्रमों से राज्यभर में कुल 1,62,837 प्रतिभागी जुड़े। किशोरियों को शिक्षा, पोषण और…










