Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर :  टाटा स्टील के जमशेदपुर संयंत्र की संचालन अनुमति और पर्यावरण संबंधी शर्तों के अनुपालन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दाखिल की गई है। मामला केवल प्रदूषण नियंत्रण तक सीमित नहीं है। इसमें पुरानी अनुमति की शर्तों, उनकी निगरानी और बाद में जारी आदेश में हुए बदलावों पर भी सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने दस्तावेजों और पर्यावरण अनुपालन रिपोर्टों की स्वतंत्र जाँच कराने की मांग की है। राजीव शरीफ ने अधिवक्ता आकाश शर्मा के माध्यम से एनजीटी की कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्रीय पीठ में मूल आवेदन प्रस्तुत किया है। इसमें झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड…

Read More

उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को अपार आइडी अपलोड करने का दिया निर्देश, सत्यापित आइडी के बिना चांसलर पोर्टल से नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अटका नौ सरकारी विश्वविद्यालयों में 1.74 लाख नामांकित विद्यार्थियों में से 80,519 की अपार आइडी लंबित, क्रेडिट ट्रांसफर और डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड में भी हो सकती है परेशानी रांची : झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में हजारों विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अपार आइडी के फेर में फंस गया है। राज्य के नौ सरकारी विश्वविद्यालयों में कुल 1,74,121 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। इनमें से 80,519 विद्यार्थियों की अपार आइडी अब तक लंबित है।…

Read More

जमशेदपुर : नवंबर की विदाई के साथ कोल्हान में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में सुबह और रात की ठंड अब साफ महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिलती है, लेकिन सूरज ढलते ही मौसम का मिजाज बदल जाता है। आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। उपलब्ध मौसम संबंधी विवरण के मुताबिक, एक दिसंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। सुबह की ठंड और रात की सिहरन बढ़ाएगी परेशानी कोल्हान में फिलहाल ठंड शुरुआती चरण…

Read More

परिसीमन लागू होने पर राज्य की राजनीतिक तस्वीर में होगा बड़ा बदलाव, लोकसभा की सात और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ने का अनुमान एसटी आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ने की संभावना, 2007 में विरोध के बाद झारखंड में लागू नहीं हो सका था परिसीमन रांची : देश में परिसीमन की कवायद तेज होने के साथ ही झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। नए परिसीमन के तहत राज्य में लोकसभा की वर्तमान 14 सीटें बढ़कर 21 हो सकती हैं। वहीं विधानसभा की 81 सीटों की संख्या बढ़कर 122 होने का अनुमान है। हालांकि, ये आंकड़े संभावित गणना पर…

Read More

एंजियोग्राफी और हार्ट की गंभीर बीमारियों के इलाज की मिलेगी सुविधा नये भवन में शिफ्ट होंगे नेत्र रोग, ईएनटी और चर्मरोग विभाग जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में अब हृदय रोगियों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अस्पताल के छठे तल्ले पर जल्द ही कैथ लैब की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होने से हार्ट के मरीजों की कोरोनरी एंजियोग्राफी और हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज से संबंधित इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी उपचार संभव हो सकेगा। इससे पूर्वी सिंहभूम के साथ पूरे कोल्हान प्रमंडल और आसपास के बंगाल व ओडिशा से आने वाले…

Read More

कोडरमा :  रात के समय सड़क पर चल रहे वाहनों के लिए एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक खतरा बन गया। पहले उसने ब्रेकर के पास धीमी हो रही कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर बिना रुके आगे बढ़ता चला गया। करीब 10 किलोमीटर बाद कोडरमा बाजार में यात्री बस समेत अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। अलग-अलग जगहों पर हुई टक्करों से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना भी नहीं है। ब्रेकर पर धीमी हुई कार,…

Read More

धान खरीद में बिचौलियों पर रोक लगाने की मांग, मणिपाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम सुविधा जल्द शुरू कराने का भी किया आग्रह जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान अकवन से सीमावर्ती इलाकों में किसानों को हुए फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और धान खरीद में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने का मुद्दा झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के इलाकों में प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान झारखंड…

Read More

टाटा स्टील फाउंडेशन ने सरायकेला के दुग्धा मिडिल स्कूल में शुरू की कौशलयान पहल, STEM शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को मिलेगा बढ़ावा बुरुडीह के बाद कालिकापुर और दुग्धा पंचायत तक पहुंची पहल, आधुनिक तकनीक से कठिन विषयों को सरल बनाने की कोशिश जमशेदपुर : अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के माध्यम से उसे देखकर और अनुभव करके समझ सकेंगे। टाटा स्टील फाउंडेशन ने सरायकेला-खरसावां जिले के दुग्धा पंचायत स्थित मिडिल स्कूल में कौशलयान AR/VR मोबाइल लर्निंग पहल की शुरुआत की…

Read More

सरायकेला : ट्रेन आने के समय बंद रेलवे फाटक से बालू लदे हाइवा की टक्कर ने शुक्रवार शाम तिरूलडीह में लोगों को दहला दिया। करीब चार बजे हुई इस घटना में फाटक का बूम क्षतिग्रस्त होकर कई मीटर तक घिसट गया। राहत की बात रही कि घटना किसी बड़े हादसे में नहीं बदली। हालांकि, इस टक्कर ने रेलवे क्रॉसिंग की सुरक्षा और क्षेत्र में बालू ढुलाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना तिरूलडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बालू लेकर जा रहे हाइवा ने बंद रेलवे फाटक को टक्कर…

Read More

रामगढ़ :  शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा के लुकैयाटांड़ में श्रद्धांजलि के साथ विकास और अधिकारों की बात हुई। शुक्रवार को आयोजित शहादत दिवस-सह-पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जिले की करीब 111 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां भी वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने शहीदों के संघर्ष को झारखंड की पहचान, सामाजिक स्वाभिमान और अलग राज्य आंदोलन की बुनियाद बताया। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और…

Read More